2022 वार्षिक राशिफल तुला राशि : शनि की ढैया का प्रभाव आपकी राशि पर रहेगा, जिसके कारण स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती है, बड़ा निर्णय लेने से बचे इस साल

2022 Annual Horoscope Libra: The effect of Shani's dhaiya will be on your zodiac, due to which there may be health-related problems, avoid taking big decisions this year

Newspoint24/newsdesk

2022 वार्षिक राशिफल तुला राशि

अप्रैल के बाद कोई सर्जरी भी हो सकती है। चंद्रमा और मंगल के कारण पैसा तो आएगा, लेकिन बचेगा नहीं। बिजनेस में कोई बड़ा निवेश ना करें तो बेहतर रहेगा और ना ही किसी को पैसा उधार दें। गंभीर बीमारियों में लापरवाही बिल्कुल ना करें। निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच करें। अप्रैल के बाद राहु सातवें स्थान पर आ जाएगा, जिसके कारण आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। गुप्त संबंध उजागर होने से आपकी छवि पर विपरीत असर हो सकता है। कई मामलों में दोस्त आपका साथ देंगे। रुपयों पैसों के मामले में सावधान रहें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आचार्य रामेश्वर नारायण शास्त्री महाराज जी  ( शारदा शक्तिपीठ मैहर ) , जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2022... 

जनवरी
इस महीने मंगल-चंद्रमा-केतु वश्चिक राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-शुक्र धनु राशि का तीसरे भाव में, बुध-शनि मकर राशि का चौथे भाव में, गुरु कुंभ राशि का पांचवें भाव में, राहु वृषभ राशि का आठवें भाव में रहेगा। आपको कोई सौदा करते समय सावधान रहें। किसी कागज या किसी समझौते पर दस्तखत करते समय यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसमें कहीं कोई गलती न हो। आप आभूषण, खाने-पीने की वस्तुओं और सौन्दर्य प्रसाधनों पर ज्यादा खर्चा कर सकते हैं। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आय बेहतर बनी रहेगी एवं स्थायी संपत्ति से लाभ होगा। घरेलु मामलों में सफलता मिलेगी। विरोधियों से संबंध में सुधार आएगा। कम्युनिकेशन गेप के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है। संतान के प्रति भी सख्त रवैया हो सकता है। कार्यस्थल पर समकक्षों से बेहतर काम करने में सक्षम होंगे। 

लव लाइफ: पुराने मतभेद और गलतफमियां दूर हो सकती हैं। संबंधों में मधुरता आएगी। अविवाहित लोगों का विवाह भी होने के योग बन रहे हैं।

नौकरी-बिजनेस: इस महीने नौकरी में कोई नया पद प्राप्त कर सकते हैं या आपके वर्तमान पद में उन्नत्ति हो सकती है। यदि आप किसी नई नौकरी के बारे में सोंच रहे हैं, तो जो आप सोच रहे हैं वो आपको मिल जाएगा। यदि आप व्यापार में हैं तो आपके व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी अथवा नए व्यापार में भी अपना हाथ आजमायेंगे। 

हेल्थ: आप किसी पुराने दर्द या रोग से पीड़ित हो सकते हैं। आपके माता-पिता में से किसी एक का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। संतान की सेहत के मामले में भी दौड़-भाग होगी और खर्चा हो सकता है।


फरवरी
इस महीने केतु वृश्चिक राशि दूसरे भाव में, शुक्र-मंगल धनु राशि का तीसरे भाव में, बुध-शनि-सूर्य-चंद्रमा मकर राशि का चौथे भाव में, गुरु कुंभ राशि का पांचवें भाव में, राहु वृषभ राशि का आठवें भाव में रहेगा। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। परिजन आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे। भाइयों से सहयोग रहेगा, रिश्तों में मधुरता रहेगी। किसी वरिष्ठ अथवा गुरुजन का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। इलेक्ट्रानिक उपकरणों का उपयोग सावधानी से करें। आय अच्छी बनी रहेंगी। योजनाएं सफल होगी एवं बीमारी में भी लाभ होगा। राजनीतिक लोगों के लिए पद लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सहयोग की अपेक्षा बेकार जाएगी। इस काल में अटके कार्य पूर्ण होंगे एवं लक्ष्य प्राप्ति संभव है। कार्य समय पर होंगे। संपत्ति को लेकर कोई बड़ी योजना आपके दिमाग में आ सकती है।

लव लाइफ: दाम्पत्य जीवन के लिए ये महीना मंगलमय रहेगा। जीवनसाथी से रिश्ते दृढ़ होंगे और कुछ सुखद घटना भी हो सकती है। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में अप्रत्याशित सफलता और लाभ मिलने के संकेत हैं। कोई नया प्रोजेक्ट आपको सौंपा जा सकता है। व्यापार के लिए महीना बेहतरीन है। कुछ नई डील्स आपको काफी आत्मविश्वास देंगी। किसी तरह का दबाव नहीं रहेगा। 

हेल्थ: ये महीना सेहत के लिहाज से अच्छा रहेगा। कोई बीमारी की ओर सितारे इशारा नहीं कर रहे हैं। केवल आपको पुराने रोगों से सावधान रहना होगा। 


मार्च
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, शनि-मंगल-शुक्र-चंद्रमा-बुध मकर राशि का चौथे भाव में, सूर्य-गुरु कुंभ राशि का पांचवें भाव में, राहु वृषभ राशि का आठवें भाव में रहेगा।
विवादों में विजय प्राप्त होगी। मित्रों से मुलाकात होगी एवं सभी कार्य सही ढंग से संपन्न होंगे। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। किसी नई जगह जाने की योजना बन सकती है। संतान से प्रसन्नता भरे समाचार मिल सकते हैं। भाइयों से सहयोग बना रहेगा। खुशखबरी भी मिल सकती है। सम्पत्ति के लिए ये महीना कोई बड़ा फैसला टालने का है। नया वाहन या कोई मशीनरी लेने का मन बन सकता है। आप परिस्थितियों का पूरा जायजा लेने के बाद ही कोई फैसला लें। काम की अधिकता बनी रहेगी। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे एवं नौकरी के स्थान पर खुशनुमा माहौल रहेगा। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान से जुड़ी कोई समस्या का समाधान मिलेगा। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज या उपहार भी मिल सकता है। 

नौकरी-बिजनेस: इस महीने आपकी जॉब में कार्य की गति तेज रहेगी। आपकी कार्यक्षमता और सूझबूझ की तारीफ हो सकती है। व्यापार में आय ठहरी हुई रह सकती है। कोई भी कागज हस्ताक्षर करने से पहले ठीक से पढ़ लें। 

हेल्थ: हेल्थ के लिए आपको थोड़ा केयर करने की जरूरत है। खासतौर पर शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीजों को सावधानी बरतनी होगी। दवाई लेने में कोई लापरवाही ना करें। 


अप्रैल
इस महीने केतु तुला राशि का लग्न में, शनि-मंगल मकर राशि का चौथे भाव में, शुक्र-गुरु कुंभ राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा-सूर्य-बुध मीन राशि का छठे भाव में, राहु मेष राशि का सातवें भाव में रहेगा। परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कहीं बाहर जाने का मन बन सकता है। किसी पारिवारिक उत्सव में भी शामिल हो सकते हैं। मित्रों से पूरा सहयोग मिलता रहेगा। समय अच्छा गुजरेगा। सभी से मदद प्राप्त होगी। परिवार में वर्चस्व रहेगा, साथ ही अज्ञात भय चिंता भी बनी रहेगी। सम्पत्ति से इस महीने लाभ के योग हैं। अगर कोई सम्पत्ति विक्रय करना चाहते हैं तो यह समय अच्छा फायदा दिलाने वाला साबित हो सकता है। नया वाहन लेने के योग भी हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय हर तरह से बेहतर है। सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी एवं धन का लाभ भी होगा। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। इस महीने आपका आपसी संबंध बहुत मधुर और विवादों से दूर रहेगा। एक-दूसरे के परिवारों के प्रति भी आपका व्यवहार सम्मानजनक रहेगा। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में ये महीना उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। शुरुआत तनाव से होगी लेकिन फिर माहौल आपके पक्ष में होगा। व्यापार में सावधानी रखें। अचानक धन लाभ तो होगा लेकिन आपके लिए परिस्थितियां कुछ विवाद के योग भी बना रही हैं। 

हेल्थ: सेहत के लेकर इस महीने कोई तनाव वाली बात नहीं है। लेकिन, वाहन चलाने में सावधानी रखें, चोट का भय बना रहेगा। पुराने रोगों में राहत मिलेगी। 


मई
इस महीने केतु तुला राशि का लग्न में, शनि-मंगल कुंभ राशि का पांचवें भाव में, शुक्र-गुरु मीन राशि का छठे भाव में, सूर्य-चंद्रमा-राहु मेष राशि का सातवें भाव में, बुध वृषभ राशि का आठवें भाव में रहेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में कोई शुभ प्रसंग और अच्छी खबर आ सकती है। कोई धार्मिक अनुष्ठान भी हो सकता है। परिवार के साथ एंजाय करने के लिए कई मौके इस महीने में आएंगे। संतान से सहयोग मिलेगा। धन, मकान, संपत्ति की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को अध्ययन करने में रुचि होगी। महिलाएं स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करेंगी। मनचाहे कार्य करने को मिलेंगे। धार्मिक कार्य में रुचि रहेगी। कार्य समय पर संपन्न होंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। संतान से विवाद हो सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लग सकती है। सतर्क रहें।

लव लाइफ: दाम्पत्य जीवन शुभ रहेगा। संतान के इच्छुक लोग इस महीने अपने लिए प्लानिंग कर सकते हैं। संतान का सुख मिल सकता है। दाम्पत्य में मधुरता बनी रहेगी। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में समय आपके लिए काफी लाभकारी रह सकता है। प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में समय अच्छा रहेगा। नियमित लाभ के मौके मिलते रहेंगे। कोई नया व्यक्ति या कोई नई संस्था आपके संपर्क में आएगी, जिससे आपको लाभ मिल सकता है। 

हेल्थ: सेहत अच्छी रहेगा। पुरानी बीमारियों में आराम मिलेगा लेकिन आपको वाहन और मशीनरी के उपयोग में सावधान रहने की जरूरत है। चोट लगने की संभावना है। 


जून
इस महीने केतु तुला राशि का लग्न में, शनि कुंभ राशि का पाचंवें भाव में, गुरु-मंगल मीन राशि का छठे भाव में, राहु-शुक्र मेष राशि का सातवें भाव में, सूर्य-बुध वृषभ राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का नौवें भाव में रहेगा। न्यायालयीन मामलों में सफलता मिलेगी। विरोधी पीछे हटेंगे। वैवाहिक सुख मिलेगा एवं विद्यार्थी को सफलता मिलेगी। आय अटक कर आएगी। माता-पिता से सुख प्राप्त होगा एवं सहयोग भी मिलेगा। आय कम एवं परेशानी ज्यादा हो सकती है। नए वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। काम समय पर होंगे। जॉब में धैर्य के साथ काम करने का समय है। सफलता धीरे-धीरे मिलेगी। कामों के पूरा होने में थोड़ा विलंब होगा। आपको अपना फोकस बनाए रखना होगा। सफलता मिलेगी। सम्पत्ति के लिए समय अच्छा है। नए वाहन खरीदने का मन बनेगा। 

लव लाइफ: जीवनसाथी अनुकूल रहेगा। आप को कोई सरप्राइज मिल सकता है। किसी भी तरह के विवाद को आगे ना बढ़ने दें। बातें छिपाना नुकसान दायक हो सकता है. 

नौकरी-बिजनेस: जॉब में धैर्य क साथ काम करने का समय है। सफलता धीरे-धीरे मिलेगी। कामों के पूरा होने में थोड़ा विलंब होगा। आपको अपना फोकस बनाए रखना होगा। सफलता मिलेगी। कुछ बड़े सौदे अचानक अटक सकते हैं। कोई कानूनी दिक्कत या धन संबंधी समस्या आ सकती है।

हेल्थ: सेहत के लिए समय मिलाजुला रह सकता है। आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन परेशान कर सकता है। बुखार आदि की समस्या से भी परेशान रहेगे। 


जुलाई
इस महीने केतु तुला राशि का लग्न में, शनि कुंभ राशि का पांचवें भाव में, गुरु मीन राशि का छठे भाव में, राहु-मंगल मेष राशि का सातवें भाव में, शुक्र-बुध वृषभ राशि का आठवें भाव में, सूर्य मिथुन राशि का नौवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति में स्थितियां सामान्य रहेंगी। कानूनी अड़चनें कम हो सकती हैं। कोई फैसला आपको राहत दे सकता है। शासकीय सहायता भी मिल सकती है। परिवार के लिए समय ठीकठाक रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। संतान से संबंध सामान्य रहेंगे। कोई परेशानी चिंता का कारण बन सकती है। माता का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। कार्य में बाधा एवं आय संतुष्टि पूर्ण नहीं रहेगी। पारिवारिक कलह भी हो सकता है। वाहनादि प्रयोग में सावधानी रखें। त्वचा की समस्या भी हो सकती है। कार्यों मे मामूली गति आएगी एवं सहयोग की अपेक्षाएं पूर्ण होंगी। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से अनुकूलता प्राप्त होगी। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। किसी बात पर आपमें सामान्य बहस हो सकती है। मधुरता बरकरार रहेगी। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब में शुरुआत कुछ परेशानियों से होगी। आपकी आय संतोषप्रद नहीं रहेगी। मन विचलित रहेगा। महीने के अंत में आपको सफलता मिलेगी। काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार में परिस्थितियां थोड़ी कमजोर हो सकती हैं। लोग आश्वासन देकर पूरा नहीं करेंगे। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय ठीक रहेगा। मानसिक तनाव रहेंगे लेकिन कोई शारीरिक व्याधि परेशान नहीं करेगी। 


अगस्त
इस महीने केतु तुला राशि का लग्न में, शनि मकर राशि का चौथे भाव में, गुरु मीन राशि का छठे भाव में, राहु-मंगल मेष राशि का सातवें भाव में, शुक्र मिथुन राशि का नौवें भाव में, सूर्य कर्क राशि का दसवें भाव में, चंद्रमा-बुध सिंह राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। वाहनादि खरीदने का मन बनेगा। योजनाएं सफल होंगी एवं शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। आय अच्छी बनी रहेगी। परिवार के लिए समय अच्छा रहेगा। कुछ नई गतिविधियां रिश्तों में मधुरता लाएंगी। आपको परिजनों का सहयोग और भरोसा मिल सकता है। आय अच्छी बनी रहेगी एवं परिवार से सहयोग मिलेगा। संतान अनुकूल बनी रहेगी। नए कार्य की प्राप्ति होगी। अभिभाषक, पत्रकार, टीचर एवं लेखकों को विशेष सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। योजनाएं सफल होंगी एवं किराएदारों से विवाद हो सकता है।

लव लाइफ: जीवनसाथी के लिए कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको समय के साथ रिश्ते की गंभीरता का एहसास होगा। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल है। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी। प्रमोशन के मौके भी आपको मिल सकते हैं। व्यापार के लिए यह समय सब तरह से उत्तम रहेगा। कुछ नया काम मिलेगा। जो आपको अच्छा आर्थिक लाभ देगा। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय अच्छा रहने वाला है। महीने के अंतिम दिनों में बुखार आदि या दर्द से पीड़ित रह सकते हैँ। 


सितंबर
इस महीने केतु-चंद्रमा तुला राशि का लग्न में, शनि मकर राशि का चौथे भाव में, गुरु मीन राशि का छठे भाव में, राहु मेष राशि का सातवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का आठवें भाव में, सूर्य-शुक्र सिंह राशि का ग्यारहवें भाव में, बुध कन्या राशि का बारहवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति में इजाफा हो सकता है। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। वाहन से सावधानी के संकेत भी सितारे दे रहे हैं। समय कुछ समस्याओं वाला आएगा। संतान को संभालना होगा एवं आय में बाधाएं आ सकती हैं। धार्मिक कार्यों में विघ्न आएंगे। काम में कोई विशेष सफलता प्राप्त नहीं होगी। मन उदास रह सकता है। अज्ञात भय भी रहेगा। माहांत में चोट भी लग सकती है। विद्युत उपकरण के प्रयोग में सावधान रहें। परिवार में सब ठीक रहेगा। कोई अज्ञात डर आपको सताएगा। 

लव लाइफ: संतान के मामले में असफलता आपको निराश कर सकती है। जीवनसाथी अनुकूल रहेगा। प्रेमियों के लिए निराशा भरा समय हो सकता है। 

नौकरी-बिजनेस: इस महीने जॉब में आप खासे बिजी रह सकते हैं। नए काम मिलेंगे और टारगेट पूरे करने का दबाव भी आपके ऊपर होगा। अधिकारी काम से खुश होंगे। बिजनेस में आपको अतिरिक्त आय के साधन बनाने पर विचार करना चाहिए।

हेल्थ: अगर कोई नशा करते हैं तो आपको सही समय पर चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। नशे के कारण किसी बीमारी के योग बन रहे हैं। सावधान रहें। 


अक्टूबर
इस महीने केतु तुला राशि का लग्न में, चंद्रमा वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, शनि मकर राशि का चौथे भाव में, गुरु मीन राशि का छठे भाव में, राहु मेष राशि का सातवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का आठवें भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र कन्या राशि का बारहवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति के लिए समय अच्छा है। किराएदार अनुकूल रहेंगे। कोई लाभ हो सकता है। नया वाहन खरीद सकते हैं। परिवार के लिए ये समय थोड़ा चिंताजनक हो सकता है। कोई कीमती सामान चोरी होने या गुम होने का भय हो सकता है। संतान से राहत रहेगी। योजनाएं सफल होंगी एवं आय में तेजी बनी रहेगी। अनुकूल चंद्रमा समय को पक्ष का बनाए हुए है। विरोधी शांत रहेंगे एवं विवादों में विजय प्राप्त होगी। न्यायलयीन कार्यों में पक्ष मजबूत होगा एवं संतान सहयोग प्रदान करेगी। कोई भी फैसला सोच कर करें। 

लव लाइफ: पति-पत्नी के संबंधों में निकटता और मधुरता रहेगी। आपसी सलाह से कुछ बड़ा काम निपटाएंगे। प्रेमियों के लिए उपहार प्राप्त होने का समय है। 

नौकरी-बिजनेस: समय आपके फेवर का रहेगा। कोई बड़ा काम आपको सौंपा जा सकता है। बेरोजगारों को भी इस महीने कुछ रोजगार मिल सकता है। धन की आवक अच्छी रहेगी। किसी बड़े निवेश के समय आपको विशेषज्ञों की सलाह लेनी होगी। जोखिम लेने से पहले विचार करें। 

हेल्थ: सेहत अच्छी रहेगी। घुटनों के दर्द में आराम रहेगा। पुरानी चोटों से भी उभर सकते हैं। आराम रहेगा। तनाव और थकान दूर होगी। 


नवंबर
इस महीने शुक्र-सूर्य-केतु-बुध तुला राशि का लग्न में, चंद्रमा-शनि मकर राशि का चौथे भाव में, गुरु मीन राशि का छठे भाव में, राहु मेष राशि का सातवें भाव में, मंगल-मिथुन राशि का नौवें भाव में रहेगा। मेहनत ज्यादा एवं लाभ कम मिलेगा। आय में अस्थिरता बनी रहेगी। अन्य लोगों की वजह से बने बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं। चंद्र की वजह से घर का काम चलता रहेगा। कुछ नया करने का विचार नही करें। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा एवं कार्य स्थल पर नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आसपास के लोग परेशान करेंगे एवं कई बार मजाक भी बन सकता है। भाइयों का सहयोग नहीं मिलेगा। खर्च भी बहुत ज्यादा होगा। पहले से स्थिति ज्यादा बेहतर हो जाएगी। पारिवारिक मित्रों का संपूर्ण सहयोग रहेगा। कोई बात किसी परिजन को चुभ सकती है। भाइयों से सहयोग मिलेगा, संतान से लाभ मिल सकता है। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से कोई दुःखी करने वाली सूचना मिल सकती है। ससुराल पक्ष से संबंध ठीक रहेंगे। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलने के योग हैं। 

नौकरी-बिजनेस: आपका काम अच्छा और मेहनत भी पर्याप्त रहेगी लेकिन अधिकारी संतुष्ट नहीं होंगे। किसी तरह की कमी की ओर आपका ध्यान खींचा जा सकता है। आय बेहतर रहेगी। व्यापार में इस महीने किसी पुराने दोस्त की मदद मिल सकती है। 

हेल्थ: सेहत के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। आप खुद को मानसिक और शारीरिक रुप से काफी सक्षम महसूस करेंगे। 


दिसंबर
इस महीने केतु तुला राशि का लग्न में, सूर्य-बुध-शुक्र वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, शनि मकर राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का पाचंवें भाव में, गुरु मीन राशि का छठे भाव में, राहु मेष राशि का सातवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का आठवें भाव में रहेगा। सफलता पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे। आय सामान्य बनी रहेगी एवं भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। संदेहजनक व्यक्तियों से व्यवहार करने पर नुकसान संभव है। परिवार के लिए समय अच्छा रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोई अच्छी खबर मिलेगी। संतान के साथ आपकी समझ अच्छी रहेगी। परिवार प्रसन्न रहेगा। अज्ञात भय चिंता रहेगी एवं विवाद भी बढ़ सकते हैं। सहयोग की अपेक्षा बेकार जा सकती है। धन की उचित व्यवस्था करने में कठिनाई आएगी। आवक कमजोर रहेगी। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से आपका तालमेल बेहतर रहेगा। किसी परेशानी का समाधान मिलेगा। प्रेम के मामलों में समय अच्छा रहेगा। विवाह के प्रस्ताव भी आपको मिल सकते हैं।

नौकरी-बिजनेस: इस महीने जॉब में आपको कुछ अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। कोई बात आपके अधिकारियों को बुरी लग सकती है। व्यापार में किसी अनजान आदमी पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। किसी से इस महीने आपको सहायता नहीं मिलेगी। 

हेल्थ: सेहत के लिहाज से समय ठीकठाक रहेगा। कफ और सांस के मरीजों को कुछ समस्या आ सकती है। 

यह भी पढ़ें :

2022 वार्षिक राशिफल: मेष राशि - इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे, प्रेम प्रसंगों को लेकर दूरी बनाकर रखें

2022 वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल : साल 2022 राहु के प्रभाव में रहेगा, दुश्मन नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन पूरी तरह सफल नहीं हो पाएंगे

2022 वार्षिक राशिफल मिथुन राशि : इस साल बिजनेस में आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं पुश्तैनी संपत्ति को लेकर भाइयों से विवाद हो सकता है

2022 वार्षिक राशिफल कर्क राशि : 2022 में अप्रैल से जुलाई के बीच शनि आठवें स्थान पर रहेंगे और शनि की ढैया का प्रभाव आपकी राशि पर रहेगा, अनिर्णय की स्थिति बनी रहेगी

2022 वार्षिक राशिफल सिंह राशि : 2022 में इस साल चंद्रमा और मंगल के योग के कारण भूमि, वाहन आदि चीजें खरीद सकते हैं ,देव गुरु बृहस्पति सातवें स्थान पर होने से पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी

Share this story