2022 वार्षिक राशिफल कर्क राशि : 2022 में अप्रैल से जुलाई के बीच शनि आठवें स्थान पर रहेंगे और शनि की ढैया का प्रभाव आपकी राशि पर रहेगा, अनिर्णय की स्थिति बनी रहेगी 

2022 Annual Horoscope Cancer: In 2022, between April and July, Saturn will be in the eighth place and the effect of Shani's dhaiya will remain on your zodiac, the state of indecision will remain.

Newspoint24/newsdesk

2022 वार्षिक राशिफल कर्क राशि

कोई अपना व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। इस साल पैसा जितनी तेजी से आएगा उतनी तेजी से खर्च भी होगा। कोई बड़ी राशि अटक सकती है। बिजनेस में कोई बड़ा निवेश इस साल हो सकता है। आपकी भावनाओं का गलत फायदा कुछ लोग उठा सकते हैं इसलिए दिल से नहीं दिमाग से काम लें। अविवाहितओं के लिए विवाह विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे। नौकरी में पदोन्नति और इंक्रीमेंट हो सकता है। कोई शुभ कार्य घर में हो सकता है। आचार्य रामेश्वर नारायण शास्त्री महाराज जी  ( शारदा शक्तिपीठ मैहर ) के अनुसार, जानिए  आपके लिए कैसा रहेगा साल 2022…

जनवरी
इस महीने मंगल-चंद्रमा-केतु वृश्चिक राशि का पाचंवें भाव में, सूर्य-शुक्र धनु राशि का छठे भाव में, बुध-शनि मकर राशि का सातवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का आठवें भाव में, राहु वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। चिंतित करने वाली स्थितियां आय के मामलों में रहेंगी। व्यय की अधिकता भी रहेगी। 3 जनवरी के बाद उसमें सुधार दिखाई देगा। घर में खुशी रहेगी एवं परिवार सहयोग प्रदान करेगा। 7 से 9 तक समय समस्त प्रकार से अच्छा रहेगा। मित्रों से मिलना होगा एवं पार्टी आदि करने का मौका मिलेगा। यह समय उत्तम रहेगा एवं मांगलिक उत्सवों में जाने का मौका मिलेगा। सहयोग की प्राप्ति होगी एवं कामकाज में वृद्धि के साथ, नए अवसर भी प्राप्त होंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मिलना होगा। 18 एवं 19 जनवरी को संभल कर रहना होगा। महिलाओं को बच्चों को लेकर अत्यधिक सतर्क रहना होगा।

लव लाइफ: पति-पत्नी के संबंधों में मजबूती आएगी। कोई गलतफहमी भी इन दिनों में दूर हो सकती है। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिल सकती है।

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में कोई नया पद प्राप्त कर सकते हैं या वर्तमान पद में उन्नत्ति हो सकती है। आप काफी साहसी, उत्साही और परिश्रमी होंगे। बिजनेस में पैसे के लेन-देन में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। 

हेल्थ: इन दिनों में आपकी सेहत ठीक नहीं रहेगी। सेहत पर खर्चा बढ़ सकता है। अपने रहन-सहन में आपको सुधार करने की जरुरत है। पेट और गले से जुड़ी समस्याएं इस महीने आपको परेशान कर सकती है। 


फरवरी
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, शुक्र-मंगल धनु राशि का छठे भाव में, बुध-शनि-सूर्य-चंद्रमा मकर राशि का सातवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का आठवें भाव में, राहु वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आय बेहतर रहेगी। कार्य स्थल पर तनावमुक्त वातावरण के साथ सहयोग प्राप्त होगा। 8 एवं 9 फरवरी को कुछ समस्याएं आ सकती हैं। पिता से विवाद एवं परिवार से दुःख होगा। यात्रा में कठिनाई आएगी। निराशा का भाव हावी रहेगा एवं दिक्कतें भी आएंगी। इसके अलावा अन्य समय में कोई परेशानी आने की संभावना नहीं रहेगी। आय अच्छी बनी रहेगी एवं कामकाज में तेजी बनी रहेगी। नए लोगों से संपर्क होगा। नए संसाधन खरीदने की योजना बनेगी। घर के बाहर खाने एवं एन्जाँय करने का मौका मिलेगा। 

लव लाइफ: जीवन साथी से अपेक्षित सहयोग इस महीने कम ही मिलेगा। किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। महीने के अंत में संबंधों में सुधार और दाम्पत्य में प्रेम बढ़ने के संकेत हैं। 

नौकरी-बिजनेस: कोई पार्टटाइम जॉब मिल सकता है। अपने को अतिरिक्त मेहनत के लिए तैयार रखें। आय के साधन बढ़ सकते हैं। व्यवसाय में अतिरिक्त लाभ के अवसर बनेंगे। कोई नया छोटा बिजनेस शुरू कर सकते हैं। 

हेल्थ: कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता, लेकिन ये बहुत गंभीर नहीं होगा। अपनी जीवनशैली और दिनचर्या पर थोड़ा नियंत्रण करने से आप इन परेशानियों से निकल पाएंगे। 


मार्च
इस महीने में केतु वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, शनि-मंगल-शुक्र-बुध-चंद्रमा मकर राशि का सातवें भाव में, सूर्य-गुरु कुंभ राशि का आठवें भाव में, राहु वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। आय उत्तम एवं कार्य समय पर बनेंगे। जमीन से संबंधित लाभ होगा एवं स्वास्थ्य में सुधार बना रहेगा। 5 एवं 6 मार्च को लोहे की चोट लगने के संकेत हैं। सावधानी रखें। व्यय की अधिकता भी रहेगी। 7 मार्च से स्थितियां पक्ष की बनने लगेंगी। कार्य में रफ्तार रहेगी एवं सहयोग भी मिलेगा। 15 एवं 16 मार्च को कर्मचारियों से परेशानी हो सकती है। आय में भी गिरावट होगी। नौकरी में ज़िम्मेदारी का काम मिल सकता है। संतान से सुख मिलेगा एवं विरोध करने वाले शांत बने रहेंगे। करीब के लोगों से मिलने का मौका मिलेगा एवं यात्रा भी सुखदायक होंगी। बेरोजगारों को काम की तलाश पूर्ण होंगी। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से उत्साहजनक सूचना मिल सकती है। रिश्ते में मधुरता रहेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी बात को बहस का मुद्दा ना बनने दें। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब को लेकर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथियों से थोड़ी परेशानी रहेगी। अत्यधिक तनाव लेने से बचें। व्यापार के लिए समय अनुकूल है। कोई नया बिजनेस भी दिमाग में आ सकती है किसी भी तरह की योजना को एकदम लागू ना करें। 

हेल्थ: पुराने रोग इस महीने थोड़ा परेशान कर सकते हैं। किसी भी तरह की लापरवाही आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर पुरानी कोई बीमारी है तो परहेज पूरा रखें।


अप्रैल 
इस महीने केतु तुला राशि का चौथे भाव में, शनि-मंगल मकर राशि का सातवें भाव में, शुक्र-गुरु कुंभ राशि का आठवें भाव में, सूर्य-चंद्रमा-बुध मीन राशि का नौवें भाव में, राहु मेष राशि का दसवें भाव में रहेगा। कार्य तय समय पर होंगे। सब ओर से सहयोग प्राप्त होगा। 3-4 अप्रैल को आय में कमी हो सकती है। उसके बाद समय अनुकूल रहेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा एवं जीवन साथी सहयोग प्रदान करेगा। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा एवं क्रेडिट भी मिलेगा। नए वाहनादि की खरीदी हो सकती हैं। इस समय ऋण संबंधी मामलों में उलझनें हो सकती हैं। कर्ज लेने और देने से बचें। 23-24 अप्रैल को सतर्क रहें एवं कीमती वस्तुओं की रक्षा करें। निवेश करने से भी बचें। यात्रा में कष्ट हो सकता है। कार्य में बाधा आएगी। 25 अप्रैल के बाद दिन अच्छे रहेंगे। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से थोड़ा विवाद महीने की शुरुआत में हो सकता है। कोई बात छिपाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। महीने के शेष दिन गृहस्थी के लिए अच्छे रहेंगे। 

बिजनेस-नौकरी: इस महीने आप कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा कर सकते हैं या आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मैनेजमेंट आपकी योग्यता पर भरोसा जताएगा। आय अच्छी रहेगी। 

हेल्थ: आपकी सेहत इस महीने अच्छी रहेगी। कोई बड़ी बीमारी होने या किसी स्वास्थ्य समस्या के संकेत नहीं हैं। आपके पुराने रोगों में भी इस महीने आराम रह सकता है। 


मई
इस महीने केतु तुला राशि का चौथे भाव में, शनि-मंगल कुंभ राशि का आठवें भाव में, शुक्र-गुरु मीन राशि का नौवें भाव में, राहु-चंद्रमा-सूर्य मेष राशि का दसवें भाव में, बुध वृष राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। निर्णयों में सटीकता रहेगी। नए व्यवसाय के लिए प्रयास विफल हो सकता है। प्रोफेशन में सफलता हाथ लगेगी। परिवार का मतभेद समाप्त होगा। 12-13 मई का समय ठीक रहने की संभावना नहीं है। क्रोध की अधिकता हो सकती है। संतान से विवाद हो सकता है। 14 से पुन: समय अनुकूल हो जाएगा। जीवन साथी से सहयोग आर्थिक आधार मजबूत होगा। चंद्र का गोचर समय पक्ष का बनाए हुए रहेगा। 23-24 तारीख को अनावश्यक व्यय हो सकते हैं। कार्य नियमित रुप से संचालित होगा। माहांत मे कर्मचारियों से दिक्कत आ सकती है।

लव लाइफ: दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी आपके अनुकूल व्यवहार करेगा। गलतफहमियां दूर होंगी और सम्मान बढ़ेगा। 

नौकरी-बिजनेस: अगर आप विदेश में जॉब करने की इच्छा रखने हैं तो इस महीने में अपने प्रयास तेज करें। जॉब से लाभ मिलने के योग हैं। आपके फैसलों का कार्यस्थल पर समर्थन होगा। व्यापार के लिहाज से समय थोड़ा कठिन हो सकता है।

हेल्थ: सेहत के लिए ये महीना अच्छा नहीं कहा जा सकता। तनाव और कमजोरी के कारण आपके स्वभाव में गुस्सा अधिक हो सकता है। कोई पुरानी बीमारी भी परेशान कर सकती है। 


जून
इस महीने केतु तुला राशि का चौथे भाव में, शनि कुंभ राशि का आठवें भाव में, गुरु-मंगल मीन राशि का नौवें भाव में, राहु-शुक्र मेष राशि का दसवें भाव में, सूर्य-बुध वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। परिवार में मतभेद खत्म होंगे। माता-पिता और भाइयों का सहयोग मिलेगा। संतान से कष्ट प्राप्त हो सकता है। संतान को असफलता का भी योग है। शेष परिवार से संबंध अच्छे रहेंगे। सम्पत्ति के लिए समय सामान्य है। वाहन खरीदने का मन बनेगा। मशीनरी के मैंटनेंस पर भी कुछ खर्च हो सकता है। आप अपनी योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। समय-समय पर पैसों की आवक बनी रहेगी। पुराने विवाद इस महीने सुलझ सकते हैं, लेकिन आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा। किसी पुराने दोस्त के मिलने से पुराने दिनों की याद ताजा हो जाएगी।

लव लाइफ: पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हो सकता है, लेकिन कुछ ही दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी। विपरीत लिंग की ओर आकर्षण बढ़ सकता है।

बिजनेस-नौकरी: कोई पुराना काम आपको दोबारा मिल सकता है या यूं कहें कि नौकरी में डिमोशन होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस के लिए समय ठीक रहेगा। कोई नया काम हाथ आ सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें।

हेल्थ: रक्त से संबंधित कोई बीमारी आपको हो सकती है। खान-पान पर नियंत्रण रखें। पुराने रोगों में आराम मिल सकता है।


जुलाई
इस महीने चंद्रमा कर्क राशि का लग्न में, केतु तुला राशि का चौथे भाव में, शनि कुंभ राशि का आठवें भाव में, गुरु मीन राशि का नौवें भाव में, राहु-मंगल मेष राशि का दसवें भाव में, शुक्र-बुध वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य मिथुन राशि का बारहवें भआव में रहेगा। स्वयं की समझ एवं अनुभव से परेशानियों से निपटने में सक्षम रहेंगे। कार्यशैली विकसित रहेगी। चंद्र का गोचर आय में परेशानी नहीं आने देगा। संतान से विवाद हो सकता है। उसकी ओर से असहयोग भी रहेगा। मानसिक चिंताएं बनी रहेंगी। अकेलापन महसूस करेंगे। विरोध करने वाले प्रखर हो सकते है। न्यायलयीन कार्यों में देरी होगी एवं नसों में खिंचाव हो सकता है। कार्य में बाधा आएगी पर समय पर हो जाएंगे। सहयोग मिलने भी देरी होगी। यात्रा में कठिनाई आ सकती है। अनचाहे कार्य करने पड़ सकते है।

लव लाइफ: दाम्पत्य सुख मध्यम रहेगा। जीवनसाथी आपकी परेशानी समझेगा और आपके लिए समर्पण का भाव रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ का तनाव पर्सनल लाइफ से दूर रखने का प्रयास करेंगे। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब में महीने की शुरुआत में नई चुनौतियां सामने आएंगी। अपने अनुभव और कार्यकुशलता से उनको सुलझाने में सक्षम होंगे। व्यापार में इस महीने आपको साझेदार या कर्मचारियों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। लाभ भी सामान्य रहेगा। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय थोड़ा कठिन है। पुराने रोग उभर सकते हैं। मानसिक तनाव और थकान के कारण खुद को थोड़ा निराश और कमजोर महसूस कर सकते हैं। 


अगस्त
इस महीने सूर्य कर्क राशि का लग्न में, चंद्रमा-बुध सिंह राशि का दूसरे भाव में, केतु तुला राशि का चौथे भाव में, शनि मकर राशि का सातवें भाव में, गुरु मीन राशि का नौवें भाव में, राहु-मंगल मेष राशि का दसवें भाव में, शुक्र मिथुन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। माता से सुख प्राप्त होगा। आय बेहतर रहेगी। काम समय पर होंगे एवं मित्रों से सहयोग मिलेगा। पूरा समय अच्छे से बीतेगा। विशेष कार्य के बन जाने से खुशी प्राप्त होंगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी एवं महिलाओं के लिए समय अच्छा रहेगा। जमीन से लाभ प्राप्त होगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। नए संपर्क बनेंगे। नौकरी में वर्चस्व में वृद्धि होगी। परिवार से प्रसन्नता रहेगी। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में प्रमोशन के साथ नया काम मिल सकता है। अधिकारी आप की कार्य क्षमता पर पूरा भरोसा करेंगे। समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार में कोई नई डील आपके लिए प्रसन्नता का विषय हो सकती है। लाभ के बेहतर अवसर इस महीने आपके सामने आते रहेंगे।

हेल्थ: सेहत के लिए समय सब तरह से अनुकूल है। आप खुद के पहले से बेहतर स्थिति में महसूस करेंगे। 


सितंबर
इस महीने सूर्य-शुक्र सिंह राशि का दूसरे भाव में, बुध कन्या राशि का तीसरे भाव में, केतु-चंद्रमा तुला राशि का चौथे भाव में, शनि मकर राशि का सातवें भाव में, गुरु मीन राशि का नौवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। 3-4 एवं 5 सितंबर को स्वास्थ्य में गिरावट के साथ कार्य भी प्रभावित हो सकता है। यात्रा सफल होगी एवं कारोबारी सफल होंगे एवं नई संपत्ति खरीदने का विचार होगा। अच्छा समय आगे आ रहा है। संपत्ति के मामलों में सफलता प्राप्त होगी। शुभ सूचनाएं मिलेंगी एवं रिश्तेदारों के यहां जाना पड़ सकता है। यात्रा सुखद रहेगी एवं कारोबार का विस्तार होगा। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क होगा। आय बेहतर बनी रहेगी एवं सहयोग प्राप्त होगा। विशेष कार्य के बन जाने खुशी की प्राप्ति होगी। योजनाएं सफल होंगी एवं प्रेम में सफलता प्राप्त होगी। 

लव लाइफ: दाम्पत्य के लिए बेहतरीन समय रहेगा। आप जीवनसाथी से विशेष जुड़ाव और आपसी समझ का अनुभव करेंगे। संतान से सुख मिलेगा। प्रेमियों के लिए समय सामान्य रहेगा। 

नौकरी-बिजनेस: महीना जॉब के लिए बेहतर है। आपको हर ओर से सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर माहौल आपके पक्ष में रहेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिल सकता है। व्यापार मं। अच्छा लाभ मिलेगा। लगातार व्यस्त रहेंगे। कारोबारी यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। 

हेल्थ: महीने के शुरुआती और अंतिम कुछ दिनों में आपकी सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है। अगर आप शुगर, दिल या ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो विशेष सावधानी के संकेत हैं।


अक्टूबर
इस महीने सूर्य-बुध-शुक्र कन्या राशि का तीसरे भाव में, केतु तुला राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, शनि मकर राशि सातवें भाव में, गुरु मीन राशि का नौवें भाव में, राहु मेष राशि का दसवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। आय कम रहेगी एवं कार्य में देरी हो सकती है। क्रोध की अधिकता रहेगी। 3 तारीख से कार्य में गति आएगी एवं समयानुसार कार्य होंगे। आय में भी वृद्धि होगी एवं नए व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। 12 के बाद समय अच्छा हो जाएगा।। त्यौहारों में आनंद उठा पाएंगे। आय अच्छी बनी रहेंगी एवं परिवार का सपोर्ट प्राप्त होगा। नए संपर्क लाभकारी होंगे। जीवन साथी से वैचारिक तनाव हो सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा एवं संतान भी अनुकूल रहेंगी। उपहार की प्राप्ति होगी एवं यात्रा पर जाने का योग भी बन सकता है। 

लव लाइफ: दाम्पत्य में खुशियां रहेंगी। आपसी प्रेम रहेगा। जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। प्रेमियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। कोई प्रस्ताव स्वीकार हो सकता है। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी के लिए महीने की शुरुआत तनाव भरी रह सकती है। पहले सप्ताह के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। व्यापार के लिए महीना अच्छा रहेगा। लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा। नियमित आय रहेगी। 

हेल्थ: सेहत अच्छी रहेगी। काम के तनाव में खानपान बिगड़ सकता है, जिससे पेट संबंधी कुछ समस्याएं आ सकती हैं। 


नवंबर
इस महीने शुक्र-केतु-सूर्य-बुध तुला राशि का चौथे भाव में, चंद्र-शनि मकर राशि का सातवें भाव में, गुरु मीन राशि का नौवें भाव में, राहु मेष राशि का दसवें भाव में, मंगल मिथुन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। माह की शुरुआत में ही अत्यधिक कार्य  होने से व्यस्तता रहेगी किंतु सफलता पूर्वक सभी को निपटाने सक्षम होंगे। आपका अहम कई मामलों में बाधक बन सकता है। समय एवं लोगों की उपयोगिता को समझकर उचित निर्णय लेने से लाभ होगा। लाभ वृद्धि हर्षदायक होगी एवं योजनाबद्ध कार्य होंगे। जमीन-जायदाद से लाभ एवं न्यायालयादि एवं अन्य विवादों में विजय प्राप्ति का संकेत है। धन की उपलब्धता भी आसानी से होगी एवं रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी। विरोधियों के प्रबल होने से कुछ कठिनाई उत्पन्न हो सकती है एवं व्यय में भी वृद्धि होगी।

लव लाइफ: दाम्पत्य में रिश्ते ही गर्माहट बढ़ेगी। आपको किसी रिश्तेदार से अच्छी सूचना मिल सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव भी मिलेंगे। 

नौकरी-बिजनेस: इस महीने कुछ समस्याओं के साथ आप अच्छे से निपट पाएंगे। आपकी कार्य कुशलता बढ़ेगी और कार्य स्थान पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा। व्यापार में नए दोस्त बन सकते हैं। बिजनेस का विस्तार होगा। 

हेल्थ: सेहत के लिहाज से सिर्फ जिन लोगों को कफ की समस्या हो उन्हें थोड़ा सावधान रहने की जरुरत हैं। शेष सेहत के लिए समय अच्छा ही रहेगा। 


दिसंबर
इस महीने केतु तुला राशि का चौथे भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, शनि मकर राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का आठवें भाव में, गुरु मीन राशि का नौवें भाव में, राहु मेष राशि का दसवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। आय में इजाफा होगा एवं कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार अनुकूल बना रहेगा एवं स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान से भी सुख प्राप्त होगा। योजनांतर्गत सभी काम समय पर हो जाएंगे। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। 13 तक सभी कार्य संभलकर करें तो बेहतर रहेगा। क्रोध से नुकसान संभव है। 14 तारीख से समय पक्ष का हो जाएगा। आय में सुधार होगा एवं काम में तेजी आएगी। विदेश जाने वालों को सफलता मिलेगी। मेहमानों को आगमन हो सकता है। 

लव लाइफ: जीवनसाथी के लिए आप थोड़ा समय निकालेंगे। कोई अच्छी यात्रा की योजना भी बन सकती है। प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा। उपहार मिल सकता है। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब में आपको सहकर्मियों और अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई प्रोजेक्ट आपके हाथ में होगा जो आप समय पर पूरा कर सकते हैं। व्यापार में आपको काफी अच्छी सूचनाएं मिल सकती हैं। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय बेहतरीन रहेगा। किसी तरह की समस्या नहीं होगी। सांस के रोगियों को भी राहत मिल सकती है। सुधार होगा। 

 

यह भी पढ़ें :

2022 वार्षिक राशिफल: मेष राशि - इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे, प्रेम प्रसंगों को लेकर दूरी बनाकर रखें

2022 वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल : साल 2022 राहु के प्रभाव में रहेगा, दुश्मन नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन पूरी तरह सफल नहीं हो पाएंगे

2022 वार्षिक राशिफल मिथुन राशि : इस साल बिजनेस में आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं पुश्तैनी संपत्ति को लेकर भाइयों से विवाद हो सकता है

Share this story