2022 वार्षिक राशिफल सिंह राशि : 2022 में  इस साल चंद्रमा और मंगल के योग के कारण भूमि, वाहन आदि चीजें खरीद सकते हैं ,देव गुरु बृहस्पति सातवें स्थान पर होने से पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी

2022 Annual Horoscope Leo: In 2022 this year due to the combination of Moon and Mars, you can buy things like land, vehicles etc. Due to being in seventh position, there will be peace in family life

Newspoint24/newsdesk

2022 वार्षिक राशिफल सिंह राशि

देव गुरु बृहस्पति सातवें स्थान पर होने से पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। जीवन साथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। संपत्ति को लेकर भाइयों से हल्का-फुल्का विवाद हो सकता है। संतान आपकी हर बात मानेगी। विद्यार्थियों को इंटरव्यू, प्रतियोगी परीक्षा आदि में सफलता मिलने के योग इस साल बन रहे हैं। शनि छठे स्थान पर होने से पैसों के मामले में किसी पर भरोसा ना करें। आचार्य रामेश्वर नारायण शास्त्री महाराज जी  ( शारदा शक्तिपीठ मैहर ) , जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2022... 

जनवरी
इस महीने केतु-मंगल-चंद्रमा वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, सूर्य-शुक्र धनु राशि का पंचम भाव में, बुध-शनि मकर राशि का छठे भाव में, गुरु कुंभ राशि का सातवें भाव में, राहु वृषभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। लोहे, तेल एवं केमिकल का काम करने वालों को फायदा होगा। किराएदारों से विवाद हो सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। 3 एवं 4 जनवरी को आय कम रहेगी। 9-10 जनवरी को मन प्रसन्न रहेगा। 13 तारीख के बाद से आय में सुधार हो जाएगा। होटल, मैनेजमेंट, तकनीकी लोगों को विशेष लाभ होगा। नसों में खिंचाव रहेगा। रोज के कार्यों में देरी के साथ, अज्ञात चिंता रहेगी। 23 जनवरी से समय अनुकूल रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। 25-26 जनवरी से भारी बोझ हल्का हो गया, ऐसा महसूस होगा। योजनाएं सफल होंगी एवं मन प्रसन्न रहेगा। 

लव लाइफ: कई मामलों में आपको जीवनसाथी की मदद भी नहीं मिल पाएगी। हो सकता है इन दिनों में आपको अपने मन की बातें शेयर करने का मौका न मिले।

नौकरी-बिजनेस: आपके कार्य स्थल पर स्थितियां पूर्णतया आपके विपरीत होंगी और आपको मानिसक कष्ट पहुँचा सकती हैं। कहीं निवेश करते समय या उधार देते समय आपको कई बार सोच-विचार करना चाहिए, अन्यथा हानि सुनिश्चित है। 

हेल्थ: सेहत के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। इस महीने में कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। जीवनसाथी और संतान की सेहत को लेकर दौड़-भाग हो सकती है। 


फरवरी
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, शुक्र-मंगल धनु राशि का पांचवें भाव में, बुध- शनि-सूर्य-चंद्रमा मकर राशि के छठे भाव में, गुरु कुंभ राशि सातवें भाव में, राहु वृषभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। समय हर तरह से अनुकूल रहेगा। आपको कुछ नए संकेत मिल सकते हैं, जो भविष्य में सफलता के द्वार खोलेंगे। काम का दबाव रहेगा लेकिन इसे आप अच्छे से हैंडल कर सकेंगे। सितारों की चाल इन दिनों में आपके लिए कुछ अच्छा होने का इशारा दे रही है। परिवार सुखी रहेगा एवं प्रेम में सफलता प्राप्त होगी। आलस्य समाप्त होगा। बैंक में प्रस्तावित ऋण कैंसल हो सकते हैं। काम में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। कार्य स्थल पर समकक्षों से श्रेष्ठ रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहयोग प्राप्त होगा। परिणाम बेहतर होंगे। 25 से 27 फरवरी की सुबह तक विपरीत काम हो सकते हैं। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से कोई उपहार या सरप्राइज मिलने के योग हैं। आप अपने साथी के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का प्रोग्राम भी बना सकते हैं।

नौकरी-बिजनेस: आपकी व्यापारिक यात्राएं काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं। साझेदारों और सहयोगियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। किसी नई योजना पर भी इस महीने काम शुरू हो सकता है। 

हेल्थ: परिस्थितियों के कारण महीने की शुरुआत में कुछ आलस रहेगा लेकिन वो भी जल्दी ही समाप्त हो जाएगा। पुराने रोगों में सुधार होगा। 


मार्च
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, शनि-चंद्रमा-शुक्र-मंगल-बुध मकर राशि का छठे भाव में, सूर्य-गुरु कुंभ राशि का सातवें भाव में, राहु वृषभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा एवं कई कार्य एक साथ करने पड़ सकते हैं। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं भाई सहयोग प्रदान करेंगे। 7 एवं 8 मार्च को सचेत रहने का समय होगा। वाहन प्रयोग संभल कर करें एवं घर सूना नही छोड़ें। आय बेहतरीन बनी रहेगी एवं भाग्य का साथ भी मिलेगा। 17 एवं 18 मार्च को व्यय की अधिकता एवं संतान की चिंता हो सकती है। उसके बाद से उसमें सुधार होगा। काम की अधिकता होगी। आय अच्छी बनी रहेगी एवं स्थायी संपत्ति से लाभ होने की संभावना है। 25 मार्च की शाम से 27 तक कुछ अप्रत्याशित घटनाएं घट सकती हैं। योजनाएं विफल हो सकती हैं। 

लव लाइफ: दाम्पत्य अच्छा रहेगा। जीवन साथी को आपकी कोई बात प्रभावित कर सकती है। ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक उत्सव आयोजित हो सकता है। प्रेम प्रस्ताव मंजूर हो सकते हैं।

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में एक साथ कई जिम्मेदारियों को निभाना पड़ सकता है। किसी भी तरह के विवाद या विरोध से बचने का प्रयास करें। व्यापार के लिए समय शानदार रह सकता है। कुछ नए प्रोजेक्ट हाथ लग सकते हैं अथवा कोई दूर स्थान से आपको लाभ के मौके मिल सकते है। 

सेहत: आपकी सेहत इस महीने कुछ नरम-गरम रह सकती है। मौसम के परिवर्तन को गंभीरता से लें। किसी भी परिस्थिति में खानपान को लेकर अनियमितता ना बरतें। 


अप्रैल
इस महीने केतु तुला राशि का तीसरे भाव में, मंगल-शनि मकर राशि का छठे भाव में, शुक्र-गुरु कुंभ राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा-सूर्य-बुध मीन राशि का आठवें भाव में, राहु मेष राशि का नौवें भाव में रहेगा। जीवन यात्रा अच्छी तरह से चलती रहेगी। आय अच्छी बनी रहेगी एवं समस्याएं नहीं आएंगी। 6-7 अप्रैल को आय में कमी हो सकती है एवं विवाद बढ़ सकते हैं। 8 से समय पक्ष का हो जाएगा। कार्यों में सुधार होगा एवं शुभ समाचार मिलेंगे। वाहनादि प्रयोग में सावधानी रखें एवं किसी से भी प्रतियोगिता करने का प्रयास नही करें। 17-18 अप्रैल का समय भी चिंता में डालने वाला हो सकता है। उसके बाद 20 अप्रैल तक कोई समस्या आने की संभावना नहीं है। तय समय में कार्य होंगे एवं संतान से खुशी प्राप्त होगी। जीवन साथी से भी सहयोग मिलेगा। महीने के अंतिम दिन बहुत ही संतुष्टि प्रदान करने वाले होंगे। 

लव लाइफ: जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य को नई दिशा मिलेगी। जो संतान के लिए प्लानिंग कर रहे हैं उनके लिए समय अच्छा रहेगा। परिवार के भविष्य को लेकर योजना बनेगी। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में महीने के पहले सप्ताह में कोई विवाद हो सकता है। बाद में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। किसी तरह आप अपने टारगेट्स भी प्राप्त कर लेंगे। व्यापार में कोई अनजान भय आपको परेशान कर सकता है। किसी पर अत्यधिक भरोसा आपको नुकसान दे सकता है।

हेल्थ: सेहत के लिहाज से समय ठीक गुजर सकता है। पुराने रोगों से परेशान हैं तो थोड़ी अतिरिक्त सावधानी और परहेज रखने पड़ेंगे। दिल के मरीजों के लिए संभलकर रहने का समय है। 


मई
इस महीने केतु तुला राशि का तीसरे भाव में, शनि-मंगल कुंभ राशि का सातवें भाव में, शुक्र- गुरु मीन राशि का आठवें भाव में, सूर्य-चंद्रमा-राहु मेष राशि का नौवें भाव में, बुध वृषभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। कानूनी मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। सम्पत्ति के लिए बिचौलियों पर भरोसा ना करें। कानूनी मसलों की जांच स्वयं करें। शुभ समाचार मिलेंगे। आय के नए स्रोतों की प्राप्ति होगी। व्यय पर नियंत्रण नही होगा। कार्य  की अधिकता रहेगी। 14 के बाद से आर्थिक सुधार होगा। कार्य समय पर एवं आय अच्छी होगी। विरोधी को परास्त करने में सफल होंगे। कार्य नियमित रहेंगे एवं प्रेम में सफलता के साथ दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार के लिहाज से समय अच्छा है। कुछ विवाद समाप्त होंगे। आपसी प्रेम बढ़ेगा। संतान से सुख रहेगा। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से प्यार और सम्मान मिलेगा। आपसी समझ से आप अपने बीच के कुछ मामले शांतिपूर्ण तरीके से निपटा सकेंगे। प्रेम संबंधों में भी सफलता के योग हैं। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब में अच्छी सूचना मिल सकती है। कुछ नई जिम्मेदारियां या नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आय के अन्य साधन भी आपको मिलने के संकेत इस महीने मिल रहे हैं। व्यापार में समय अच्छा रहेगा लेकिन महीने के मध्य में कुछ सौदे या कोई कांट्रेक्ट हाथ से निकल सकते हैं। 

हेल्थ: सेहत के लिहाज से महीना अच्छा रहेगा। महीने के अंत में वायरल फीवर या कोई इंफेक्शन होने की आशंका है। शेष समय आप खुद को स्वस्थ्य महसूस करेंगे। 


जून
इस महीने केतु तुला राशि का तीसरे भाव में, शनि कुंभ राशि का सातवें भाव में, गुरु-मंगल मीन राशि का आठवें भाव में, राहु शुक्र मेष राशि का नवम भाव में, सूर्य-बुध वृषभ राशि का दसवें भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का 11वें भाव में रहेगा। सम्पत्ति से इस महीने अचानक कोई लाभ मिल सकता है। आपको अपनी योजनाओं पर काम करना चाहिए। बिचौलियों से सावधान रहें। मन प्रसन्न रहेगा। आय बेहतर होगी एवं काम समय पर संपन्न होंगे। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार का मतभेद समाप्त होगा। 8-9 तारीख को चिंता में डालने वाली घटनाएं हो सकती हैं। 10 को पुन: सब अनुकूल हो जाएगा। आकस्मिक लाभ के संकेत हैं। प्रसिद्ध लोगों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। यात्राएं सुखद रहेंगी। 27-28 को कुछ चिंताएं अधिक रहेंगी। व्यय भी अधिक रहेगा। 

लव लाइफ: दाम्पत्य में समय अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपके अनुकूल होगा। कोई अच्छी सूचना आपको मिल सकती है। विपरीत लिंग की ओर आकर्षण बढ़ेगा।

नौकरी-बिजनेस: जॉब के नजरिए से ये महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। काम समय पर पूरे होंगे। आपकी रचनात्मकता का पूरा प्रभाव पड़ेगा। आय के साधनों में वृद्धि हो सकती है। व्यापार के लिए नए अवसर बनेंगे। अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। 

हेल्थ: सेहत अच्छी रहेगी। पुराने रोगों में राहत रहेगी। आपको इस महीने थोड़ी चिंताएं सता सकती हैं। इससे मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं। 


जुलाई
केतु तुला राशि का तीसरे भाव में, शनि कुंभ राशि का सातवें भाव में, गुरु मीन राशि का आठवें भाव में, राहु-मंगल मेष राशि का नौवें भाव में, शुक्र-बुध वृषभ राशि का दसवें भाव में, सूर्य मिथुन राशि का ग्यारहवें भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का बारहवें भाव में रहेगा। इस महीने कार्य की अधिकता होगी। 5-6 एवं 9-10 तारीख को तनाव रह सकता है। शेष समय में सरकारी कार्यों में तेजी रहेगी। राजपक्ष से लाभ होगा। नए काम भी प्राप्त होंगे। योजनाएं सफल होंगी। वाहनादि खरीदने की योजना बनेंगी। नए मित्र प्राप्त होंगे। कार्य में तेजी रहेगी एवं व्यापार भी उत्तम रहेगा। परिवार अनुकूल रहेगा एवं प्रेम में सफलता प्राप्त होगी। यात्रा सफल होंगी। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। आय बेहतरीन होगी एवं कार्य की अधिकता होगी। नए दोस्त बनेंगे एवं नौकरी में सफलता प्राप्त होगी। 

लव लाइफ: जीवनसाथी के साथ रिश्ता बेहतरीन रहेगा। आप साथ में घूमने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं। छोटी-मोटी नोक-झोंक संभव है। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब में काम का दबाव अधिक रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी और ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रह सकता है। व्यापार में अगर कोई शासकीय सहायता आपको चाहिए तो इस महीने उस पर काम कर सकते हैं। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय अच्छा है। आपको पुरानी बीमारियों या दर्द से राहत मिल सकती है। परिवार के किसी बुजुर्ग की तबीयत खराब होने से मन खिन्न रहेगा। 

 

अगस्त
इस महीने चंद्रमा-बुध सिंह राशि का लग्न में, केतु तुला राशि का तीसरे भाव में, शनि मकर राशि का छठे भाव में, गुरु मीन राशि का आठवें भाव में, राहु-मंगल मेष राशि का नौवें भाव में, शुक्र मिथुन राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य कर्क राशि का बारहवें भाव में रहेगा। समकक्षों से कार्य में पिछड़ सकते हैं। योग्यतानुसार कार्य नहीं मिलेंगे। 4 तारीख से समय में सुधार होगा। सहयोग प्राप्त होगा एवं आय भी बेहतर होगी एवं धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा। समय अच्छे से गुजरेगा एवं संतान से सहयोग प्राप्त होगा। राशि स्वामी सूर्य के प्रवेश से प्रभाव बढ़ेगा एवं नए कार्य भी मिलेंगे। 18-19 को कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। विवाद गहरे होंगे। 19 की शाम से समय अनुकूल हो जाएगा। समय सर्वप्रकार अनुकूल रहेगा। नए लाभकारी संपर्क होंगे एवं परिवार का सहयोग मिलेगा। 

लव लाइफ: पति-पत्नी के रिश्ते में नई ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम के लिए समय अनुकूल है। प्रेमियों के लिए कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। गुप्त बातें भी उजागर हो सकती हैं। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में प्रतिस्पर्धा की भावना आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। खुद को सहकर्मियों से पिछड़ा हुआ महसूस कर सकते हैं। आय सामान्य रहेगी। विवाद भी संभव है। व्यापार में इस महीने कुछ परिस्थितियां आपके लिए नुकसान वाली हो सकती हैं। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय आपके अनुकूल रहेगा। कोई भी ऐसी चीज का सेवन ना करें जिससे आपको एलर्जी हो। सावधानी रखेंगे तो स्वास्थ्य के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। 


सितंबर
इस महीने सूर्य-शुक्र सिंह राशि का लग्न में, बुध कन्या राशि का दूसरे भाव में, केतु-चंद्रमा तुला राशि का तीसरे भाव में, शनि मकर राशि का छठे भाव में, गुरु मीन राशि का आठवें भाव में, राहु मेष राशि का नौवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति के मामलों में आपको विशेष सावधानी बरतने का लाभ मिल सकता है। आपको वाहन आदि पर खर्च करना पड़ सकता है। परिवार के लिए समय निकालेंगे। कोई यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। किसी दूर के रिश्तेदार से भी मुलाकात होगी। परिवार में कोई मांगलिक प्रसंग बनेगा। हर्ष रहेगा। कार्य आसानी से बनते जाएंगे। आय भी अच्छी रहेगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा एवं सुखद आश्चर्यजनक सूचनाएं प्राप्त होंगी। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। अधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे।

लव लाइफ: जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। ससुराल पक्ष भी अच्छा रहेगा। प्रेमियों के लिए समय प्रतिकूल हो सकता है। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में आपकी योजनाएं समय पर पूरे परिणाम के साथ पूरी होगी। आपको अपने काम के लिए सम्मान और प्रशंसा मिल सकती है। व्यापारिक सौदों में आपके काम आसानी से बनते जाएंगे। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने पर भी विचार कर सकते हैं। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय ठीक रहेगा। कोई बड़ी परेशानी इस समय में नहीं आएगी। पुराने रोगों में सावधानी रखनी होगी। 


अक्टूबर
इस महीने बुध-शुक्र कन्या राशि का दूसरे भाव में, केतु तुला राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, शनि मकर राशि का छठे भाव में, गुरु मीन राशि का आठवें भाव में, राहु मेष राशि का नौवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति के लिए समय आपके पक्ष का रहेगा। कानूनी विवादों से इस समय दूर रहें। जितना टाल सकते हैं, टाल दें। नई सम्पत्ति से लाभ का अवसर है। परिवार प्रसन्न रहेगा। वैचारिक मतभेद दूर होंगे। आपसी समझ और सामंजस्य बढ़ेगा। संतान से कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। भाइयों से थोड़ा विवाद हो सकता है। सहयोग बना रहेगा। आय अच्छी बनी रहेगी एवं कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। खर्च की अधिकता एवं विरोधी नुकसान करने का प्रयास करेंगे। परिवार साथ देगा एवं कार्य समयानुसार हो जाएंगे। 

लव लाइफ: जीवनसाथी के साथ आपकी समझ समय के साथ बढ़ेगी। मधुरता बरकरार रहेगी। कोई विवाद नहीं होगा। प्रेमियों के लिए भी समय सफलता भरा है। विवाह के योग बनेंगे। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में थोड़ी राहत रहेगी। काम का बोझ कम होगा। कुछ नया काम आपको मिल सकता है। किसी अधिकारी से विशेष सहायता या समर्थन मिल सकता है। व्यापार के लिए समय अनुकूल होगा। नए तरीके से काम शुरू करने पर विचार होगा। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय अनुकूल है। कुछ पुरानी परेशानियां सामने आ सकती हैं। लेकिन, आप नियमित दिनचर्या से इसको नियंत्रित कर सकते हैं। 


नवंबर
इस महीने शुक्र-केतु-बुध-सूर्य तुला राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा-शनि मकर राशि का छठे भाव में, गुरु मीन राशि का आठवें भाव में, राहु मेष राशि का नौवें भाव में, मंगल मिथुन राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। परिवार से हर तरह के मतभेद दूर होंगे। किसी विवाह आदि समारोह में शामिल होंगे। परिवार को कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। संतान से सहयोग मिलता रहेगा। सम्पत्ति से लाभ के योग हैं। कानूनी मामलों में आपके पक्ष में फैसला आ सकता है। अचानक कोई लाभ मिल सकता है। कार्य में विलंब होगा एवं अनजान से लोगों से धोखा मिल सकता है। कार्य स्थान पर सावधानी रखें। जवाबदारी में वृद्धि होगी। कार्य की गति तीव्र रहेगी एवं सहयोग भी प्राप्त होगा। बुद्धि का कार्य करने वालों को ज्यादा सफलता मिलेगी। मित्रों से सहयोग एवं औचक यात्रा का योग बनेगा। 

लव लाइफ: जीवनसाथी आपके लिए अनुकूल होगा। साथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब में समय मिलाजुला रहेगा। कोई समस्या आएगी तो हल भी मिलेगा। अनजाने लोगों के भरोसे कोई काम ना करें। व्यापार में समय अनुकूल रह सकता है। आपको लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। किसी पुराने दोस्त से व्यवसाय में मदद मिल सकती है। 

हेल्थ: सेहत में शुगर और दिल के मरीजों के लिए विशेष सावधानी रखने का समय है। आपको कोई घटना काफी तनाव दे सकती है। 


दिसंबर
इस महीने केतु तुला राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, शनि मकर राशि का छठे भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का सातवें भाव में, गुरु मीन राशि का आठवें भाव में, राहु मेष राशि का नौवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। पैतृक सम्पत्ति में लाभ मिल सकता है। जमीन के मामले सुलझेंगे। नया घर लेने का विचार भी हो सकता है। परिवार का साथ रहेगा। कुछ मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। संतान की ओर से समस्याएं कम होंगी। किसी मित्र से मिलना होगा, जो आपके लिए आनंददायक रहेगा। संतान से सुख मिलेगा एवं विरोधी शांत रहेंगे। समयानुसार सहयोग प्राप्त होगा। अचानक धन की प्राप्ति होगी। अच्छे साथी मिलेंगे एवं योजनाएं सफल होती नजर आएंगी। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से खुशियां प्राप्त होंगी। कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। अविवाहितों को अगले साल तक इंतजार करना पड़ सकता है। प्रेम में निराशा वाला समय रहेगा। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में आपको राहत रहेगी। मनचाही जगह तबादला होने के योग भी बन रहे हैं। काम में तेजी रहेगी। कोई अच्छी सूचना भी मिल सकती है। यात्रा के योग हैं। किसी भी मामले में निवेश करने के पहले आपके अच्छी तरह विचार और बाजार का विश्लेषण कर लेना चाहिए। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय अच्छा है। पुरानी बीमारियों में राहत रहेगी। आपको कुछ अच्छे उपचार भी पता चल सकते हैं। सेहत के लिए सतर्क रहेंगे। 

यह भी पढ़ें :

2022 वार्षिक राशिफल: मेष राशि - इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे, प्रेम प्रसंगों को लेकर दूरी बनाकर रखें

2022 वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल : साल 2022 राहु के प्रभाव में रहेगा, दुश्मन नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन पूरी तरह सफल नहीं हो पाएंगे

2022 वार्षिक राशिफल मिथुन राशि : इस साल बिजनेस में आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं पुश्तैनी संपत्ति को लेकर भाइयों से विवाद हो सकता है

2022 वार्षिक राशिफल कर्क राशि : 2022 में अप्रैल से जुलाई के बीच शनि आठवें स्थान पर रहेंगे और शनि की ढैया का प्रभाव आपकी राशि पर रहेगा, अनिर्णय की स्थिति बनी रहेगी

Share this story