2022 वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल :  साल 2022 राहु के प्रभाव में रहेगा, दुश्मन नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन पूरी तरह सफल नहीं हो पाएंगे

Taurus Horoscope 2022 Annual Horoscope of Taurus: The year 2022 will be under the influence of Rahu, enemies will try to cause harm, but will not be able to be completely successful

Newspoint24/newsdesk

वृषभ राशि

2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल

विद्यार्थियों के लिए समय शुभ फल देने वाला रहेगा। मई में शनि वक्री होने के कारण परेशानियों का अनुभव करेंगे हालांकि दूसरे ग्रहों की शुभ स्थिति आपकी परेशानियां कुछ कम कर सकती हैं। इस दौरान ऊपर पैसों को लेकर किसी पर भरोसा ना करें। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको इस साल मिलेगा, जिसके चलते बिजनेस में कुछ हद तक सफलता मिल सकती है। इस साल नया वाहन खरीदने के योग रहे हैं। अप्रैल से जून के बीच परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कोई लोन भी आपको इस साल लेना पड़ सकता है। किसी प्रिय मित्र या रिश्तेदार का बिछोह इस साल आपको सहना पड़ सकता है।   आचार्य रामेश्वर नारायण शास्त्री महाराज जी  ( शारदा शक्तिपीठ मैहर )  आपके लिए कैसा रहेगा साल 2022…

जनवरी
इस महीने राहु मेष राशि का लग्न में, मंगल-केतु-चंद्रमा वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, सूर्य- शुक्र धनु राशि का आठवें भाव में, बुध-शनि मकर राशि का नौवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आपमें उत्सुकता की कमी रहेगी। कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। भूमि भवन या अन्य कोई अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। कोई अपना व्यक्ति इस समय आपको धोखा दे सकता है। सामाजिक स्तर पहले से बेहतर होगा। महीने का तीसरा सप्ताह आत्ममंथन और विश्लेषण का रहेगा। एकांत के क्षणों में आप अपने कामों को लेकर गहन मंथन करेंगे। इस समय आपके लिखे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कोई बुरी खबर आपको मिल सकती है। महीने के अंतिम दिनों में घर परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। 

लव लाइफ: पति-पत्नी के बीच संबंधों में खट-पट हो सकती है, इसका कारण कोई तीसरा व्यक्ति हो सकता है। प्रेम संबंधों में पुरानी उलझनें सुलझ सकती हैं। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरीपेशा लोगों के लिए ये महीना खास रहेगा। इन दिनों में किए गए काम आपकी तरक्की में जुड़ेंगे। आपके कामकाज से अधिकारी खुश हो सकते हैं। बिजनेस में रुका हुआ पैसा इस महीने आपको मिल सकता है। 

हेल्थ: इस महीने आपके चिकित्सा खर्च बढ़ सकते हैं। आप लंबे समय तक मानसिक चिंता की समस्याओं से बाहर आ जाएंगे। यदि कोई सर्जरी हुई है, तो तेजी से रिकवर भी करेंगे।


फरवरी
इस महीने राहु वृषभ राशि का लग्न में, केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, शुक्र-मंगल धनु राशि का आठवें भाव में, बुध-शनि-चंद्रमा मकर राशि का नौवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। इस महीने आप जी-तोड़ मेहनत करेंगे और बेहतर परिणाम भी प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय उत्तम फल देने वाला रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फायदा इस दौरान मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। इस समय आप बच्चों की गलतियां नजरअंदाज कर दें तो बेहतर रहेगा। मेहमानों के आने जाने के कारण थोड़ी असुविधा महसूस करेंगे। महीने के अंतिम दिनों में सुख में वृद्धि होगी। संतोष के साथ आप परिस्थितियों का सामना करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए कैरियर की नई उम्मीद जागेगी। 

लव लाइफ: पति-पत्नी के बीच संबंधों में सुधार हो सकता है। बिना सोचे-समझे वैवाहिक जीवन में कोई फैसला न करें। जीवनसाथी की मदद से इस महीने धन लाभ हो सकता है।

नौकरी-बिजनेस: इन दिनों में किए गए काम आपकी तरक्की में जुड़ेंगे। आपके कामकाज से अधिकारी खुश हो सकते हैं। नौकरी से जुड़ी यात्रा हो सकती है। इस महीने आप कोई बड़ा निवेश करने का मन बना सकते हैं। 

हेल्थ: आपके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य बेहतर होगा। इस महीने किसी तरह की एलर्जी भी आपको हो सकती है। संभलकर रहना होगा।


मार्च
इस महीने राहु वृषभ राशि का लग्न में, केतु तुला राशि का छठे भाव में, शनि-शुक्र-बुध-मंगल और चंद्रमा मकर राशि का नौवें भाव में, सूर्य-गुरु कुंभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में काम का अतिरिक्त बोझ आपको परेशान कर सकता है। कुछ गलतफहमी भी हो सकती हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत खराब होने से मन उदास रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन होने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाएंगे। नौकरी पेशा लोग अपने काम में बेहतर काम करके दिखाएंगे, जिससे निकट भविष्य में उनके प्रमोशन के योग बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। इस महीने लंबी दूरी की यात्रा ना करें तो बेहतर रहेगा। पुराना विवाद आपसी समस्या हो सकता है। आय के नए साधन आपको मिल सकते हैं

लव लाइफ: जीवनसाथी आपको कोई अच्छी खबर भी दे सकता है। इस राशि के अविवाहित लोग विवाह करने का मन भी बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी खास इंसान की तरफ आप आकर्षित हो सकते हैं।

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में पदोन्नति के योग हैं, लेकिन काम करने की जगह में बदलाव होने की भी संभावना है। आपको नए और बड़े कामों की जिम्मेदारी मिल सकती है। साझेदार के काम में विवाद होने की संभावना है। इस महीने आपको बिजनेस में नया ऑफर मिल सकता है। 

हेल्थ: सेहत को लेकर आपका डर बढ़ सकता है। लापरवाही न करें। आपका खान-पान बिगड़ सकता है। मौसमी बदलाव के कारण एलर्जी या किसी तरह का इंफेक्शन आपको हो सकता है। 


अप्रैल
इस महीने केतु तुला राशि का छठे भाव में, शनि-मंगल मकर राशि का नौवें भाव में, शुक्र-गुरु कुंभ राशि का दसवें भाव में, सूर्य-चंद्रमा-बुध मीन राशि का 11 भाव में, राहु मेष राशि का 12वें भाव में रहेगा। इस महीने कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। संतान को लेकर व्यस्त रह सकते हैंस जिसके कारण रोजमर्रा के कामों में समय नहीं दे पाएंगे। इस समय आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान रखना होगा नहीं तो स्थिति बिगड़ सकती है। किसी पारिवारिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च होगा। विरोधी आपकी कमजोरी का फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। इस समय आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी काम को लेकर मन में संशय बना रहेगा कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से रिश्ते मधुर रहेंगे। कोई यात्रा भी हो सकती है। जो यादगार रहने वाली है। जीवनसाथी से हर तरह से मदद मिलेगी और भावनात्मक स्तर पर भी आपके अनुकूल रहेंगी।  

नौकरी-बिजनेस: किसी नए प्रोजेक्ट का काम हाथ में आ सकता है। महीने के अंत में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। लाभ मिलेगा। बिजनेस में कुछ नए सौदे या कोई बड़ा कांट्रेक्ट आपको मिल सकता है।

हेल्थ: सेहत के लिए शुरुआती दो सप्ताह आपको विशेष सावधानी रखनी होगी। महीने के आखिरी दो सप्ताह आपके लिए अच्छे रहेंगे। किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। 


मई
इस महीने बुध वृषभ राशि का लग्न में, केतु तुला राशि का छठे भाव में, शनि-मंगल कुंभ राशि का दसवें भाव में, शुक्र-गुरु मीन राशि का 11 भाव में, सूर्य-चंद्रमा-राहु मेष राशि का 12वें भाव में रहेगा। इस महीने आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी। जल्दी ही आप अपने काम में गति पकड़ लेंगे। रुपए पैसों की आवक भी बनी रहेगी। धर्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। अतिरिक्त कमाई भी इस समय हो सकती है। महीने के दूसरे सप्ताह में तीसरा चंद्रमा आपके लिए सुख शांति लेकर आएगा। सरकारी कामों से फायदा होगा। अपनी जिम्मेदारियां ठीक से निभा पाएंगे। कुछ कठोर फैसले इस समय आपको लेने पड़ सकते हैं। परीक्षा परिणाम ठीक ना आने से विद्यार्थियों का मन उदास रहेगा। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो बात बिगड़ सकती है। 

लव लाइफ: जीवन साथी से हर तरह की खुशी प्राप्त होगी। आपसी समझ और तालमेल बेहतर रहेगा। किसी समारोह में हिस्सा लेने और समय बिताने का मौका मिलेगा। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी के लिए समय सब तरह से आपके अनुकूल रहेगा। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में लाभ देने वाली स्थितियां बन रही हैं। कोई बड़ा सौदा हो सकता है। आपको अचानक धन लाभ के मौके मिलेंगे। 

हेल्थ: सेहत के लिहाज से आपके लिए समय ठीक रहेगा। केवल जोड़ों से परेशान और हड्डी रोग वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ सकती है। 


जून
इस महीने सूर्य-बुध वृषभ राशि का लग्न में, चंद्रमा मिथुन राशि का दूसरे भाव में, केतु तुला राशि का छठे भाव में, शनि कुंभ राशि का दसवें भाव में, गुरु-मंगल मीन राशि का 11वें भाव में, राहु-शुक्र मेष राशि का बारहवें भाव में चलायमान रहेंगे। प्रेम संबंधों में घनिष्ठता आएगी। कोई नई गाड़ी खरीद सकते हैं। परिवार वालों के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। अपनी जिम्मेदारियां ठीक से निभा पाएंगे। कोई शुभ प्रसंग परिवार में हो सकता है। बिजनेस को लेकर मन में विचार आ सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं। कोई निकट परिजन आप के हाल-चाल जानने घर आ सकता है, इसे देखकर आप का मन खुश होगा। भविष्य की नई योजनाएं इस समय आप बना सकते हैं। बड़ी जिम्मेदारियां भी आसानी से पूरी कर सकते हैं। 

लव लाइफ: दाम्पत्य में कोई अच्छा प्रसंग घट सकता है। कुंवारों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। प्रेम प्रसंगों में भी सफलता के योग बन रहे हैं। समय सब प्रकार से अच्छा रहेगा।  

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में अधिकारी आपसे नाराज रह सकते हैं। महीने के मध्य में स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। व्यापार में ये महीना पुरानी वसूलियों का रहेगा। अटका धन मिल सकता है। कोई पुरानी डील जो पहले से पेंडिंग हो, वो पूरी हो सकती है।

हेल्थ: ये समय हेल्थ के लिए अच्छा रहेगा। आप मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को ज्यादा अच्छा महसूस करेंगे। 


जुलाई
इस महीने शुक्र-बुध वृषभ राशि का लग्न में, सूर्य मिथुन राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का तीसरे भाव में, केतु तुला राशि का छठे भाव में, शनि कुंभ राशि का दसवें भाव में, गुरु मीन राशि का ग्यारहवें भाव में, राहु-मंगल मेष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। यात्राएं शुभ होंगी एवं शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। 8-9 जुलाई को मामूली परेशानी आ सकती है। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं नए घर-संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्य में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा एवं चंद्र आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाकर रखेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा एवं कार्य समय पर संपन्न होंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। कार्य की अधिकता बनी रहेगी एवं सहयोग भी प्राप्त होगा। किसी प्रकार की कोई परेशानी आने की संभावना नहीं है। मित्रों से मुलाकात होगी एवं कोई नई योजना पर चर्चा हो सकती है।

लव लाइफ: पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता रहेगी। ससुराल पक्ष से भी रिश्ते मधुर रहेंगे। पत्नी के साथ किसी यात्रा की योजना बन सकती है। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। किसी नए प्रोजेक्ट में काम मिल सकता है। स्थानांतरण की चर्चा भी हो सकती है। व्यापार में आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी। मनचाहे सौदे या कांट्रेक्ट आपको मिल सकते हैं। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। पुराने रोगों में थोड़ी राहत महसूस कर सकते हैं। खानपान में संयम बरतने का समय है। 


अगस्त
इस महीने शुक्र मिथुन राशि का दूसरे भाव में, सूर्य कर्क राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा-बुध सिंह राशि का चौथे भाव में, केतु तुला राशि का छठे भाव में, शनि मकर राशि का नौंवे भाव में, गुरु मीन राशि का ग्यारहवें भाव में, राहु-मंगल मेष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। संपत्ति में वृद्धि की संभावना है। आवक अच्छी बनी रहेगी एवं ऋण संबंधी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। संतान से सुख एवं प्रेम में सफलता प्राप्त होगी। जमीन खरीदने की योजना बनेगी। योजनाएं सफल एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। वरिष्ठ लोगों से सपंर्क बढ़ेगा एवं नौकरी में सफलता प्राप्त होगी। यात्रा सुख पूर्वक रहेगी एवं लक्ष्य प्राप्ति में सफल होंगे। जीवन साथी से सामंजस्य बना रहेगा। मन शांत रहेगा एवं वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। मकान में मरम्मत के कार्यों में व्यय हो सकता है। 

लव लाइफ: दाम्पत्य में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी से अनुकूलता बढ़ेगी। लेकिन, प्रेम संबंधों की सफलता को लेकर कुंवारे लोग चिंतित रह सकते हैं। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। अपने वर्तमान स्थान से आसपास के शहरों में काम के लिए जाना पड़ सकता है। आय अच्छी बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के मौके मिलेंगे। आपके संचित धन या इंवेस्टमेंट में बढ़ोत्तरी हो सकती है। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय मिलाजुला रहेगा। मानसिक तनाव आपको थकावट का एहसास कराएंगे। कोशिश करें कि रात को सोने से पहले कुछ चहलकदमी जरूर हो। 


सितंबर
इस महीने मंगल वृषभ राशि का लग्न में, सूर्य-शुक्र सिंह राशि का चौथे भाव में, बुध कन्या राशि का पांचवें भाव में, केतु-चंद्रमा तुला राशि का छठे भाव में, शनि मकर राशि का नौवें भाव में, राहु मेष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। निराशा का भाव हावी रहेगी। आय होगी, किंतु खर्चा भी ज्यादा हो होगा। राज पक्ष से लाभ होंगा एवं परिवार से अपेक्षित सहयोग नही मिल पाएगा। विचलन समाप्त होगा। आय में सुधार होगा। काम में मन लगेगा एवं विदेश जाने वालों को सफलता मिलेगी। यात्रा सुखद रहेगी एवं व्यापार का विस्तार होगा। जल्दबाजी करने से बचें। दिखावे पर व्यय होगा। आय अच्छी बनी रहेगी एवं कार्य स्थान पर सुखद स्थिति रहेगी। नए सपंर्क लाभदायी होंगे। संतान से सहयोग प्राप्त होगा एवं सजावटी वस्तुओं पर धन व्यय होगा। निवेश लाभ एवं जमीन भी सुख देने वाली होगी। 

लव लाइफ: दाम्पत्य में चौंकाने वाली अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आपका रिश्ता एक नए आयाम को छू सकता है। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल हैं। विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब में अतिरिक्त मेहनत करने का समय है। आपके काम का पूरा परिणाम नहीं मिलेगा, इस कारण मन थोड़ा विचलित रह सकता है। व्यापार के लिए समय अनुकूल है, लेकिन आपको किसी के आश्वासनों के भरोसे नहीं रहना चाहिए। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय अनुकूल है। आपके लिए कोई बड़ी बीमारी का डर इस महीने नहीं है। पूरे माह स्वस्थ रहेंगे। 


अक्टूबर
इस महीने मंगल मेष राशि का लग्न में, सूर्य-बुध-शुक्र कन्या राशि का पांचवें भाव में, केतु तुला राशि का छठे भाव में, चंद्रमा वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, शनि मकर राशि का नौवें भाव में, गुरु मीन राशि का ग्यारहवें भाव में, राहु मेष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। इस महीने आय बेहतर रहेगी एवं कार्य समय पर संपन्न होंगे। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। नए काम की प्राप्ति भी होगी। जमीन एवं मकान से लाभ होगा। उसमें वृद्धि भी हो सकती है। सरकारी कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी। यात्राएं सुखदायक होंगी एवं विदेश जाने में सफलता मिलेगी। कार्य स्थान पर अच्छा माहौल रहेगा। कार्य समय पर होते रहेंगे। दोस्तों का साथ मिलेगा एवं भ्रमण पर जाने का मौका मिल सकता है। त्यौहार में आनंद आएगा एवं मनचाहे काम समय पर संपंन्न होंगे। सहयोग की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। 

लव लाइफ: जीवनसाथी आपको किसी मामले में बहुत सपोर्ट करेगा। प्रेम बढ़ेगा। प्रेमियों के लिए अच्छा समय है। प्रेम विवाह के लिए समय अनुकूल रहेगा। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। नया काम मिलेगा जिसे आप समय पर पूरा कर देंगे। कार्य स्थल का माहौल सकारात्मक और आपके पक्ष में रह सकता है। आय और अधिक लाभ के मौके बन रहे हैं। बाजार पर नजर रखेंगे तो आपको अच्छा मौका मिल सकता है। 

हेल्थ: सेहत हर तरह से अच्छी रहेगी। कुछ पुराने रोगों में राहत रहेगी। अगर दिनचर्या को व्यवस्थित रखेंगे तो आपको इस महीने कोई समस्या नहीं आने वाली है। 


नवंबर
इस महीने मंगल मिथुन राशि का दूसरे भाव में, शुक्र-केतु-सूर्य-बुध तुला राशि का छठे भाव में, चंद्रमा-शनि मकर राशि का नौवें भाव में, गुरु मीन राशि का ग्यारहवें भाव में, राहु मेष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में आय में गिरावट रहेगी। कार्य में देरी एवं बाधाएं रहेंगी। गुप्त बातें बाहर आ सकती हैं। बाद समय में सुधार आएगा एवं कार्य में गति आएगी। योजनाएं सफलता पाएंगी एवं मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक आधार मजबूत होगा एवं सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। कार्यों में रुचि रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे।  कार्य में तेजी आएगी एवं नए क्षेत्र में प्रवेश का अवसर मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। सभी ओर से खुशियों की प्राप्ति होगी। विवादित मामलो में पक्ष मजबूत होगा एवं समयानुसार कार्य संपन्न हो जाएंगे। क्रोध की अधिकता भी रहेगी। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है।

लव लाइफ: दाम्पत्य में सहयोग रहेगा। किसी कठिन मसले पर जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। रिश्ते में मधुरता रहेगी। प्रेमियों की गुप्त बातें सामने आ जाएंगी। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में संभल कर रहने का समय है। विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपको नुकसान पहुंचाने का पूरा प्रयास कर सकते हैं। विवाद भी हो सकते हैं। व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी नए क्षेत्र व्यापार करने का मौका मिल सकता है। 

हेल्थ: सेहत अच्छी रह सकती है। अगर किसी चीज से एलर्जी है तो आपको सावधान रहना पड़ेगा। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करेंगे तो आपको सेहत में आराम रहेगा। 


दिसंबर
इस महीने मंगल वृषभ राशि का लग्न में, केतु तुला राशि का छठे भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, शनि मकर राशि का नौवें भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का दसवें भाव में, गुरु मीन राशि का ग्यारहवें भाव में, राहु मेष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। योजनाएं सफल होंगी एवं कार्य की अधिकता रहेगी। आय भी बेहतर रहेगी एवं अच्छी खबरें प्राप्त होंगी। यात्राएं सुखदायक रहेगी। समाज हित का काम करने वालों को प्रसिद्धि प्राप्त होगी। अटके कार्यों में गति आएगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। अचानक काम का दबाव बढ़ जाएगा। व्यस्तता अत्यधिक रहेगी। काम में मन लगेगा एवं परिणाम भी सुखद प्राप्त होंगे। जीवन साथी से सहयोग प्राप्त होगा एवं लंबित कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे। मित्र अनुकूल बने रहेंगे। कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। धार्मिक यात्रा या कार्य में शामिल होंगे। 

लव लाइफ: दाम्पत्य जीवन अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी किसी योजना के बारे में विचार कर सकते हैं। प्रेमियों के लिए समय कुछ गलतफहमी वाला हो सकता है। 

नौकरी-बिजनेस: ये महीना सिर्फ अपना काम निपटाने का नहीं रहेगा। आपको सहयोगियों और सहकर्मियों की मदद भी करनी पड़ सकती है। व्यापार का क्षेत्र और गति दोनों बढ़ सकते हैं। लगातार बिजनेस से लाभ मिलने और इसका विस्तार होने के योग बन रहे हैं। 

हेल्थ: सेहत का विशेष ध्यान रखें। पुराने रोगों में कुछ सुधार होगा, लेकिन तनाव और दर्द की शिकायत रह सकती है। 

यह भी पढ़ें :

2022 वार्षिक राशिफल: मेष राशि - इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे, प्रेम प्रसंगों को लेकर दूरी बनाकर रखें

Share this story