2022 वार्षिक राशिफल मिथुन राशि :  इस साल बिजनेस में आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं पुश्तैनी संपत्ति को लेकर भाइयों से विवाद हो सकता है

2022 Annual Horoscope Gemini: This year you can take a big step in business. There may be a dispute with brothers regarding ancestral property.

Newspoint24/newsdesk

2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल

इस साल भागदौड़ कुछ ज्यादा ही रहेगी। अजनबी लोगों का विश्वास करना हानि का कारण बन सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी में है तो आपको कुछ भी नया कदम उठाने से पहले सोचना होगा। पति-पत्नी में छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं। संतान की शिक्षा आपकी चिंता का कारण बन सकता है। इस साल बिजनेस में आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। पुश्तैनी संपत्ति को लेकर भाइयों से विवाद हो सकता है। नौकरी में सफलता मिलेगी, लेकिन इस समय प्रेम प्रसंगों से बचकर रहें नहीं तो अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। इस साल मंगल वाहन का कारक होकर छठे स्थान पर स्थित है इसके चलते वाहन से संबंधित परेशानी हो सकती है।  आचार्य रामेश्वर नारायण शास्त्री महाराज जी  ( शारदा शक्तिपीठ मैहर ) , जानिए  आपके लिए कैसा रहेगा साल 2022…

जनवरी
इस महीने चंद्रमा-मंगल-केतु वृश्चिक राशि का छठे भाव में, सूर्य-शुक्र धनु राशि का सातवें भाव में, बुध-शनि मकर राशि का आठवें भाव में, गुरु कुंभ राशि नवम भाव में, राहु वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। आय बेहतर रहेगी एवं काम में तेजी बनी रहेंगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अटके कार्यों में गति रहेगी। नए कार्यों की ओर अग्रसर होंगे। भ्रमण पर जाने का विचार बनेगा। संतान सुख मिलेगा एवं अज्ञात भय चिंता भी रहेगी। सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा एवं आय में वृद्धि होगी। आय कमजोर रहेगी एवं किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। तनाव ज्यादा रहेगा। आपके परिवार के कुछ लोगों का लगभग हर महत्वपूर्ण मामलों में आपसे मतभेद हो सकता है। सहयोगियों से आपका विवाद हो सकता है। पारिवारिक मामलों में गलती न होते हुए भी आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। 

लव लाइफ: इस महीने जीवनसाथी से मनमुटाव होने के योग बन रहे हैं लेकिन जल्दी ही संबंध सामान्य भी हो जाएंगे। अगर आप अविवाहित हैं, तो आपको बहुत जल्द जीवनसाथी की प्राप्ति होगी।

नौकरी-बिजनेस: कर्मचारियों के साथ विवाद होने के योग बन रहे हैं। यदि आप किसी निजी संस्था में कार्यरत हैं तो आप पर अपना पद छोड़ने का दवाब हो सकता है। नए बिजनेस या साझेदारी में काम करना चाहते हैं तो आपको संभलकर रहना होगा। 

हेल्थ: आपको उदर सम्बन्धी रोग हो सकते हैं और आपका पाचन तंत्र भी गड़बड़ हो सकता है। व्यर्थ की यात्राएं होने के योग बन रहे हैं। 


फरवरी
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का छठे भाव में, शुक्र-मंगल धनु राशि का सातवें भाव में, शनि-बुध-चंद्रमा-सूर्य मकर राशि का आठवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का नौवें भाव में, राहु वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी एवं नए कार्यों के साथ नौकरी जिम्मेदारी बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रभाव में वृद्धि होगी। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का मौका मिलेगा। मजबूरी में अनचाहे काम भी करने पड़ सकते हैं। मित्रों से भेंट होगी एवं लाभ की स्थितियां बनेंगी एवं न्यायालयीन मामलों में सफलता मिलेगी। अनचाही यात्रा भी करनी पड़ सकती है। नई योजनाएं प्राप्त हो सकती हैं। बिजली के उपकरणों के उपयोग में सावधानी रखें एवं संतान का सुख प्राप्त होगा एवं जीवनसाथी अनुकूल रहेगा। 

लव लाइफ: कोई भी गोपनीय बात जो आपके जीवन साथी को पता होनी चाहिए, वो बता दें। गलतफहमी के लिए कोई भी गुंजाइश रखना संबंध में खटास ला सकता है। जीवनसाथी से आपको मानसिक सहयोग ज्यादा रहेगा।

नौकरी-बिजनेस: जॉब वालों को कुछ नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। उच्च अधिकारियों को आपसे बहुत अपेक्षाएं रहेंगी। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। किसी नए बिजनेस के लिए भी योजनाएं बन सकती हैं एवं उन योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। 

हेल्थ: काम की अधिकता आपको थका सकती है, इसलिए थोड़ा वर्कआउट और मेडिटेशन आपकी सेहत का तालमेल बनाए रखेंगे। 


मार्च
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का छठे भाव में, शनि-शुक्र-बुध-चंद्रमा मकर राशि का आठवें भाव में, सूर्य-गुरु कुंभ राशि का नौवें भाव में, राहु वृषभ राशि बारहवें भाव में रहेगा। कार्य में कुशलता रहेगी एवं अच्छी आय बनी रहेगी। राजयोग का निर्माण हुआ है। सभी कार्य समय पर संपन्न होंगे एवं सहयोग भी मिलेगा। भाइयों एवं मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा। वाहन प्राप्ति का योग है। वैवाहिक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी। कहीं यात्रा पर जा रहे तो संभलना विवाद हो सकता है। शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे, किंतु स्व-प्रयास से उन पर विजय प्राप्त होगी। माहांत में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने के योग बन रहे हैं। घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण होगा। संतान से सहयोग मिलेगा और माता-पिता की सेहत भी ठीक रहेगी। 

लव लाइफ: जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। रिश्ते में मधुरता रहेगी। विवादों का निपटारा हो सकता है। पुरानी कोई गलतफहमी दूर हो सकती है। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्य स्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। आय के साधन बढ़ सकते हैं। बिजनेस में सफलता मिलेगी। कोई पुरानी अटकी हुई डील इस माह पूरी हो सकती है। लाभ के योग बनेंगे।

हेल्थ: आपकी सेहत के लिए महीना अच्छा है। शुरुआती दिनों में अपने आपको मानसिक और शारीरिक रूप से दृढ़ महसूस करेंगे। महीने के अंत में कोई इंफेक्शन हो सकता है। सावधान रहें। 


अप्रैल
इस महीने केतु तुला राशि का पांचवें भाव में, शनि-मंगल मकर राशि का आठवें भाव में, शुक्र-गुरु कुंभ राशि का नौवें भाव में, सूर्य-बुध-चंद्रमा मीन राशि का दसवें भाव में, राहु मेष राशि ग्यारहवें भाव में रहेगा। विपत्ति से निपटने में सक्षम होने के बावजूद परेशान रहेंगे। आय कम रहेगी एवं परेशान करने वाले ज्यादा रहेंगे। 4 अप्रैल के बाद से कुछ राहत प्राप्त होने की संभावना है। आय में सुधार होगा एवं मदद की प्राप्त होगी। परिवार से सहयोग मिलेगा। चंद्र सहयोग प्रदान करेगा, जिससे धन प्राप्त होगा। चारों ओर से मदद प्राप्त मिलेगी। महिलाओं को कार्य क्षेत्र  में सफलता प्राप्त होगी। विरोधी पीछे हटेंगे एवं बच्चों से सुख प्राप्त होगा। 23 अप्रैल के बाद से कार्य में तेजी आएगी। आय बढ़ेगी एवं प्रसन्नता प्राप्त होगी। नए वाहनादि खरीदने का मन होगा। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से रिश्ते मधुर और प्रेमपूर्ण रहेंगे। पति-पत्नी किसी नई जगह जाने की योजना बना सकते हैं। प्रेमी के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है।

नौकरी-बिजनेस: जॉब में आपको प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं। आय में सुधार हो सकता है। आपके प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होंगे। व्यापार में लाभदायक सौदे मिल सकते हैं। किसी भी कर्मचारी से विवाद ना करें। कर्मचारियों से असंतोष प्राप्त हो सकता है। 

हेल्थ: सेहत के लिहाज से समय मिलाजुला है। आपके लिए कुछ अच्छी खबर पुराने रोगों के मामले में मिल सकती हैं। लेकिन, मौसम के परिवर्तन और त्वचा संबंधी रोगों में आपको सावधानी रखनी होगी। 


मई
इस महीने केतु तुला राशि का पांचवें भाव में, शनि-मंगल कुंभ राशि का नौवें भाव में, शुक्र-गुरु मीन राशि का दसवें भाव में, सूर्य-चंद्रमा-राहु मेष राशि का ग्यारहवें भाव में, बुध वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। धन के लेन-देन में जागरुक रहें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सरकारी तंत्र से कुछ परेशानी हो सकती है। संयम रखें। नौकरी में पदोन्नति का योग बनेगा। संतान से सुख-सहयोग प्राप्त होगा। नए कार्यों की प्राप्ति होगी। योजनाएं सफल होंगी एवं लक्ष्य साधने में सफल होंगे। प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी एवं विवाद पूर्ण मामलों में पक्ष में फैसला होगा। क्रोध से बचें। चंद्र का गोचर बेहतरीन सफलताएं दिलवाएगा। आय अच्छी बनी रहेगी। अन्य मामलों में भी सफलता प्राप्त होगी। 

लव लाइफ: जीवन साथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। पुराने झगड़े खत्म होंगे। कोई भी बात को बहस का मुद्दा ना बनने दें। रिश्ते में बेहतर अनुभव करेंगे। घर में शांति और प्रेम का माहौल रहेगा। 

नौकरी-बिजनेस: ये महीना शुरुआती परेशानी के बाद जॉब में बेहतरीन अवसर दिलाने वाला होगा। ग्रहों की स्थिति के कारण आपको प्रशंसा मिलेगी और काम भी समय पर पूरे हो जाएंगे। व्यापार में सामान्य समय रहेगा। किसी तरह के जोखिम लेने से बचें। 

हेल्थ: क्रोध के कारण आपका ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है। अगर आप रक्तचाप या शुगर के मरीज हैं तो इस महीने आपको थोड़ा सावधान करने की जरूरत है। 


जून
इस महीने चंद्रमा मिथुन राशि का लग्न में, केतु तुला राशि का पांचवें भाव में, शनि कुंभ राशि का नौवें भाव में, गुरु-मंगल मीन राशि का दसवें भाव में, राहु-शुक्र मेष राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य-बुध वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। व्यापार में मंदी हो सकती है। नौकरी में भी अधिकारी परेशान करेंगे। योजनाएं बदलना पड़ सकती हैं। राज की बात बाहर आ सकती है। सीधे पैर में चोट एवं बुखार की समस्याएं हो सकती हैं। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। कोई बड़ा कार्य सिद्ध हो सकता है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात होगी। शेष दिनों में आय बेहतर रहेगी एवं काम समय पर संपंन्न होंगे। नए काम भी मिलेंगे। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी। योजनाएं सफल होंगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा का योग भी बन सकता है। विवाद की स्थितियां भी कई बार बन सकती हैं।

लव लाइफ: दाम्पत्य संबंध मधुर रहेंगे। जीवनसाथी आपके अनुकूल रहेगा। साथी से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में थोड़ा तनाव आ सकता है। 

नौकरी-बिजनेस: अधिकारी वर्ग या मैनेजमेंट आपके काम से नाराजगी जता सकता है। माह में कई बार विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। व्यापार में कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करना हो तो आप महीने के अंतिम सप्ताह तक इंतजार करें। 

हेल्थ: पैरों में चोट और बुखार की समस्या इस महीने हो सकती हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। खानपान में भी उपयुक्त परहेज जरूर रखें। पुराने रोग भी परेशान कर सकते हैं। 


जुलाई 
इस महीने सूर्य मिथुन राशि का लग्न में, चंद्रमा कर्क राशि का दूसरे भाव में, केतु तुला राशि का पांचवें भाव में, शनि कुंभ राशि का नौवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का दसवें भाव में, राहु-मंगल मेष राशि का ग्यारहवें भाव में, शुक्र-बुध वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के आंरभ में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। कार्य में गति आएगी एवं आवक में भी सुधार होगा। सरकारी कार्यों में सहयोग मिलेगा एवं लक्ष्य की प्राप्ति संभव है। परिवार सहयोग प्रदान करेगा। यात्राएं लाभदायक होगी। आय में सुधार होगा एवं संतान से सहयोग मिलेगा। कार्य स्थान पर कलह शांत होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। भाइयों से सहयेाग मिलेगा एवं पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं चंद्र के कारण आय भी अच्छी बनी रहेगी। भाग्य का साथ भी मिलेगा। यात्रा में तकलीफ आ सकती है। 

लव लाइफ: दाम्पत्य मधुर होगा। योजनाएं सफल होंगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी तरह का तनाव रिश्ते में नहीं रहेगा। 

नौकरी-बिजनेस: शासकीय सेवा में मौजूद लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कोई नया प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। व्यापारिक यात्रा थकाने वाली और निराशाजनक हो सकती है। किसी बड़े सौदे के अपने पक्ष में आने की उम्मीदें कायम होंगी। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। कोई नया रोग नहीं होगा। अगर शुगर या ब्लड प्रेशर की परेशानी से ग्रसित हैं तो आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। 


अगस्त
इस महीने शुक्र मिथुन राशि का लग्न में, सूर्य कर्क राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा-बुध सिंह राशि का तीसरे भाव में, केतु तुला राशि का पांचवें भाव में, शनि मकर राशि का आठवें भाव में, गुरु मीन राशि का दसवें भाव में, राहु-मंगल मेष राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। चंद्रमा पराक्रम श्रेष्ठ एवं आय को बेहतर बनाएगा। विरोधियों के स्वर नीचे होंगे एवं काम द्रुत गति से चलते रहेंगे। परिवार से संतुष्टि रहेगी एवं किसी प्रकार के व्यवधान आने की संभावना नहीं है। 6-7 तारीख को आय कम एवं व्यय ज्यादा हो सकते हैं। लक्ष्य पूरे होंगे एवं नए कार्य की प्राप्ति होगी। व्यापार अनुकूल रहेगा। मित्र मदद प्रदान करेंगे एवं वैवाहिक साथी से सुख प्राप्त होगा। प्रेम सफल होगा। संतान को मदद करनी होगी एवं आय अच्छी बनी रहेंगी। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। 

लव लाइफ: दाम्पत्य में प्रेम अच्छा बना रहेगा। कोई खुशखबरी रिश्ते की गर्माहट को बढ़ा सकती है। इस राशि के प्रेमियों के लिए भी समय सामान्य रहने के संकेत हैं। 

नौकरी-बिजनेस: इस महीने जॉब में आपका प्रदर्शन बहुत खास रहेगा। आपके काम की गति की सराहना होगी। अधिकारी खुश रहेंगे। व्यापार में परिस्थितियां आपके लिए विजय दिलाने वाली होंगी। आप प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलने में सक्षम होंगे और लाभ के मौकों का पूरा फायदा भी उठा पाएंगे। 

हेल्थ: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई पुरानी बीमारी खत्म होने लगेगी। आपको वाहन और मशीनरी के उपयोग में सावधानी रखनी होगी। चोट लगने की आशंका रहेगी। 


सितंबर
इस महीने सूर्य-शुक्र सिंह राशि का तीसरे भाव में, बुध कन्या राशि का चौथे भाव में, केतु-चंद्रमा  तुला राशि का पांचवें भाव में, शनि मकर राशि का आठवें भाव में, गुरु मीन राशि का दसवें भाव में, राहु मेष राशि का ग्यारहवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। आय में गिरावट हो सकती है। अड़चनें भी आएंगी। विरोधी का स्वर कम होगा एवं आसपास के लोगों से संबंधों में सुधार आएगा। अटके धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। 12 की शाम से समय पक्ष का होता नजर आएगा। नौकरी में कार्य सुधार होगा एवं व्यापार उत्तम रहने की संभावना बनेगी। मित्रों से सचेत रहना होगा एवं जीवन साथी सहयोग प्रदान करेगा। धन की आवक भी अच्छी बनी रहेगी एवं प्रसन्नता के साथ प्रभाव भी बना रहेगा। नौकरी स्थान पर स्थिति मजबूत होगी एवं कार्य सुलभता से सपंन्न होंगे। 

लव लाइफ: जीवनसाथी आपके अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। प्रेमियों के लिए समय संभलकर रहने वाला होगा। 

नौकरी-बिजनेस: इस महीने नौकरी में आय सामान्य रहेगी। काम में कई सारी दिक्कतें आ सकती हैं। धीरे-धीरे परेशानियों का समाधान होगा। कुछ मित्रों के साथ आपके संबंध व्यापार के कारण खराब हो सकते हैं। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय मिलाजुला है। पेट से संबंधित रोगों में सावधान रहें। चर्म रोग के संकेत भी हैं। 


अक्टूबर
इस महीने सूर्य-बुध-शुक्र कन्या राशि का चौथे भाव में, केतु तुला राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा वृश्चिक राशि का छठे भाव में, शनि मकर राशि का आठवें भाव में, गुरु मीन राशि का दसवें भाव में, राहु मेष राशि का ग्यारहवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। आय बेहतर रहेगी, किंतु खर्चे भी ज्यादा रहेंगे। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा एवं उनके साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। प्रेम प्रस्ताव में सफलता मिलेगी एवं जीवन साथी भी अनुकूल रहेगा। चंद्र की अनुकूलता धन की प्राप्ति कराएगी। कार्य स्थान पर सुखद वातावरण रहेगा। नए कार्य की प्राप्ति संभव है। नौकरी में प्रमोशन एवं अधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय पक्ष का है। अवैधानिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। संभलकर रहें एवं कोई गलत काम नहीं करें। 

लव लाइफ: दाम्पत्य में मधुरता आएगी। किसी समस्या के समाधान के लिए जीवनसाथी की सलाह कारगर हो सकती है। प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा। प्रेम प्रस्ताव स्वीकार होंगे।

नौकरी-बिजनेस: कार्य स्थल पर माहौल आपके अनुकूल रहेगा। काम तेज गति से होंगे और आपकी कार्यशैली से लोग काफी प्रभावित भी होंगे। व्यापार में लाभ देने वाला समय है। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। 

हेल्थ: सेहत के लिहाज से समय ठीक है। खानपान नियमित रहेगा। थकान और तनाव दूर होंगे। 


नवंबर
इस महीने मंगल मिथुन राशि का लग्न में, शुक्र-केतु-बुध-सूर्य तुला राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा-शनि मकर राशि का आठवें भाव में, गुरु मीन राशि का दसवें भाव में, राहु मेष राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। आय अच्छी रहेगी। निजता भंग हो सकती है। समस्याओं को निपटाने में अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। कार्य समय पर होंगे एवं सहयोग भी मिलेगा। कारोबार में अनजानों से सावधान रहें एवं नौकरी में टूर बन सकता है।  कार्य में गति आएगी। योजनाएं सफल होंगी एवं सहयोग प्राप्त होगा। बेकार की बातों में समय नष्ट होगा। 18 के बाद समय पुन: पक्ष का हो जाएगा। कार्यों में सफलता मिलना आरंभ होगी। कारोबार में नए संपर्क स्थापित होंगे एवं परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा सुखद होगी एवं नए क्षेत्र में प्रवेश का अवसर प्राप्त होगा। 

लव लाइफ: दाम्पत्य मधुर रहेगा। कोई अच्छी सूचना आपके बीच का प्रेम बढ़ाएगी। प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी नजदीकी आदमी से आपको सावधान रहना पड़ सकता है। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब में समय ठीक गुजरेगा। आप अपने टारगेट को पूरा करने में अतिरिक्त समय और शक्ति लगाएंगे। अधिकारियों की अपेक्षाओं का दबाव और तनाव आप पर रह सकता है। व्यापार में अच्छे मौके मिलने के योग हैं। किसी नए व्यक्ति या कंपनी के संपर्क में आ सकते हैं। 

हेल्थ: पेट से संबंधित कोई परेशानी सामने आ सकती है। शरीर में थोड़ा दर्द और स्ट्रेस रह सकता है। आपको जीवनशैली में थोड़ बदलाव करने का समय है। 


दिसंबर
इस महीने केतु तुला राशि का पांचवें भाव में, शुक्र-सूर्य-बुध वृश्चिक राशि का छठे भाव में, शनि मकर राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का नौवें भाव में, गुरु मीन राशि का दसवें भाव में, राहु मेष राशि का ग्यारहवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। आय में अस्थिरता रहेगी। विवादों मे विजय प्राप्त होगी एवं न्यायालयीन कार्य पक्ष के रहेंगे। कार्य स्थान पर मजाक भी बन सकता है। कारोबार यात्रा सफल होगी एवं नए व्यापारिक मित्र भी बनेंगे। निवेश से बचने का प्रयास करें। किसी बड़े धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। योजनाएं सफल होंगी। सजावटी समान पर व्यय हो सकता है। संतान से सुख मिलेगा एवं विरोधी परास्त होंगे। कार्य के अलावा अन्य स्रोतों से भी आय हो सकती है। मित्र सहयोग करेंगे। कार्य स्थान पर प्रशंसा प्राप्त होगी एवं प्रसन्नता बनी रहेगी। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे। संतान को लेकर किसी योजना के बारे में सोच सकते हैं। धार्मिक यात्रा के योग भी हैं जीवनसाथी के साथ। प्रेमियों का समय भी अच्छा गुजरेगा।

नौकरी-बिजनेस: रोजगार में समय अच्छा रहेगा। बेरोजगार या नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। आपका प्रभाव कार्यक्षेत्र में बढ़ेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कोई पुरानी उधारी या डूब चुके पैसे इस महीने आपको मिल सकते हैं। 

हेल्थ: हेल्थ अच्छी रहेगी। मौसम का थोड़ा नकारात्मक प्रभाव आप पर रह सकता है। तनाव का समय रह सकता है। 

यह भी पढ़ें :

2022 वार्षिक राशिफल: मेष राशि - इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे, प्रेम प्रसंगों को लेकर दूरी बनाकर रखें

2022 वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल : साल 2022 राहु के प्रभाव में रहेगा, दुश्मन नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन पूरी तरह सफल नहीं हो पाएंगे

Share this story