अखिलेश का ब्राह्मण कार्ड : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव परशुराम मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे

Akhilesh's Brahmin card: SP President Akhilesh Yadav will also inaugurate Parashuram temple in Mahurakala

Newspoint24/संवाददाता  

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव  ने एक बार फिर प्रदेश के ब्राह्मण वोटरों को साधने के लिए ब्राह्मण कार्ड खेला है। समाजवादी पार्टी की विजय रथ यात्रा  के 10 वें चरण की रविवार को शुरूआत हो गई। लखनऊ के गोसाईगंज से शुरू हुई अखिलेश की विजय रथ यात्रा तकरीबन 15 किलोमीटर के बाद महुराकला में समाप्त होगी। वहां पहुंचकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव परशुराम मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे। 

यूपी में विकास हो गया है ठप- अखिलेश यादव
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि लगभग साढ़े 4 साल से ज्यादा के समय में उत्तर प्रदेश की जनता को दुख, तकलीफ और परेशानी मिली है, जहां विकास होना चाहिए था। आज विकास पूरी तरह से ठप दिखाई दे रहा है। विकास आगे नहीं बढ़ पा रहा है। 

बीजेपी की सरकार में बढ़ी महंगाई- अखिलेश यादव
उन्होंने आगे कहा कि बिजनेस को बढ़ावा मिलना चाहिए था। बिजनेस भी आज उस गति से नहीं बढ़ पा रहा है जिसके कारण आज महंगाई भी बढ़ी है। बेरोजगारी भी बढ़ी है। अगर किसी भी आंकड़े को उठाकर देख लें आज UP हर आंकड़े में पीछे दिखाई दे रहा है। चाहे स्वास्थ्य के आंकड़े हों देश में आपका उत्तर प्रदेश बहुत पीछे दिखाई दे रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी जहां आगे बढ़ना चाहिए था UP आगे नहीं बढ़ रहा है बल्कि पीछे बढ़ रहा है।

 विजय रथ यात्रा के दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिस चकगजरिया स्थान से हम लोग अपनी विजय रथ यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। यह स्थान वो है, जहां एक समय पर जंगल था, डेयरी का थोड़ा बहुत काम होता था। सपा सरकार में बना चकगजरिया ना केवल लखनऊ के लिए बल्कि देश के लिए उदाहरण है।

यह भी पढ़ें : 

अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया , घरेलू उपभोक्ताओं से 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा

Share this story