फिल्म में सीधी- साधी नरगिस का किरदार निभाने वाली शिवालिका असल जिंदगी में बेहद बोल्ड हैं 

 

शिवालिका ओबेरॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

शिवालिका की खूबसूरती को देख उनके फैंस भी हैरान रह जाते हैं।

Newspoint24/newsdesk / एजेंसी इनपुट के साथ



मुंबई। बॉलीवुड में साल 2019 में 'ये साली आशिकी' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने दर्शकों के दिल में एक खास जगह बनाई है। हालांकि पहली फिल्म से शिवालिका को खासी कामयाबी नहीं मिली। शिवालिका को पहचान मिली है साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'खुदा हाफिज' से। फिल्म में शिवालिका विद्युत जामवाल के अपोजिट कास्ट की गई थीं। इस फिल्म में शिवालिका ने अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म में सीधी- साधी नरगिस का किरदार निभाने वाली शिवालिका असल जिंदगी में बेहद बोल्ड हैं।

शिवालिका ओबेरॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। शिवालिका की खूबसूरती को देख उनके फैंस भी हैरान रह जाते हैं। उनकी खूबसूरती से मंत्रमुग्ध हुए उनके फैंस अभिनेत्री के बोल्ड अंदाज के भी कायल हैं। अब हाल ही में शिवालिका ने मोनोकिनी पहने अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें देख सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए हैं।

शिवालिका ओबेरॉय ने ये तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शिवालिका ने पीले रंग की फ्लोरल प्रिंट मोनोकिनी पहनी हुई है। तस्वीरों में शिवालिका ने चेहरे पर कोई मेकअप नहीं लगाया है। उनका ये नो मेकअप लुक फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। शिवालिका की मोनोकिनी पर सूरजमुखी के फूल का प्रिंट बना हुआ है। इस वन शोल्डन मोनोकिनी में शिवालिका गजब की खूबसूरत लग रही हैं।

यह भी पढ़ें : 

अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज का टीजर रिलीज

'बिन मौसम बरसात कभी भी हो सकती है, अपनी छतरी तैयार रखिए रकुलप्रीत छतरीवाली के फस्ट लुक में नजर आईं


शिवालिका ओबेरॉय की इस तस्वीर को उनके फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। कई लोग शिवालिका की इस तस्वीर में उनके बोल्ड अंदाज के कायल हो रहे हैं। तो वहीं कई लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि शिवालिका बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने साल 2019 में फिल्म 'ये साली आसिकी' से डेब्यू किया था। इसके बाद शिवालिका विद्युत जामवाल के साथ फिल्म 'खुदा हाफिज' में नजर आई थीं। इस फिल्म में शिवालिका को खूब पसंद किया गया। वहीं अब शिवालिका और विद्युत 'खुदा हाफिज 2' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें : 

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का टाइलट ट्रैक रिलीज