दीपिका पादुकोण ने दिवाली पर दिखाया दिलकश अंदाज

 

मुम्बई। बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से दिवाली पार्टी का आयोजन हो रहा है। इन पार्टीज में बी टाउन का एक सेलेब्रिटी कपल नदारद है और वह है दीपिका पादुकोण (Deepika Padukon) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) लोगों को लग रहा था कि ब्रेकअप की खबरों के बीच दोनों पार्टीज में शामिल नहीं हो रहे हैं।

लेकिन अब दीपिका ने इंस्टाग्राम पर दिवाली के मौके पर एक खास अंदाज में फोटो शेयर किया है, जिसे देखकर उनके पति रणवीर सिंह भी फिदा हो गए हैं।

दीपिका पादुकोण ने गोल्ड लुक में अपना ग्लैमरस फोटो इंस्टाग्राम शेयर किया है। इस फोटो के साथ उन्होंने दिवाली का दीपक कैप्शन में लगाया है।

यानी दीपिका ने अपने अंदाज में फैंस को दिवाली विश की है। जैसे ही दीपिका ने फोटो शेयर की, यह तुरंत वायरल हो गई। कुछ ही देर में इस फोटों पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ गए।

दीपिका पादुकोण का लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। (फोटो साभारः दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम)

 

रणवीर सिंह का भी आया दिल
दीपिका की इस फोटो पर पति रणवीर का भी दिल आ गया। रणवीर ने दीपिका की इस फोटो पर सिर्फ एक शब्द लिखा ‘स्टनर’।

बस, फिर क्या था रणवीर के इस कमेंट पर भी फैंस ने अपनी बात रखना शुरू कर दिया। साथ ही रणवीर के इस कमेंट ने उन अफवाहों पर भी विराम लगा दिया कि दोनों की राहें अलग हो रही हैं।

यह भी पढ़ें :

दुनिया ने दीपिका पादुकोण की सुंदरता का लोहा मान ही लिया, सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शुमार

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की, खूबसूरत ड्रेस पहनकर बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए गदगद ,

रणवीर-दीपिका समेत ये सेलेब्स रहते हैं किराए के घर में, किसी का रेंट है 7 लाख तो कोई चुकाता है हर महीने 12 लाख

मौनी रॉय ने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा, देखें हॉट अवतार