रणवीर-दीपिका समेत ये सेलेब्स रहते हैं किराए के घर में, किसी का रेंट है 7 लाख तो कोई चुकाता है हर महीने 12 लाख

रणवीर-दीपिका समेत ये सेलेब्स रहते हैं किराए के घर में, किसी का रेंट है 7 लाख तो कोई चुकाता है हर महीने 12 लाख

Newspoint24/ newsdesk / एजेंसी इनपुट के साथ

मुंबई । बॉलीवुड में अगर कोई शख्स कामयाब हो जाता है तो दौलत और शोहरत उसकी राहों में बिछ जाती है। नेम, फेम, आलिशान घर, बड़ी-बड़ी गाड़ियों के वो मालिक हो जाते हैं। लेकिन बी टाउन में कुछ सेलेब्स ऐसे हैं जिनके पास दौलत की कोई कमी नहीं हैं। अथाह धन-संपत्ति के मालिक होते हुए भी रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण समेत कई ऐसे सेलेब्स हैं जो किराए के मकान में रहते हैं। जिसका किराया वो लाखों में चुकाते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से सेलेब्स किराए के घर में रहते हैं...

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर में शुमार हैं। दीपिका तो इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। फिल्मों और विज्ञापनों के लिए वो करोड़ों में फीस लेते हैं। बावजूद इसके कपल एक किराए के मकान में रहते हैं। मुंबई की बीउमेंडे टावर्स में उनका घर है। जिसके लिए वो हर महीने 7.25 लाख रुपए महीने के चुकाते हैं।

पिछले साल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने शादी की। शादी के बाद दोनों जुहू में बनी राज बिल्डिंग में किराए के मकान में रहते हैं। सी फेसिंग अपार्टमेंट के लिए वो हर महीने बतौर रेंट 8 लाख चुकाते हैं।

धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी मुंबई में किराए के मकान में रहती हैं। वर्ली में उनका अपार्टमेंट हैं। जिसके लिए वो 12.5 लाख रुपए हर महीने देती हैं।

टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी का रोल प्ले करने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट अविका गौर अब 23 साल की हो गई हैं। उन्होंने भी लॉकडाउन में 13 किलो वजन घटाया था।   

कृति सेनन हाल ही में अमिताभ बच्चन के डुप्लेक्स घर को किराए पर लिया है। इसके लिए वो हर महीने 10 लाख रुपए रेंट देती हैं।
 

ऋतिक रोशन के पास पैसों की कोई कमी नहीं हैं। लेकिन वो भी किराए के मकान में रहते हैं। जुहू में उन्होंने के सी फेसिंग घर ले रखा है जिसके लिए वो हर महीने 8.25 लाख रुपए किराए पर खर्च करते हैं।

सनी लियोनी के पास भी दौलत की कोई कमी नहीं हैं। बावजूद इसके वो अंधेरी में 3 बीएचके अपार्टमेंट में रहती हैं। जिसके लिए वो लाखों रुपए देती थी। हालांकि अदाकारा ने हाल ही में अपना घर खरीदा है जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपए है।

जैकलीन फर्नांडिस भी किराए पर मुंबई में रहती हैं। वो प्रियंका चोपड़ा की किराएदार हैं। अमेरिका जाने के बाद देसी गर्ल ने अपने घर को जैकलीन के हवाले कर दिया। 3 साल के लिए एग्रीमेंट जैकालीन ने साइन किया है। वो इस घर के लिए  6.78 लाख रुपए किराया देती है। 

यह भी पढ़ें :   ब्रा पहने शीशे पर लेट गई उर्फी जावेद, यूजर्स ने कहा- शर्म कर लो, कितना गिरोगी

Share this story