कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की टीशर्ट चर्चा में , जानें क्या है इसकी कीमत

 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शुक्रवार को राहुल गांधी तामिलनाडु में हैं। वहां उनके कार्यक्रम से ज्यादा उनकी टीशर्ट चर्चा में है। राहुल गांधी ने बरबेरी कंपनी की सफेद रंग की टीशर्ट पहनी है।

भाजपा ने उनकी फोटो ट्वीट करके लिखा- भारत देखो 41 हजार की टीशर्ट। भाजपा ने अपने ट्वीट में कंपनी की ऑनलाइन सेल का प्राइज टैग भी दिखाया है।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

  
नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शुक्रवार को राहुल गांधी तामिलनाडु में हैं। वहां उनके कार्यक्रम से ज्यादा उनकी टीशर्ट चर्चा में है। राहुल गांधी ने बरबेरी कंपनी की सफेद रंग की टीशर्ट पहनी है। भाजपा ने उनकी फोटो ट्वीट करके लिखा- भारत देखो 41 हजार की टीशर्ट। भाजपा ने अपने ट्वीट में कंपनी की ऑनलाइन सेल का प्राइज टैग भी दिखाया है।

भाजपा के ट्वीट के जवाब में कांग्रेस ने लिखा- अरे... घबरा गए क्या? भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर। मुद्दे की बात करो... बेरोजगारी और महंगाई पर बोलो। बाकी कपड़ों पर चर्चा करनी है तो मोदी जी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे तक बात जाएगी। बताओ करनी है?


मोदी के दस लाख के सूट से शुरू हुआ था कपड़ों पर विवाद
साल 2015 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत आए थे। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टाइलिश कपड़े काफी चर्चा में रहे थे। सबसे ज्यादा जो चर्चा रही है मोदी के उस सूट की रही जिस पर सोने के तार से नरेंद्र दामोदर दास मोदी लिखा था। एक ब्रिटिश अंग्रेजी समाचार पत्र की खबर के मुताबिक यह सूट करीब दस लाख रुपए का था। अखबार का दावा था- लंदन के कपड़ों के व्यापारी हॉलेंड एंड शेरी से वैसे ही सात मीटर कपड़ों से मोदी जैसा सूट बनवाया जाए तो वह लगभग 10 लाख रुपए का पड़ सकता है।

हम देश के लोगों को जोड़ने के लिए निकले हैं: राहुल
एक सवाल के जवाब में राहुल ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी निकाल रही है और मैं पार्टी का मेंबर हूं। इसलिए मैं इस यात्रा में शामिल हूं। उन्होंने कहा- यात्रा का मकसद साफ है, हम देश के लोगों को जोड़ने के लिए निकले हैं। राहुल ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा से मुझे इस देश और अपने बारे में समझ आ जाएगी। मैं 2-3 महीने में समझदार हो जाऊंगा।

राहुल बोले- चुनाव लड़ने पर मैंने फैसला कर लिया है, नहीं लड़ा, तो आपको बता दूंगा
कांग्रेस में अध्यक्ष के चेहरे पर जारी सियासी सस्पेंस के बीच शुक्रवार को राहुल गांधी का बयान आया है। तमिलनाडु में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल ने कहा कि वे चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस पर चुनाव बाद जवाब देंगे। उन्होंने आगे कहा- मैंने इस पर अपना फैसला कर लिया है, मेरे मन में अब कोई भ्रम नहीं है। चुनाव नहीं लड़ा, तो आपको जवाब दूंगा।
 
यह भी पढ़ें :   राहुल गांधी ने साफ संकेत दिए वह पार्टी प्रमुख के पद के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं बोले मैंने अपना निर्णय ले लिया है, इसमें कोई दुविधा नहीं