Ullu ऐप पर : रोमांच, रोमांस और रहस्‍य से भरपूर है वेब सीरीज 'गेम्‍स ऑफ कर्मा: छल' हिमानी शर्मा, पारितोष और विशाल सिंह हैं लीड रोल में

 

ओटीटी की दुनिया में 18 साल से अध‍िक के दर्शकों के लिए रोमांस और इरॉटिक सीरीज की भरमार है।

खासकर उल्‍लू ऐप ने एडल्‍ट कैटेगरी में दर्शकों के लिए बैक टू बैक कई वेब सीरीज रिलीज किए हैं।

यदि आप रोमांस और इरॉटिक के साथ ही रोमांच में भी दिलचस्‍पी रखते हैं तो इसी प्‍लेटफॉर्म पर एक सीरीज है 'गेम्‍स ऑफ कर्मा: छल' यह आपको पसंद आएगी। इस सीरीज की कहानी कहीं से शुरू होकर कहीं पहुंच जाती है। 

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ   

मुंबई। रोमांच, रोमांस और रहस्‍यमयी वेब सीरीज देखना पसंद है तो Ullu ऐप पर 'गेम्‍स ऑफ कर्मा: छल' आपको पसंद आ सकती है। जानिए सीरीज की कहानी से लेकर कास्‍ट तक सबकुछ।

उल्‍लू ऐप पर मौजूद है ये वेब सीरीज
ओटीटी की दुनिया में 18 साल से अध‍िक के दर्शकों के लिए रोमांस और इरॉटिक सीरीज की भरमार है। खासकर उल्‍लू ऐप ने एडल्‍ट कैटेगरी में दर्शकों के लिए बैक टू बैक कई वेब सीरीज रिलीज किए हैं। यदि आप रोमांस और इरॉटिक के साथ ही रोमांच में भी दिलचस्‍पी रखते हैं तो इसी प्‍लेटफॉर्म पर एक सीरीज है 'गेम्‍स ऑफ कर्मा: छल' यह आपको पसंद आएगी। इस सीरीज की कहानी कहीं से शुरू होकर कहीं पहुंच जाती है। समय का चक्र ऐसा चलता है कि एक लड़की की जिंदगी तबाही के कगार पर पहुंच जाती है। कुछ ऐसा जो उसने कभी नहीं सोचा था, क्‍योंकि उसकी जिंदगी के 15 साल कहीं अचानक गायब हो गए हैं। उसे बस इतना याद है कि उसका किडनैप हुआ था। जब आंख खुली तो वह अपनी जिंदगी में 15 साल आगे बढ़ गई है। साथ ही 15 साल पहले किए गए कर्मों ने अब उसे ही लड़कियों की सौदेबाजी के जाल में फांस लिया है।

क्‍या है वेब सीरीज 'Games of Karma: Chhal' की कहानी
इस वेब सीरीज की कहानी आंचल नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द रची गई है। वह एक सलॉन में काम करती है। जबकि असल में वह जिस्‍म के सौदागरों को लड़कियां सप्‍लाई करती है। आंचल राह चलते किसी भी लड़की की जानकारी जिस्‍म का धंधा करने वालों को देती है और फिर वह लड़की उस दलदल में चली जाती है, जहां से निकलना मुश्‍क‍िल है। इसके लिए आंचल को खूब पैसे भी मिलते हैं। वह यह सब कर रही है, क्‍योंकि उसे पैसे चाहिए। उसे गोविंद से प्‍यार है, जो विदेश में रहता है। आंचल अपने आश‍िक गोविंद से शादी करना चाहती है। एक दिन गोविंद फोन करता है और कहता है कि वह इंडिया आ रहा है और उससे शादी करेगा।


जिस दिन आंचल की शादी होनी है, उस दिन वह सजने-संवरने के लिए एक दूसरे मेकअप सलॉन जाती है। लेकिन इस बार उसके साथ वही होता है, जो अब तक वह दूसरी लड़कियों के साथ करती आ रही है। आंचल जैसे ही सलॉन से बाहर निकलती है, उसकी कार खराब हो जाती है। वह एक दूसरे कार में लिफ्ट लेती हैं। अभी कार थोड़ी ही दूर चली थी कि आंचल बेहोश जाती है। अब जब उसकी आंख खुलती है तो उसकी जिंदगी बदल चुकी होती है।

'गेम्‍स ऑफ कर्मा: छल' सीरीज का ट्रेलर

<a href=https://youtube.com/embed/o2Igd0Zj7G4?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/o2Igd0Zj7G4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">

आंचल 2020 में किडनैप हुई थी। लेकिन जब उसकी आंख खुलती है तो वह एक बाबा के आश्रम में है और साल चल रहा है 2035 का। आंचल को पहले तो किसी पर भरोसा नहीं करती। वह लड़ती है, चीखती है, भागने की कोश‍िश करती है। लेकिन समय के कालचक्र को हरा नहीं पाती है। आख‍िर में उसे गोविंद भी मिलता है। आश्रम में एक बाबाजी भी हैं, जो आंचल से संबंध बनाना चाहते हैं। कहानी में इसके बाद कई ट्विस्‍ट आते हैं। साथ ही उस राज से भी पर्दा उठता है कि आख‍िर आंचल की जिंदगी के वह 15 साल कहां गायब हो गए।
 
यह भी पढ़ें : काजोल का हॉट अवतार देख फिसल गए लोग