काशी में 20 किमी/घंटे की स्पीड से चली पछुआ, ठंडी हवा ने बढ़ाई गलन, कोल्ड वेव का अलर्ट

काशी में 20 किमी/घंटे की स्पीड से चली पछुआ, ठंडी हवा ने बढ़ाई गलन, कोल्ड वेव का अलर्ट

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ 

वाराणसी । शनिवार रात से ही तेज ठंडी-ठंडी हवा चल रही है। साथ में धूल भी खूब उड़ी। करीब 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से पछुआ हवा बह रही है। इस हवा ने सर्दी थोड़ी बढ़ा दी है। वाराणसी का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि पूरे यूपी में यह तेज हवा चली। वहीं, अभी कोल्ड वेव भी आने वाला है। पारा 4-5 डिग्री तक आ सकता है। पिछले दो दिन से ठंडक थोड़ी कंट्रोल में थी। मगर, अनुमान है कि आज और कल से गलन फिर बढ़ सकती है।

वाराणसी में आज हल्का कोहरा छाया हुआ है।

वाराणसी में आज हल्का कोहरा छाया हुआ है।

अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा

आज सुबह वाराणसी में हल्का कोहरा छाया रहा। धूप की किरण नहीं दिखी। वाराणसी का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान तो सामान्य पारा से 4 डिग्री ज्यादा है। जबकि, दो दिन पहले यह सामान्य से 7-8 डिग्री कम ही रहता था। मौसम में बदलाव बड़ी तेजी से हो रहा है। कल अधिकतम तापमान 14 डिग्री से सीधे 24 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था।

काशी का AQI महज 66 अंक
वाराणसी की हवा आज काफी अच्छी है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 66 अंक दर्ज किया गया। वहीं, शहर में सबसे अच्छी हवा BHU की है। यहां का AQI 53 अंक रहा। जबकि, सबसे खराब हवा मलदहिया और अर्दली बाजार में AQI 74 अंक दर्ज किया गया। इसके अलावा भेलूपुर का 62 अंक रिकॉर्ड किया गया।

 

यह भी पढ़ें : वाराणसी : बीएचयू के मूना देवी हॉस्टल में छात्रों संग मारपीट, चार घायल, कमरे में घुसकर लैपटॉप तोड़ा

Share this story