गठबंधन पार्टी सपा से अलग राह पर : ओपी राजभर के 6 विधायक राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को वोट देंगे

Coalition party on a different path from SP: 6 MLAs of OP Rajbhar will vote for Draupadi Murmu in the presidential election

राजभर ने कहा कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनको बुलाया तो वह 8 जुलाई की डिनर पार्टी में गए। द्रौपदी मुर्मू ने उनसे कहा, 'आप वंचितों की बात करते हैं, लड़ाई लड़ते हैं।

मैं भी निचले पायदान से आती हूं। सीएम योगी ने भी इसकी अपील की।


मैंने कहा, "मैं अकेला ही आया हूं। सबके साथ बातचीत के बाद बताऊंगा। 12 जुलाई को घोषणा करनी थी।"

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी यानी सुभासपा के 6 विधायक राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को वोट देंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर लखनऊ में कॉन्फ्रेंस में यह बोले। उन्होंने गठबंधन पार्टी सपा से अलग अपनी राह चुनी है।

उन्होंने सपा गठबंधन टूटने के कयास पर कहा," गठबंधन में अभी तो हैं, जब तक वो रखेंगे। आगे टाइम आएगा तो बताएंगे। हम उनसे अलग नहीं हैं। वो कह रहे है कि आप अपनी पार्टी के मालिक, हम अपनी पार्टी के मालिक है। सपा को मेरी सलाह की जरूरत नहीं, इसलिए सलाह नहीं दूंगा।"

अमित शाह ने बुलाकर कहा, उन्हें सपोर्ट करो- राजभर
राजभर ने ये भी कहा कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनको बुलाया तो वह 8 जुलाई की डिनर पार्टी में गए। द्रौपदी मुर्मू ने उनसे कहा, 'आप वंचितों की बात करते हैं, लड़ाई लड़ते हैं। मैं भी निचले पायदान से आती हूं। सीएम योगी ने भी इसकी अपील की।
मैंने कहा, "मैं अकेला ही आया हूं। सबके साथ बातचीत के बाद बताऊंगा। 12 जुलाई को घोषणा करनी थी।"

बीच में मुलायम सिंह की पत्नी का निधन हो गया। फिर गृह मंत्री अमित शाह का कॉल आया। उन्होंने पूछा, "आप घोषणा करने वाले थे। फिर क्या हुआ?" फिर मैं दिल्ली चला गया। उनसे मिला। शाह जी ने कहा, "द्रौपदी को सपोर्ट करो।" मायावती भी आदिवासी उम्मीदवार को सपोर्ट करने का ऐलान कर चुकी हैं। हम भी यह घोषणा कर रहे हैं।

'उन्हें मेरे वोट की जरूरत नहीं'
राजभर ने सपा के अध्यक्ष से अपनी निराशा छिपाई नहीं। उन्होंने कहा, "अखिलेश यादव ने 7 जुलाई को प्रेसवार्ता की। उन्हें मेरे वोट की जरूरत नहीं। मैं इंतजार करता रहा। उनकी तरफ से इशारा नहीं मिला। जयंत चौधरी को बुलाया जाता है। लेकिन हमें नहीं। जब मीडिया पूछती है तो उन्होंने कहा, 'ये हमारा अंदरुनी मामला है।' फिर अरविंद को फोन आता है, आप अपना समझ लो, हम अपना देख लेंगे"।

फॉर्च्यूनर पर बोले- मुझे कमर नहीं तुड़वानी है
फॉर्च्यूनर मामले पर ओपी राजभर ने कहा," मैं इनोवा से चलता हूं। एक इनोवा 4 साल पहले खरीदी, एक 2 साल पहले। मेरे पास फॉर्च्यूनर नहीं है। फॉर्च्यूनर से चलकर मुझे अपनी कमर नहीं तुड़वानी है।"

सपा के सिंबल पर जीते विधायकों के वोट नहीं लेंगे
अब्बास अंसारी भी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे। इस सवाल पर ओपी राजभर बोले- जो भी हमारे उम्मीदवार सपा के सिंबल से जीते हैं। हम उनका वोट नहीं लेंगे। हमारी पार्टी के 6 विधायक हैं। उनका वोट द्रौपदी मुर्मू जी को जाएगा।

यह भी पढ़ें : लुलु मॉल परिसर के अंदर नमाज अदा करने वाले लोगों पर FIR दर्ज, हिंदू महासभा का ऐलान मॉल में आज सुंदरकांड का पाठ, पुलिस बोली- हम अलर्ट हैं

Share this story