बहराइच: घर के पीछे पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, कड़ी मशक्कत करने के बाद पकड़ा गया

बहराइच: घर के पीछे पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, कड़ी मशक्कत करने के बाद पकड़ा गया

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

बहराइच। ककरहा रेंज के उर्रा बाजार निवासी एक ग्रामीण के मकान के पीछे शुक्रवार रात को विशालकाय मगरमच्छ पहुंच गया। जानकारी मिलते ही वन कर्मी पहुंचे।

सभी कड़ी मशक्कत कर मगरमच्छ को काबू में किया। इसके बाद उसे घाघरा नदी में छोड़ दिया है। मगरमच्छ लगभग दो क्विंटल वजन का था।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों में कभी जंगली जीव तो कभी जलीय जीव लोगों को परेशान कर रहे हैं। ककरहा रेंज के उर्रा बाजार के मजरा बगिया गांव निवासी बैजनाथ कुशवाहा के मकान के पीछे शुक्रवार रात 11 बजे एक विशालकाय मगरमच्छ आ गया।

मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सभी ने उर्रा वन चौकी पर जानकारी दी। वन रक्षक अमर सिंह के साथ वन कर्मी मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को जाल में पकड़ा।

इसके बाद उसे वाहन से जालिम नगर स्थित घाघरा नदी ले गए। यहां पर नदी में मगरमच्छ को छोड़ दिया गया है। वन रक्षक ने बताया कि मगरमच्छ लगभग दो क्विंटल वजन का था। बारिश के चलते सभी बाहर निकल रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  हरदोई: एम्बुलेंस घोटाला, फर्जी केस दिखा कर सरकार को लगाई करोड़ों की चपत, जांच में हुआ खुलासा

Share this story