अयोध्या : खड़बड़िया चौराहे के पास हुआ हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो पलटी 3 की मौत 23 घायल

घटना इनायतनगर थाना क्षेत्र के खबड़िया चौराहे के पास की है। गहनागन मेला से श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली सुल्तानपुर जा रही थी। मृतकों की पहचान माधुरी (20) उम्र और लीलावती(47) उम्र और हुबराजी पत्नी पुदई (50) उम्र के रूप में हुई है।
मृतक सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय तहसील के पिरोकला गांव के बताए जा रहे हैं।
Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
अयोध्या। शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार से जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 23 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में 5 की हालत नाजुक बताई जा रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली कुल 26 श्रद्धालु सवार थे।
खड़बड़िया चौराहे के पास हुआ हादसा
घटना इनायतनगर थाना क्षेत्र के खबड़िया चौराहे के पास की है। गहनागन मेला से श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली सुल्तानपुर जा रही थी। मृतकों की पहचान माधुरी (20) उम्र और लीलावती(47) उम्र और हुबराजी पत्नी पुदई (50) उम्र के रूप में हुई है। मृतक सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय तहसील के पिरोकला गांव के बताए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने बताया कि 5 लोगों की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
गहनागन मेले से वापस जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली के पोल से ओवरटेक करते वक्त टकरा गई। इस दौरान टैक्टर-ट्रॉली में बैठे श्रद्धालु जब तक कुछ समझ पाते तब तक विद्युत पोल ट्राली पर जा गिरा। ट्राली में बैठे महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें : यूपी में पेट्रोल-डीजल पर नहीं VAT नहीं बढ़ाया जाएगा :योगी