एकनाथ शिंदे के फंदे से निकल भागे शिवसेना विधायक कैलाश पाटिल,दोपहिया वाहन और फिर ट्रक वाले से लिफ्ट लेकर मुंबई पहुंचे

Shiv Sena MLA Kailash Patil escaped from Eknath Shinde's noose, reached Mumbai with a two-wheeler and then took a lift from a trucker.

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ 


मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी ड्रामे के बीच उस्मानाबाद से शिवसेना  के विधायक कैलाश पाटिल ने आरोप लगाया है कि मंत्री एकनाथ शिंदे के लोगों ने उन्हें धोखा दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें कार में गुजरात ले जाने की कोशिश की गई थी। लेकिन वो आधे रास्ते से ही मौका देखकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि उन्हें एकनाथ शिंदे ने डिनर पर बुलाया है। एमएलसी (MLC) चुनाव के बाद ही वो वहां से शिदें के आदमियों के साथ निकल गए। उन्होंने इस बात की जानकारी मुंबई लौटने के बाद दी।

40 किमी जाने के बाद समझ में आई गड़बड़
उन्होंने कहा कि जैसे की कार ठाणे से आगे गई मुझे लगा कुछ गड़बड़ है। जिसके मैंने ड्राइवर से कहा कि गाड़ी रोको मुझे टॉयलेट जाना है। इसके बाद वो गाड़ी से उतरकर मुंबई की तरफ चल दिए। वो मुंबई आने के लिए कुछ किमी पैदल चले। उसके बाद उन्होंने एक दोपहिया वाहन और फिर ट्रक वाले से लिफ्ट लेकर मुंबई पहुंचे। मुंबई पहुंचकर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बताया कि वो किसी भी स्थिति में पार्टी के साथ गद्दारी नहीं कर सकते हैं। 

पहली बार चुनाव जीते हैं पाटिल
कैलाश पहली बार चुनाव लड़े और जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि मेरी पूरी निष्ठा पार्टी के प्रति है। पाटिल की पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हे जिलाध्यक्ष  की पोस्ट भी दी गई है। बता दें कि शिवसेना के कई विधायकों के बागी होने के बाद महाराष्ट्र की शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन की लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।  

40 से ज्यादा विधायक होने का दावा
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार के नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे अपनी ही पार्टी के खिलाफ बागी हो गए हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनके समर्थन में शिवसेना के करीब 33 विधायक और 7 निर्दलीय विधायक है। वहीं, दूसरी तरफ राज्यपाल और मुख्यमंत्री कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

 

 यह भी पढ़ें :  मुझे कुर्सी पर बैठने का मोह नहीं , शिंदे मुझसे बोलते तो मैं इस्तीफा दे देता : उद्धव ठाकरे

Share this story