श्रीकृष्ण पर फिल्माए गए ये हैं बॉलीवुड के सबसे बेस्ट सांग, जन्माष्टमी पर उत्साह हो जाएगा दोगुना 

 

श्रीकृष्ण पर फिल्माए गए ये हैं बॉलीवुड के सबसे बेस्ट सांग, जन्माष्टमी पर उत्साह हो जाएगा दोगुना

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ 

मुंबई ।  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भारत समेत पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाई जाती हैं। कान्हा के मानने वाले पूरी दुनिया में मौजूद हैं। इस्कॉन के मंदिर यूरोप समेत कई देशों में मौजूद हैं। गिरधरको भगवान विष्णु का आठवां अवतार कहा जाता है । भाद्रपद की कृष्ण अष्ठमी को गोपाल को जन्म हुआ था। नंदकिशोर के जन्म से कई सारी कथाएं प्रचलित हैं। कंस के कारागार में जब देवकी ने अपना आठवां पुत्र जन्मा तो पूरे प्रहरी सो गए थे, कारागार अपने आप खुल गए थे। भीषण वर्षा में भी यमुना ने उन्हें सकुशल पार पहुंचाया था। देखें श्याम के रंग में डूबे ये शानदार गीत.... 

श्रीकृष्ण जन्म से लेकर बाल्यकाल तक कई के जीवन को सुरों में संजोने वाले कई गीत प्रचलित हैं। ये गाने इस दिन के महत्व और उत्साह को दुगुना कर देते हैं।    

वो किसना है (किसना)
 'वो किसना है' गाना किसना फिल्म का है।  इसमें स्वर सुखविंदर सिंह का है, इस सांग विवेक ओबेरॉय और ईशा शरवानी पर फिल्माया गया है। इसका संगीत इस्माइल दरबार ने तैयार किया है। इस गीत की रचना जावेद अख्तर ने की थी। 

राधा कैसे ना जले,  (लगान)
आमिर खान के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं, लाल सिंह चढ्डा फिल्म फ्लॉप हो गई है। हालांकि उन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं,  'लगान' फिल्म का  गाना राधा कैसे ना जलें आज भी सुना जाता है। आमिर खान और ग्रेसी सिंह पर फिल्माए गए गाने को आवाज़ लता मंगेशकर और उदित नारायण ने दी थी। संगीत एआर रहमान का था। इस गीत को भी जावेद अख्तर ने लिखा  था। 

गो-गो गोविंदा (ओह माई गॉड)
ओह माई गॉड फिल्म का गो-गो गोविंदा सांग डांसिंग नंबर है, इसे प्रभु देवा और सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माया गया था।  गाने को श्रेया घोषाल और अमन त्रिखा ने अपनी आवाजें दी हैं। 

यशोदा का नंद लाला 

बड़ी देर भइए नंदलाला 

 मच गया शोर सारी नगरी रे 

यह भी पढ़ें  : बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट पर भड़के अर्जुन कपूर

Share this story