न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा का देसी अंदाज : मलाला यूसुफजई संग खाए गोलगप्पे

Priyanka Chopra's desi style in New York: Eat golgappas with Malala Yousafzai

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
 

न्यूयॉर्क। बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा विदेश में भी जमकर तहलका मचा रही हैं। प्रियंका हॉलीवुड में अपनी खूब छाप छोड़ रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और वह अपने वीडियो और फोटो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं। हाल ही में प्रियंका  ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका ब्लैक कलर की बैकलेस ड्रेस पहनकर एक रेस्तरां में पहुंची थीं। इस पार्टी के दौरान एक्ट्रेस ने दोस्तों संग जमकर मस्ती की। 

प्रियंका चोपड़ा ने खाए गोलगप्पे
प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में भी अपना देसी अंदाज नहीं छोड़ा। पार्टी में एक्ट्रेस ने जमकर गोलगप्पे खाए, जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टा पर शेयर की है। वीडियो में प्रियंका का यह कूल अंदाज फैंस के दिलों को जीत रहा है। वीडियो में प्रियंका निक जोनास के साथ पार्टी को एंजॉय करती नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें : नेहा मलिक ने बेडरूम से शेयर की ब्लैक बिकिनी में तस्वीरें, देखें अब तक का सबसे सेक्सी अंदाज़

Share this story