कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन : मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल गांधी बोले- क्या आप तानाशाही का मजा ले रहे हैं, यहां रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है 

Congress's nationwide demonstration: Rahul Gandhi lashed out at the Modi government, said - are you enjoying dictatorship, democracy is being murdered here every day

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को मोदी सरकार पर जमकर बरसे।

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में घिरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को महंगाई, बेरोजगारी और GST के मुद्दे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

उन्होंने कहा, 'क्या आप तानाशाही का मजा ले रहे हैं, यहां रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस सरकार ने 8 साल में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया।'

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ   


नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को मोदी सरकार पर जमकर बरसे। नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में घिरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को महंगाई, बेरोजगारी और GST के मुद्दे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, 'क्या आप तानाशाही का मजा ले रहे हैं, यहां रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस सरकार ने 8 साल में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया।' दरअसल, कांग्रेस आज देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है। लोकतंत्र की मौत हो चुकी है। आज चार लोगों की डिक्टेटरशिप है। हम महंगाई ओर जो लोगों को बांटा जा रहा है उस पर बोलना चाहते हैं। हमें पार्लियामेंट हाउस में बोलने नहीं दिया जाता। जो विरोध करता है उसे अरेस्ट किया जाता है। ये हिंदुस्तान की हालत है।

राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें
1. हर इंस्टीट्यूट में RSS का आदमी: देश की मीडिया, इलेक्टोरल सिस्टम इनके दम पर विपक्ष खड़ा होता है, लेकिन देश में हर इंस्टीट्यूट में RSS का आदमी बैठा है। वह सरकार के कंट्रोल में है। जब हमारी सरकार होती थी तब इन्फ्रास्ट्रक्चर न्यूट्रल होता था। हम उसमें दखल नहीं देते थे। आज यह सरकार के साथ है। कोई विरोध करता है तो उसके खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियां लगा दी जाती हैं।'
2. लोकतंत्र आठ साल में बर्बाद: लोकतंत्र की जो मौत हुई, उससे आपको कैसा लग रहा है? जिस लोकतंत्र को 70 सालों में बनाया गया, उसे आठ साल में खत्म कर दिया गया।
3. जितना सच्चाई बोलूंगा, उतना हमला: मेरी दिक्कत ये है कि मैं सच्चाई बोलूंगा, महंगाई, बेरोजगारी का मुद्दा उठाने का काम करूंगा। जो डरता है, वो धमकाता है। जो आज देश की हालत है उससे डरते हैं, जो उन्होंने पूरे नहीं किए, महंगाई और बेरोजगारी से डरते हैं। जनता की शक्ति से डरते हैं, क्योंकि ये 24 घंटा झूठ बोलते हैं।




गहलोत बोले- देश में ईडी (ED) इनकम टैक्स, सीबीआई (CBI) का आतंक
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुलजी ने जो कहा आप समझ लें कि देश में क्या हालात हैं। किसी ने नहीं सोचा होगा कि देश में लोगों को लोकतंत्र समाप्त होते देखना होगा। देश में महंगाई बढ़ रही है, संविधान को खत्म किया जा रहा है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। देश में  ईडी (ED) इनकम टैक्स, सीबीआई (CBI) का आतंक है।

देश में खतरनाक खेल हो रहा है, अब समय आ गया है कि जनता को आगे आना होगा। एक्टिविस्ट्स को भी सरकार के खिलाफ खड़े होना होगा। महंगाई का हाहाकार मचा है, जीएसटी (GST) के हर दिन नए कारनामे हो रहे हैं। ऐसे में मीडिया को भी आगे आना होगा।

कांग्रेस मुख्यालय पर जुटे कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए। राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा और यूपी से कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं।
 

अब तक प्रदर्शन के अपडेट्स...

प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर को देखते हुए यह फैसला किया गया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि सरकार हमें महंगाई के खिलाफ विरोध करने से रोकना चाहती है, इसलिए लगातार कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रही है।

सांसदों का राष्ट्रपति भवन तक मार्च, PM हाउस घेरेंगे
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने प्रदर्शन को लेकर 2 स्तर पर रणनीति तैयार की है। पार्टी के सभी सांसद विजय चौक होते हुए राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे। वहीं पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से पीएम हाउस तक जाएंगे। यहां वे पीएम हाउस का घेराव करेंगे। 
 
यह भी पढ़ें : नेशनल हेरल्ड मामले में कार्रवाई से कांग्रेस आगबबूला राहुल ने कहा- हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरते नहीं पात्रा ने कहा उन्हें भागने नहीं दिया जायेगा

Share this story