महंगाई, जीएसटी और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का "ब्लैक फ्राइडे" राहुल - प्रियंका समेत कई सांसद पुलिस हिरासत में 

Congress's "Black Friday" against inflation, GST and central government policies, many MPs including Rahul Priyanka in police custody

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ   

नई दिल्ली। कांग्रेस महंगाई, जीएसटी और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को सुबह से सड़क से संसद तक प्रदर्शन कर रही है। इस बीच, राहुल गांधी समेत कई सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दरअसल, राहुल संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाल रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। उधर, कांग्रेस दफ्तर से मार्च निकाल रहीं प्रियंका गांधी को भी हिरासत में ले लिया गया।

 सांसदों के साथ मारपीट हुई- राहुल गांधी

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, सभी सांसद महंगाई के मुद्दे को उठाने के लिए राष्ट्रपति भवन जा रहे थे। लेकिन हमें आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। हमारा काम जनता के मुद्दों को उठाने का है। कुछ सांसदों को हिरासत में लिया गया है। कुछ के साथ मारपीट भी हुई। 

Image

Image

उधर, प्रियंका भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गई हैं। उधर, प्रदर्शन को देखते हुए अकबर रोड पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस ने तीन लेयर में जवानों को तैनात किया है। किसी भी कार्यकर्ता अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। इस बीच, केंद्र के खिलाफ विरोध जताने के लिए सोनिया, राहुल समेत कांग्रेस के सभी सांसद सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।

Image


राहुल ने कहा- 8 साल में सब बर्बाद हो गया
इससे पहले, सुबह राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, 'क्या आप तानाशाही का मजा ले रहे हैं, यहां रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस सरकार ने 8 साल में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया।' दरअसल, कांग्रेस आज देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। मीडिया से बात करने के दौरान वह अपने बाजू पर काली पट्टी बांधे थे।

देशभर से आए कार्यकर्ता, बारिश से परेशान हुए
महंगाई का विरोध करने के लिए देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे थे। पार्टी मुख्यालय में ठहरने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन बारिश की वजह से सभी व्यवस्थाएं अस्तव्यस्त हो गईं। कार्यकर्ता रातभर खुले में सोए।

अकबर रोड पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात
अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर 300 मीटर की दूरी के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस और अर्ध सैनिक बल की तैनाती की गई है। किसी भी कार्यकर्ता को शुक्रवार को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा।

सांसदों का राष्ट्रपति भवन तक मार्च, PM हाउस घेरेंगे
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने प्रदर्शन को लेकर 2 स्तर पर रणनीति तैयार की है। पार्टी के सभी सांसद विजय चौक होते हुए राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे। वहीं पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से PM हाउस तक जाएंगे। यहां वे PM हाउस का घेराव करेंगे।

दिल्ली पुलिस ने कहा- सिर्फ जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को पत्र लिखकर कहा है कि जंतर मंतर को छोड़कर पूरी नई दिल्ली इलाके में 144 धारा लागू है। ऐसे में प्रोटेस्ट की इजाजत नहीं दी सकती है। अगर धारा 144 का उल्लंघन हुआ, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नई दिल्ली इलाके के डीसीपी ने 4 अगस्त और 2 अगस्त को यानी 2 बार कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल को ये लेटर लिखा है, जानकारी के साथ साथ एक तरह से चेतावनी भी दी गई है। 

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को नई दिल्ली इलाके में प्रोटेस्ट को लेकर खुफिया विभाग से कुछ इनपुट्स भी मिले हैं जिसकी वजह से आज सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी की गई है। खास तौर से पीएम आवास और सभी वीवीआईपी के घर के आस पास। 


 
यह भी पढ़ें : कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन : मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल गांधी बोले- क्या आप तानाशाही का मजा ले रहे हैं, यहां रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है

Share this story