आज का पंचांग 8 जून 2022, बुधवार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष, अष्टमी  धूमावती जयन्ती, मासिक दुर्गाष्टमी, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग 

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

panchang

 

आज का पंचांग 8 जून 2022, बुधवार  

8 जून 2022, बुधवार  
8 जून 2022, दिन बुधवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी। इस दिन महेश का पर्व मनाया जाएगा। बुधवार को सूर्योदय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। बुधवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन राहुकाल दोपहर 12:26 दोपहर से 2:06 दोपहर तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।   

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार से होगी 
बुधवार की सुबह चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य और बुध वृषभ राशि में, राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल, गुरु और शु्क्र मीन में और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

8 जून 2022, बुधवार के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रमी संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 05:07 प्रातः 
सूर्यास्त - 06:47 सायं 
चन्द्रोदय - 12:31 दोपहर 
चन्द्रास्त - 01:09 रात्रि , जून 09
अभिजीत मुहूर्त- आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है।
चन्द्र राशि    सिंह - 10:04 प्रातः तक उपरांत कन्या 
सूर्य राशि    वृषभ


8 जून 2022, बुधवार का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल दोपहर 12:26 दोपहर से 2:06 दोपहर तक
यम गण्ड - 7:24 प्रातः  – 9:05 प्रातः 
कुलिक - 10:45 प्रातः  – 12:26 दोपहर
दुर्मुहूर्त - 11:59 दोपहर पूर्व से  – 12:52 दोपहर
वर्ज्यम् - 12:53 दोपहर – 02:29 दोपहर

निवास और शूल
होमाहुति    शुक्र
दिशा शूल    उत्तर
अग्निवास    आकाश - 08:30 प्रातः तक उपरांत पाताल
नक्षत्र शूल    उत्तर - 04:31 प्रातः , जून 09 तक 
चन्द्र वास    पूर्व - 10:04 प्रातः तक उपरांत दक्षिण - 10:04 प्रातः से पूर्ण रात्रि तक
राहु वास    दक्षिण-पश्चिम
शिववास    श्मशान में - 08:30 प्रातः तक उपरांत गौरी के साथ


उत्तरा फाल्गुनी आकाश मंडल का 12वां हैं
आकाश मंडल का 12वां नक्षत्र है उत्तरा फाल्गुनी, सूर्य है इसका स्वामी 
उत्तरा फाल्गुनी आकाश मंडल का 12वां हैं। इस नक्षत्र का स्वामी सूर्य है। इसका प्रथम चरण सिंह राशि में आता है। उत्तराफाल्गुनी का अर्थ मंच या दीवान या तख्त के पिछले दो पाए हैं। इस नक्षत्र की बहुत सी बातें पूर्वाफाल्गुनी से मिलती-जुलती हैं। यह नक्षत्र सिंह और कन्या राशि दोनों को जोड़ने वाला नक्षत्र होता है। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव में जन्म लेने वाले लोग दूसरों की मदद करने वाले, दयालु और कई विशेष गुणों वाले होते हैं। ये लोग प्रेमी और मिलनसार भी होते हैं। सबको साथ लेकर चलने की कला इनके अंदर बहुत होती है। ये लोगों को मुसीबत में नहीं देख सकते और तुंरत उनकी मदद के लिए तैयार रहते हैं।

यह भी पढ़ें :   आज का राशिफल बुधवार 8 जून 2022 धनु राशि अहंकार और क्रोध पर नियंत्रण रखें मीन राशि अनजाने में किसी से झगड़ा या विवाद न करें

Share this story