आज का पंचांग 24 अक्टूबर 2022 सोमवार : कार्तिक कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी,  लक्ष्मी पूजा, नरक चतुर्दशी, केदार गौरी व्रत

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

आज का पंचांग 24 अक्टूबर 2022 सोमवार  

आज दीपावली उत्सव
धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 24 अक्टूबर, सोमवार की शाम लगभग 5.30 पर शुरू होगी चूंकि दीपावली पूजन प्रदोष काल में किया जाता है, इसलिए ये पर्व 24 अक्टूबर, सोमवार को ही मनाया जाएगा। इस दिन देवी लक्ष्मी के साथ ज्ञान की देवी सरस्वती और बुद्धि के देवता भगवान श्रीगणेश की पूजा का भी विधान है।

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त (घर के लिए)  
शाम 05.40 से 06.25 तक
शाम 07.15 से रात 0932 तक
रात 11.43 से 12.40 तक

दुकान के लिए पूजा के शुभ मुहूर्त  
शाम 05.50 से 07.15 तक
रात 08.05 से 09.05 तक
रात 10.34 से 12.11 तक

ऑफिस के लिए पूजा के शुभ मुहूर्त  
शाम 06.05 से 07.32 तक
रात 07.50 से 08.40 तक
रात 10.34 से 12.11 तक

फैक्ट्री के लिए पूजा के शुभ मुहूर्त  
शाम 07.15 से रात 09.05 तक
रात 11.43 से 12.40 तक
रात 01.45 से 03.46 तक

24 अक्टूबर 2022 सोमवार का पंचांग  
24 अक्टूबर 2022, दिन सोमवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 05:27 तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। सोमवार को पहले हस्त नक्षत्र दोपहर 02:42 तक रहेगा, इसके बाद चित्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से वज्र और उसके बाद चित्रा नक्षत्र के होने से मुग्दर नाम के 2 अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इसके अलावा इस दिन वैधृति और विषकुंभ योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 7:56 से 9:21 तक रहेगा।
 
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
सोमवार की रात को चंद्रमा कन्या से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य और शुक्र तुला राशि में, बुध कन्या राशि में, मंगल मिथुन राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

24 अक्टूबर 2022 सोमवार के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- हस्त और चित्रा
करण- शकुनि और चतुष्पद
सूर्योदय - 06:01 प्रातः 
सूर्यास्त - 05:23 सायं 
चन्द्रोदय - अक्टूबर 24 05:39 प्रातः 
चन्द्रास्त - अक्टूबर 24 04:49 सायं 
तिथि    चतुर्दशी - 05:27 सायं तक उपरांत अमावस्या
नक्षत्र    हस्त - 02:42 दोपहर तक उपरांत चित्रा
योग    वैधृति - 02:33 दोपहर तक उपरांत विष्कम्भ
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:48 से दोपहर 12:34 तक
अमृत काल    08:40 प्रातः से 10:16 प्रातः 
चन्द्र राशि    कन्या - 02:33 रात्रि , अक्टूबर 25 तक उपरांत तुला 
सूर्य राशि    तुला

यह भी पढ़ें :

दिवाली 2022 : सितारों की ऐसी स्थिति पिछले 2000 सालों में अब तक नहीं बनी , लक्ष्मी पूजा के समय चित्रा नक्षत्र रहेगा और पांच राजयोग बनेंगे

तंत्र-मंत्र के लिए खास होती है दीपावली की रात, धन लाभ के लिए करें ये उपाय

दिवाली और सूर्य ग्रहण : एक दिन पहले मनाई जाएगी दिवाली, अगले दिन सूर्य ग्रहण , जानें यूपी के प्रमुख शहरों में कब से लगेगा सूर्य ग्रहण

24 अक्टूबर 2022 सोमवार का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल सुबह 7:56 से 9:21 तक
यम गण्ड - 10:46 प्रातः  – 12:10 दोपहर 
कुलिक - 1:35 दोपहर – 3:00 दोपहर
दुर्मुहूर्त - 12:33 दोपहर – 01:18 दोपहर, 02:49 दोपहर – 03:34 दोपहर
वर्ज्यम् - 10:33 रात्रि  – 12:08 रात्रि 

यह भी पढ़ें : दीपावली पर पूजा के समय पांच राजयोग, जानें कब करें घर और दुकान में शुभ समय पर पूजन

निवास और शूल
होमाहुति    केतु
दिशा शूल    पूर्व
अग्निवास    पृथ्वी - 05:27 सायं तक उपरांत आकाश
चन्द्र वास    दक्षिण - 02:33 रात्रि , अक्टूबर 25 तक उपरांत पश्चिम - 02:33 रात्रि , अक्टूबर 25 से पूर्ण रात्रि तक
राहु वास    उत्तर-पश्चिम
शिववास    श्मशान में - 05:27 सायं तक उपरांत गौरी के साथ 

यह भी पढ़ें : आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2022 सोमवार : आपके सितारे क्या कहते हैं पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का भविष्यफल
 

Share this story