सपा सरकार ने जातिवाद में भी परिवारवाद किया, नहीं रख पाये नियंत्रण : उमा भारती

SP government did familyism even in casteism, could not control it: Uma Bharti

जनता के सपनों में अखिलेश यादव के पूरे पांच साल का कार्यकाल आ रहा है , उमा भारती ने सपा प्रमुख

अखिलेश यादव के सपने में भगवान श्रीकृष्ण के आने के सवाल पर कहा कि ये लोग क्यों नहीं सोच रहे हैं

कि जनता के सपनों में अखिलेश यादव के पूरे पांच साल का कार्यकाल आ रहा है। लोग डर रहे हैं कि कहीं फिर उनका सपना सच ना हो जाए।

Newspoint24/संवाददाता  

वाराणसी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने रविवार शाम समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जातिवाद में भी परिवारवाद करने वालों ने अपनी सरकार में कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण नहीं रख पाये। लोग उनके कार्यकाल को भूल नहीं पाये है। शहर में आई उमा भारती सर्किट हाउस में मीडिया से मुखातिब रही।

जनता के सपनों में अखिलेश यादव के पूरे पांच साल का कार्यकाल आ रहा है
उमा भारती ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सपने में भगवान श्रीकृष्ण के आने के सवाल पर कहा कि ये लोग क्यों नहीं सोच रहे हैं कि जनता के सपनों में अखिलेश यादव के पूरे पांच साल का कार्यकाल आ रहा है। लोग डर रहे हैं कि कहीं फिर उनका सपना सच ना हो जाए। एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता एक सिपाही की तरह होता है, जो हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहता है।

विधानसभा चुनाव से जुड़े सवाल पर उमा भारती ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के लोग फिर से भाजपा की सरकार देखना चाहते हैं। पार्टी ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर लोगों को रोटी, रोजगार, सम्मान देने की कोशिश की है। भाजपा ने लोगों को रोटी रोजगार और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार दिया है।

यह भी पढ़ें : 

कानपुर : सुहैल अहमद के बाद फरहान लारी ने भी छोड़ी सपा, समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

Share this story