लखीमपुर खीरी : 28 लाख 02 हजार 835 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

Lakhimpur Kheri: 28 lakh 02 thousand 835 voters will exercise their franchise

Newspoint24/संवाददाता  
 

चौथे चरण में 27 जनवरी को अधिसूचना - जिला निर्वाचन अधिकारी

लखीमपुर खीरी । जनपद में आचार संहिता लगने बाद जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने शनिवार शाम प्रेस वार्ता कर चुनाव संबंधी प्रक्रिया की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिले में चौथे चरण में मतदान होगा। अधिसूचना 27 जनवरी, नाम निर्देशन 03 फरवरी तक, जांच 04 फरवरी, वापसी 07 फरवरी तक व मतदान 23 फरवरी को होगा। 10 मार्च को मतदान होगा। 12 मार्च तक निर्वाचन पूर्ण कर लिया जाएगा। जिले में आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। 15 ब्लॉक है। 50 लाख प्रोजेक्टेड जनसंख्या है।

महेंद्र सिंह ने बताया कि 28 लाख 2 हजार 835 मतदाता हैं। 14 लाख 95 हजार 89 पुरुष व 13 लाख 7 हजार 623 महिला मतदाता हैं। 123 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। दो संसदीय क्षेत्र हैं। 28 खीरी व आंशिक 29 धौरहरा संसदीय क्षेत्र हैं। 8 आरओ, 18 एआरओ, 3172 मतदेय स्थल, 1645 मतदान केंद्र हैं। जेंडर रेशियो 875 है। 3172 बीएलओ हैं। 24 जोन हैं। 207 सेक्टर हैं। 24 फ्लाइंग स्क्वाड व 24 स्टेटिक सर्वीलान्स टीम हैं।

आदर्श आचार संहिता के प्रत्येक बिंदु पर सख्ती से क्रियान्वयन होगा। सारे कार्मिकों का टीकाकरण किया जाएगा। फ्रंटलाइनर को बूस्टर डोज भी लगेगी। प्रेस वार्ता में सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम (वित्त राजस्व) व सभी 08 आरओ मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : 

यूपी में 7 चरणों में मतदान जानें आप के इलाके में कब है वोटिंग

Share this story