अखिलेश 2022, 2027 भूल जायें अब 25 साल तक यूपी में भाजपा का राज रहेगा : केशव प्रसाद मौर्य

Forget Akhilesh 2022, 2027, now BJP will rule in UP for 25 years: Keshav Prasad Maurya

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की जन विश्वास यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है

जहां जहां यात्रा पहुंच रही है वहां वहां पर जन सैलाब उमड़ रहा है। जनता 2014 से भाजपा की

विजय यात्रा जारी रखा है और आगे भी जारी रहेगा क्योंकि भाजपा का एजेन्डा सबका विकास

सबका विश्वास के साथ गरीबो, किसानो का विकास और मातृ शक्ति के विकास के साथ उनकी सुरझा है।  

Newspoint24/संवाददाता  


जौनपुर। प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  ने जन विश्वास यात्रा  के दौरान आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए सपा सहित विपक्ष पर पूरी तरह से हमलावर रहे और ताल ठोकते हुए कहा सपा के अखिलेश 2022, 2027 भूल जायें अब 25 साल तक यूपी में भाजपा का राज रहेगा। जब 2019 में भतीजा और बूआ एक होकर कुछ नहीं सके भाजपा ने यूपी की 64 सीटें जीती थी तो इस बार क्या कर लेगे जब अलग अलग है। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की जन विश्वास यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है जहां जहां यात्रा पहुंच रही है वहां वहां पर जन सैलाब उमड़ रहा है। जनता 2014 से भाजपा की विजय यात्रा जारी रखा है और आगे भी जारी रहेगा क्योंकि भाजपा का एजेन्डा सबका विकास सबका विश्वास के साथ गरीबो, किसानो का विकास और मातृ शक्ति के विकास के साथ उनकी सुरझा है।  

 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा चुनावी बेला में विपक्ष के नेता चुनावी हिन्दू बने है और मन्दिरो में दर्शन पूजन कर रहे बाद में गिरगिट की तरह रंग बदल लेते है। डिप्टी सीएम ने कहा योगी मोदी की सरकार न होती तो राम मदिंर नहीं बनता प्रधानमंत्री मोदी की चर्चा करते हुए कहा कि मोदी और योगी के डबल इंजन की सरकार न होती तो अयोध्या में भगवान राम का भव्य मन्दिर नहीं बन सकता था। प्रधानमंत्री जी ने बाबा विश्वनाथ कारीडोर को बनाया तो अखिलेश यादव को दर्द होने लगा। अखिलेश यादव से सवाल किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन कब करोगे और बताओ मस्जिद में मत्था कब टेकोगे।

भाजपा मन्दिर बना रही है तो विकास भी कर रही है
 भाजपा मन्दिर बना रही है तो विकास भी कर रही है। केन्द्र सरकार ने अब तक 2 लाख करोड़ रुपए किसानो के खाते में सीधे भेज चुकी है। डबल इंजन की सरकार के शासन काल में प्रदेश के अन्दर सड़को का जाल विछ रहा है। चौतरफा विकास हो रहा है। प्रदेश में 40 मेडिकल कॉलेज बन रहे है। अखिलेश यादव आज पिछड़ो की बात कर रहे है 2012 से 17 तक उनकी सरकार थी तब पिछड़ो की बात क्यों नहीं किये थे।तब महिलाओ पर हो रहे जुल्म अत्याचार पर चुप थे आज जब सत्ता से बाहर है तो हितैषी बन रहे है। उन्होंने कहा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब से यूपी की कमान संभाले है माफियाओ और बदमाशो के उपर बुलडोजर चल रहे है अपराधी भयभीत है यूपी में कानून का राज कायम हो सका है।

 कोरोना काल में खिलेश यादव घर में दुबक कर बैठे थे 
कोरोना काल में जब योगी जी प्रदेश के जनता की सेवा में लगे थे तब अखिलेश यादव घर में दुबक कर बैठे थे जनता खोज खबर नहीं ले रहे थे। हा ट्यूटर जरूर करते थे यही इनकी राजनीति है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार भ्रष्टाचारियो पर लगाम कस रही है तो अखिलेश यादव तिलमिला रहे है कहते है इनकम टैक्स ने 50 स्थानो पर छापा मारा था स्वागत करने के बजाय विरोध कर रहे है। मोदी जी ने कहा था न खाऊगा न खाने दूंगा खाने वालो से ब्याज सहित वसूल कर गरीबो की झोली में डाल दूंगा, भाजपा भ्रष्टाचार पर लगाम कस रही है तो लोग चिल्ला रहे है। श्री मौर्य ने कहा 2022 का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है इस बार सपा का सूपड़ा साफ कर देना है। जहां तक कांग्रेस की बात है वह अब फोटो तक सीमित है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा 100 में 60 अकेले भाजपा है और 40 में बंटवारा है उसमें भी हमारा है क्योंकि हमने सबका साथ सबका विकास बिना किसी भेदभाव के काम किया है जनता से 300 प्लस का वादा लेकर कहा कमल खुशहाली और विकास का प्रतीक है तो दंगाईयों में दहशत का प्रतीक है।

 इस अवसर पर शहर विधानसभा के विधायक और प्रदेश सरकार के आवास एवं शहरी नियोजन राज्य मंत्री गिरीश चन्द यादव ने जन विश्वास यात्रा में आने वाले उप मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिवादन किया और कहा कि उप मुख्यमंत्री की जौनपुर पर विशेष कृपा रही है।

यह भी पढ़ें : 

रायबरेली में योगी के मंच पर कांग्रेस विधायक राकेश सिंह भाजपा में शामिल हुए

लखनऊ: 3 जनवरी को जेपी नड्डा करेंगे जनसभा यात्रा

 
 

Share this story