रायबरेली में योगी के मंच पर कांग्रेस विधायक राकेश सिंह भाजपा में शामिल हुए 

Congress MLA Rakesh Singh joins BJP at Yogi's stage in Rae Bareli

सीएम योगी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि रायबरेली में राणा बेनीमाधव जी ने कभी विदेशी आधीनता स्वीकार नहीं की,

लेकिन इसके बावजूद हमारी कौन सी ऐसी मजबूरी थी कि कांग्रेस जैसे मरे हुए सांप को गले में लपेटने को मजबूर थे।

देश मे आतंकवाद, उग्रवाद, जातीय दंगे, भ्रष्टाचार की जड़ कांग्रेस ही थी। जब ये सरकार बनाते थे तो

कहते थे कि राम-कृष्ण थे ही नहीं, ये देश की जनता को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए था।

Newspoint24/संवाददाता  

रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में 834 करोड़ की 381 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस दौरान उनके साथ मंच पर कांग्रेस विधायक राकेश सिंह भी नजर आए। सीएम योगी ने कहा कि यहां रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने भाजपा और विकास को स्वीकार किया है। वहीं, हरचंदपुर से राकेश प्रताप सिंह भी शुक्रवार को औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए। इन सबके साथ कांग्रेस को रायबरेली से उखाड़ फेंकने और विकास कार्य होगा।

सीएम योगी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि रायबरेली में राणा बेनीमाधव जी ने कभी विदेशी आधीनता स्वीकार नहीं की, लेकिन इसके बावजूद हमारी कौन सी ऐसी मजबूरी थी कि कांग्रेस जैसे मरे हुए सांप को गले में लपेटने को मजबूर थे। देश मे आतंकवाद, उग्रवाद, जातीय दंगे, भ्रष्टाचार की जड़ कांग्रेस ही थी। जब ये सरकार बनाते थे तो कहते थे कि राम-कृष्ण थे ही नहीं, ये देश की जनता को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए था।

 2005 में कांग्रेस की सरकार ने रामसेतु को तोड़ने का प्रयास किया था
2005 में कांग्रेस की सरकार ने रामसेतु को तोड़ने का प्रयास किया था। हमारे अस्तित्व को नकारने वाले लोग आखिर किस तरह रायबरेली के लोगों से जनसमर्थन मांगने आते थे, लेकिन आज आप के एक-एक करके जनप्रतिनिधि भाजपा के साथ जुड़ते गए है। कुछ दिन पहले आपने घटनाएं देखी होगी। 2017 के पहके गरीबों के लिए आवास ही आवंटित नही हुये थे। लेकिन आज 2017 के बाद अबतक हमने 43 लाख आवास दिये हैं। 

समाजवादी इत्र का नारा देने वाले भ्रष्टाचार की बदबू फैलाने का काम करते थे
समाजवादी इत्र का नारा देने वाले भ्रष्टाचार की बदबू फैलाने का काम करते थे, अब समझ आ गया होगा कि ये लोग नोटबन्दी का विरोध करते थे। आज इन्ही के पैसे जेसीबी से खोद कर निकाला जा रहा है। पहले गुंडाराज, और पर्व त्योहार पर दंगे होते थे, वो दंगाई आज दुस्साहस नहीं कर सकते हैं। क्योंकि उन्हें पता है उनकी 7 पीढ़ी उनका भरपाई नही कर पाएंगी। 

सीएम योगी ने कहा कि कल 2 करोड़ 54 लाख किसानों के खाते में सम्मान निधि आएगी। इसे कांग्रेस और बुआ बबुआ नहीं देते थे। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले सभी भर्तियों के लिए चाचा भतीजा झोला लेकर पैसा वसूलने निकलते थे। आज सभी भर्तियां पारदर्शी तरीके से हो रही हैं. प्रदेश के अंदर सर्वत्र शांति और सौहार्द है। उत्तर प्रदेश का कोरोना प्रबंधन आज पूरे देश में सब से अच्छा है।

यह भी पढ़ें : 

‘आशा और आशा संगिनी को अतिरिक्त पैसा देगी सरकार’ लखनऊ में आशा कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 80 हजार मोबाइल फोन वितरण अभियान की शुरुआत की

Share this story