यूपी: अयोध्या बनने वाली है एक विशेष पर्यटन नगरी : संयुक्ता भाटिया

Newspoint24.com/newsdesk
अयोध्या। अयोध्या नगर निगम के विकास और बेहतर कार्यो को देखने के लिए लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया शुक्रवार को रामनगरी पहुंची। उनके साथ लखनऊ नगर निगम के 75 पार्षद भी अयोध्या पहुंचे। बता दे कि लखनऊ नगर निगम की टीम अयोध्या भृमण पर आई थी। अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने संयुक्ता भाटिया व सभी पार्षदों का भव्य स्वागत किया। महापौर लखनऊ सहित सभी सदस्यों ने रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन किया। महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की वजह से अयोध्या नगर निगम पूरी दुनिया के आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि एक नगर निगम दूसरे नगर से मिलकर एक दूसरे के बारे में जानकारी हासिल कर रहे है जिससे उन्हें आम जनता के लिए और अधिक उपयोगी बनाया जा सके। श्रीमती भाटिया ने कहा कि भारत अब ताजमहल नहीं राम मंदिर के नाम से जाना जाएगा। लखनऊ से आई टीम ने अयोध्या नगर निगम कार्यालय का भी भ्रमण किया।