मुंबई नगर निगम ने किया क्वारंटीन नियमावली में बदलाव

मुंबई नगर निगम ने किया क्वारंटीन नियमावली में बदलाव

Newspoint24.com/newsdesk/

मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत मौत प्रकरण की जांच करने मुंबई आ रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) टीम के मद्देनजर मुंबई नगर निगम ने क्वारंटीन नियमावली में बदलाव किया है।
मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल चहल ने बताया कि अगर सीबीआई अधिकारी मुंबई में 7 दिनों तक रहने वाले रहेंगे और रिटर्न टिकट लेकर आएंगे तो उन पर क्वारंटीन नियम लागू नहीं होंगे। सीबीआई टीम के अधिकारियों को अगर 7 दिन से अधिक मुंबई में रहना होगा तो उन्हें क्वारंटीन से छूट मिलने के लिए मुंबई नगर निगम को जानकारी देना जरुरी रहेगा।
उल्लेखनीय है कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत प्रकरण की जांच करने आए पटना के एसपी विनय कुमार को इससे पहले मुंबई नगर निगम ने क्वारंटीन कर दिया था। इसके बाद इस मामले को लेकर मुंबई नगर निगम, मुंबई पुलिस व राज्य सरकार की भद पिट गई थी। इसके बाद मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर ने कहा था कि केंद्र सरकार की ओर से जारी कोरोना काल की नियमावली के तहत मुंबई आने वाले किसी भी अधिकारी को पहले क्वारंटीन होना ही पड़ेगा। लेकिन इस मामले में अब मुंबई नगर निगम के आयुक्त ने क्वारंटीन नियमावली में बदलाव कर दिया है।

Share this story