Kahalgaon Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: जानिए पिछले चुनाव में कहलगांव सीट पर क्या रहा था चुनावी समीकरण
Newspoint24.com/newsdesk/
बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक कहलगांव विधानसभा सीट (Kahalgaon Assembly Seat) है। यह विधानसभा सीट भागलपुर जिले की लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। इस सीट पर साल 1951 में पहली बार विधानसभा के चुनाव हुए। तभी से इस सीट पर कांग्रेस (Congress) का दबदबा रहा है।
साल 2008 में भारत के परिसीमन आयोग की सिफारिशों के अनुसार, कहलगाँव विधानसभा क्षेत्र में नगर पंचायत कहलगाँव, परशथडीह (शंकरपुर खवास), श्यामपुर, कोडवार, औगड़ी, जनीडीह, भोलेसर, पक्कीसराय, एकचारी, धनोरा और महिसमुंडा पंचायत विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
साल 1951 के चुनाव में कांग्रेस (Congress) के रामजन्म महतो विधायक (MLA) चुने गए थे। इसके बाद से 1967 तक लगातार कांग्रेस (Congress) का ही कब्जा रहा। 1967 में सीपीआई से कांग्रेस (Congress) को शिकस्त मिली लेकिन अगले ही चुनाव में कांग्रेस (Congress) ने फिर से वापसी की और उसके बाद लगातार 3 चुनावों में उसे यहां से जीत मिली।
हालांकि साल 1985,1990 और 1995 के चुनाव में कांग्रेस को यहां पर हार मिली। 2000 में कांग्रेस ने फिर से वापसी की और सदानंद सिंह चुनाव जीते। 2005 के फरवरी में हुए चुनाव में भी उन्हें जीत मिली लेकिन इसी साल उपचुनाव में उन्हें JDU के अजय कुमार मंडल के हाथों हार का सामना करना पड़ा, हालांकि साल 2010, 15 में भी यहां कांग्रेस ही जीत मिली।
विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
साल 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस (Congress) के सदानंद सिंह ने लोक जनशक्ति पार्टी के नीरज कुमार मंडल को 21 हजार 229 वोटों से हराया था। सदानंद सिंह को कुल 64 हजार 981 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर रहे नीरज कुमार मंडल को कुल 43 हजार 752 वोट मिले थे।
कहलगांव विधानसभा चुनाव में अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-
Year | Winner | Party | Votes | Runner Up | Party | Votes |
2015 | Sadanand Singh | INC | 64981 | Niraj Kumar Mandal | LJP | 43752 |
2010 | Sadanand Singh | INC | 44936 | Kahkashan Perween | JD(U) | 36001 |
OCT 2005 | Ajay Kumar Mandal | JD(U) | 58640 | Sadanand Singh | INC | 45068 |
FEB 2005 | Sadanand Singh | INC | 51152 | Raj Kumar Singh | JD(U) | 21591 |
2000 | Sadanand Singh | INC | 63579 | Mahesh Prasad Mandal | RJD | 37944 |
1990 | Mahesh Prasad Mandal | JD | 46414 | Sadanand Singh | INC | 43450 |
1985 | Sada Nand Singh | IND | 35867 | Krishna Mohan Singh | INC | 23445 |
1980 | Sadanand Singh | INC(I) | 51168 | Jageshwar Mandal | JNP(SC) | 12634 |
1977 | Sadanand Singh | INC | 25612 | Balram Chand Ghosh | JNP | 21714 |
1972 | Sadanand Singh | INC | 26288 | Yudhistir Mandal | BJS | 12185 |
1969 | Sadanand Singh | INC | 24113 | Nageshwar Prasad Singh | CPI | 22273 |
1967 | N.P. Singh | CPI | 22365 | S.M. Ahmad | INC | 19244 |
1962 | Syed Maqbool Ahmed | INC | 17113 | Nageshwar Singh | CPI | 10566 |
1957 | Bhola Nath Dass | INC | 33274 | Ajab Lal Singh | CPI | 10604 |
1957 | Syed Maqbool Ahmad | INC | 29889 | Hari Bhagat | PSP | 9858 |
1951 | Ramjanam Mahton | INC | 16944 | Tarini Gossain | SP | 5093 |