केरल : विधानसभा के विशेष सत्र में कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग

newspoint24.com/newsdesk
तिरुवनंतपुरम। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों और किसानों से सम्बंधित मुद्दे पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को आहूत विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग रखी। यह विशेष सत्र मात्र एक घंटे के लिए बुलाया गया जिसमें इन कृषि कानूनों को रद्द करने के साथ सरकार ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन किया। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इन नए कानूनों को तत्काल रद्द करने की मांग रखी। उल्लेखनीय है कि केरल मंत्रिमंडल ने केंद्र के कृषि कानूनों पर चर्चा करने और उनको खारिज करने के लिए 23 दिसम्बर को विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया था लेकिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने इसके लिए अनुमति नहीं दी थी। बाद में 26 दिसम्बर को केरल विधानसभा के स्पीकर पी. श्रीरामकृष्णन ने राज्यपाल से मुलाक़ात की जिसके पश्चात राज्यपाल आरिफ खान विधानसभा के विशेष सत्र की अनुमति दे दी थी।