एक लाख के पार हुए मुंबई में कोरोना के मामले, 5600 से अधिक गंवा चुके है अपनी जान

एक लाख के पार हुए मुंबई में कोरोना के मामले, 5600 से अधिक गंवा चुके है अपनी जान

Newspoint24.com/newsdesk/

मुंबई, महाराष्ट्र। देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई कोरोना वायरस (कोविड-19) से पूरे देश में सबसे भयंकर रूप से प्रभावित है तथा पिछले 24 घंटों के दौरान 1199 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या शनिवार को बढ़कर एक लाख से अधिक हो गयी तथा 65 और लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 5600 को पार कर गया। राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर 70 फीसदी के करीब है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 100178 हो गयी तथा इस दौरान मृतकों का आंकड़ा 5647 पहुंच गया है। इस अवधि में 707 और मरीजों के रोगमुक्त होने के बाद स्वस्थ लोगों की संख्या बढ़कर 70047 हो गयी है।

वाणिज्य नगरी में फिलहाल 24039 सक्रिय मामले हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि राज्य की तुलना में मुंबई में संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर बेहतर है। राजधानी में मरीजों की रिकवरी दर करीब 70 फीसदी पहुंच गयी है जबकि मृत्यु दर महज 5.63 प्रतिशत है।

Share this story