उह ला ला गर्ल विद्या अपना 43 वां जन्मदिन मना रही हैं आज इंडस्ट्री की सबसे हिट अदाकारा,एक समय था जब विद्या बालन को इंडस्ट्री में काम नहीं मिलता था
परिणीता फिल्म में उनकी एक्टिंग ने लोगों का दिल जीता था। जी हां इस फिल्म में वह संजय दत्त और सैफ अली खान के अपोजिट नजर आई थी।
इस फिल्म से वह मशहूर हुई थी। या फिर सही मायनों में उनकी किस्मत बदल गई। लेकिन हम पांच से लेकर परिणीता के बीच का सफर उनके
लिए ज्यादा कठिन था। उन्होंने अपने स्ट्रगलिंग के दिनों को याद करते हुए बताया कि एक वक्त ऐसा आया कि जब उन्हें मनहूस बुलाया गया और इसके चलते हैं उनके हाथ से 12 की 12 फ़िल्में चली गई।
Newspoint24/संवाददाता
मुंबई। बॉलीवुड में उह ला ला गर्ल के नाम से मशहूर विद्या बालन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। आज विद्या अपना 43 वां जन्मदिन मना रही हैं। विद्या ने अपने करियर में कई सारी सुपरहिट फिल्में दी हैं। जो आप सभी ने देखी होंगी। विद्या बालन इंडस्ट्री की सबसे हिट अदाकारा है। आज के समय में विद्या बालन की मोस्ट वर्सेटाइल अभिनेत्रियों में गिनती होती हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान एक सफल अभिनेत्री के रूप में बनाई है और उनकी हर एक अदा से फैंस कायल है। हालांकि एक समय था जब विद्या बालन को इंडस्ट्री में काम नहीं मिलता था। जी हां विद्या बालन के करियर की शुरुआत 1996 में हम पांच नाम के कॉमेडी शो से हुई थी।
इस शो के बाद सीधे परिणीता फिल्म में उनकी एक्टिंग ने लोगों का दिल जीता था। जी हां इस फिल्म में वह संजय दत्त और सैफ अली खान के अपोजिट नजर आई थी। इस फिल्म से वह मशहूर हुई थी। या फिर सही मायनों में उनकी किस्मत बदल गई। लेकिन हम पांच से लेकर परिणीता के बीच का सफर उनके लिए ज्यादा कठिन था। उन्होंने अपने स्ट्रगलिंग के दिनों को याद करते हुए बताया कि एक वक्त ऐसा आया कि जब उन्हें मनहूस बुलाया गया और इसके चलते हैं उनके हाथ से 12 की 12 फ़िल्में चली गई। अदाकारा के चौंकाने वाले खुलासे ने उन्होंने आगे भी बताया कि 'मैंने हम पांच 1996 में किया था और मैंने परिणीता में 2004 में काम करना शुरु किया था।
जिसके बीच में मैंने सेंट जेवियर से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की और एमबीए किया। मैंने सोचा था कि कुछ नहीं तो पढ़ाई तो पूरी होगी। कुछ नहीं तो नौकरी तो मिल ही जाएगी और मेरे मां-बाप ने भी कहा था कि ग्रेजुएशन करना जरूरी है। इसी के साथ उन्होंने आगे बताया कि मैंने सुपरस्टार मोहनलाल और डायरेक्टर का मन के साथ साउथ एक मलयालम फिल्म की थी। उन दोनों की जोड़ी बहुत सफल और फेमस थी।
उन्होंने 8 फ़िल्में एक साथ की। और नवी फिल्म में मैं थी। लेकिन फिर उन दोनों के बीच पंगा हो गया और इस पंगे के दौरान उन्होंने कहा कि यह लड़ाई विद्या बालन की वजह से हुई। वह हमारे लिए मनहूस है। उस समय फिल्म के पहले शेड्यूल के दौरान ही ही वर्ड ऑफ माउथ बहुत अच्छा था और तकरीबन 12 फिल्मों के लिए मैं सेलेक्ट की गई थी लेकिन मोहन लाल के फिल्म के बाद एक-एक करके मुझे सारी फिल्मों से हाथ धोना पड़ा।
यह भी पढ़ें :