यह देश भाजपा के पदाधिकारियों , उनके मंत्रियों , प्रधानमंत्री की जागीर नहीं है : प्रियंका गाँधी 

यह देश भाजपा के पदाधिकारियों , उनके मंत्रियों , प्रधानमंत्री की जागीर नहीं है : प्रियंका गाँधी

Newspoint24 /newsdesk /एजेंसी इनपुट के साथ
 


वाराणसी। वाराणसी के किसान न्याय रैली में प्रियंका गाँधी ने केंद्र और राज्य सरकार पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता दुखी है, त्रस्त है,उसमे  नाराजगी है।  आप जिस परेशानी से गुजर रहे हैं वो आप ही जानते हैं। कुछ ही समय में प्रधानमंत्री जी के अरबपति मित्र करोड़ों रुपए कमा रहे हैं और आपकी आमदनी एकदम बंद है कोरोना के समय के तमाम छोटे बिजनेस, तमाम लोगों को अपने काम धंधे बंद करने पड़े। अपनी दुकानें बंद करनी पड़ी अपने व्यापार बंद करने पड़े  क्या सरकार ने कोई राहत दी , सिर्फ आपको पता है। दुनिया में सब देशों ने कोरोना काल में अपनी जनता की मदद की, हमारे देश की जनता को राहत नहीं मिली।  रैली  श्रीमती प्रियंका गांधी जी के समर्थन में हजारों लोग का हुजूम उमड़ा। 

उन्होंने कहा आपको मालूम नहीं होगा शायद पीएम ने दो हवाई जहाज खरीदे एयर इंडिया को अपने दोस्तों को बेच कर। अपने लिए 16000 हजार करोड रुपए के दो जहाज खरीदें और एयर इंडिया को 18000 करोड़ में अपने दोस्तों के लिए बेच दिया। 

देश में 2 तरीके के लोग सुरक्षित हैं एक सत्ताधारी नेता और दूसरा प्रधानमंत्री के अरबपति दोस्त। यह देश नष्ट हो रहा है इस बात को पहचानिए। आप बताइए आपको फसल का दाम मिलता है गैस सिलेंडर मिलता है आपको उसको भर पाती हैं , आप आपके बच्चों को रोजगार मिलता है,  तो सच्चाई क्या है सच्चाई को बोलने से डर क्यों रहे हैं , किस चीज से डर है क्या हो जाएगा समय आ गया है चुनाव की बात नहीं है अब देश की बात है। 

यह देश भाजपा के पदाधिकारियों उनके मंत्रियों उनकी प्रधानमंत्रियों की जागीर नहीं है यह देश आपका है आपका देश है इस देश को कौन बचाएगा कौन बचाएगा इस देश को अगर आप जागरूक नहीं बनेंगे समझदार नहीं बनेंगे आप जिन की राजनीति में उलझे रहेंगे आप किसान हो इस देश की आत्मा हो जितने भी मंच पर बैठे हैं आपकी मेहनत भी उनको बनाया है अभी मत बोलिए जो आपको आंदोलनकारी गए जो आपको आतंकवादी जो आप को आतंकवादी कहते हैं उनको न्याय देने के लिए मजबूर करते हैं किसी से नहीं डरते हैं। 

Share this story