महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बड़ा ऑपरेशन  : ग्यारहपत्ती-कोटंगुल वन क्षेत्र में मुठभेड़, 26 नक्सली ढेर

Major operation in Gadchiroli, Maharashtra: Encounter in Elevenpatti-Kotangul forest area, 26 Naxalites killed

सूत्रों के अनुसार ग्यारहपत्ती-कोटंगुल वन क्षेत्र स्थित धनोरा में मुठभेड़ उस समय हुई,

जब पुलिस टीम तलाशी अभियान चला रही थी।  उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने

कमांडो को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद वे जंगल की ओर भाग निकले। 

Newspoint24/newsdesk /एजेंसी इनपुट के साथ 

मुंबई। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने 26 नक्सलियों के मार गिराया है। सुबह 7 बजे से ही ऑपरेशन जारी था। इस ऑपरेशन में 4 पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। इस एंकाउटर को महाराष्ट्र पुलिस की C-60 यूनिट ने अंजाम दिया। शनिवार वो ग्यारहपत्ती-कोटंगुल के जंगलों में महाराष्ट्र की C-60 पुलिस की नक्सलियों संग बड़ी मुठभेड़ हो गई थी। उस एनकाउंटर में ही पुलिस ने करारा जवाब देते हुए एक ही दिन में 26 नक्सलियों का सफाया कर दिया। 

सूत्रों के अनुसार ग्यारहपत्ती-कोटंगुल वन क्षेत्र स्थित धनोरा में मुठभेड़ उस समय हुई, जब पुलिस टीम तलाशी अभियान चला रही थी।  उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने कमांडो को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद वे जंगल की ओर भाग निकले। सूत्रों ने बताया कि तलाश अभियान अब भी जारी है और मारे गये नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।

महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित घटनास्थल मुंबई से 900 किलोमीटर दूर है। एसपी अंकित गोयल ने कहा, ''हमने अभी तक जंगल से 26 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं।'' मारे गए नक्सलियों के पहचान की कोशिश चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में इनका टॉप कमांडर भी शामिल है।

कुछ दिनों पहले यहां से पुलिस ने 2 लाख के इनामी नक्सली मंगारु मांडवी को गिरफ्तार किया था। नक्सली मंगारु पर हत्या और पुलिस पर हमला करने के कई केस दर्ज हैं। कहा जा रहा है कि मरने वालों में कुछ बड़े बेनामी नक्सली हैं।

गढ़चिरौली के इतिहास में दूसरी सबसे लंबी मुठभेड़
SP गोयल ने बताया कि यह मुठभेड़ गढ़चिरौली के इतिहास में दूसरी सबसे लंबी मुठभेड़ थी। यह सुबह लगभग 6 बजे शुरू हुई और शाम 4 बजे खत्म हुई। इससे पहले 23 अप्रैल, 2018 को गढ़चिरौली पुलिस ने दो अलग-अलग झड़पों में 40 माओवादियों को मार गिराया था। एटापल्ली तहसील के बोरिया-कास्नासुर इलाके में जहां 34 मारे गए, वहीं एक ही समूह के 6 लोगों को अहेरी तहसील में कथित तौर पर फरार होने के दौरान मार गिराया गया।

बढ़ सकता है मारे गए नक्सलियों का आंकड़ा
पुलिस अभी मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त में लगी हुई है। 26 बॉडी रिकवर की गई हैं। इनकी संख्या बढ़ भी सकती है। हालांकि, घने जंगल और रात होने की वजह से सर्च ऑपरेशन अभी होल्ड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पहली बार बड़ी संख्या में मारे गए नक्सलियों की लाश मिली है।

50 लाख का इनामी नक्सली भी मारा गया
पुलिस के साथ मुठभेड़ में मिलिंद तेलतुंबड़े नाम के एक बड़े नक्सली के मारे जाने की सूचना है। इस पर 50 लाख रुपए का इनाम था। पुलिस सरेंडर किए नक्सलियों से मारे गए लोगों की पहचान करवाएगी। पुलिस के मुताबिक, मिलिंद तेलतुंबड़े भीमा कोरेगांव मामले में दायर NIA की चार्जशीट में भी एक आरोपी था।

यह भी पढ़ें :

मणिपुर उग्रवादी हमला: एआर के सीओ सहित पांच जवान शहीद, दो अन्य की मौत

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रमन का बेवाक अंदाज मैंने अंग्रेजी आठवीं में सीखी

Share this story