इंडियन नेवी के युद्धपोत आईएनएस रणवीर में बड़ा हादसा : ब्लास्ट में 3 नेवी जवान शहीद, 11 घायल

Newspoint24/संवाददाता /एजेंसी इनपुट के साथ
मुंबई। मुंबई में इंडियन नेवी के युद्धपोत आईएनएस रणवीर में बड़ा हादसा हो गया। आईएनएस रणवीर के आंतरिक कंपार्टमेंट में रविवार को ब्लास्ट हो गया। इस हादसे मे नेवी जवानों की मौत हो गई हैं।
आईएनएस रणवीर भारतीय नौसेना का पोर्ट है। आईएनएस रणवीर नवंबर 2021 से पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। मामले की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।
Mumbai: 3 Naval personnel die in explosion onboard INS Ranvir, probe ordered
— ANI Digital (@ani_digital) January 18, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/joqtCvtGIP
#INSRanvir #explosion pic.twitter.com/CA0sarLkFh
घायलों को स्थानीय नेवल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हालांकि ब्लास्ट के तत्काल बाद आग को काबू कर लिया गया, जिससे जहाज को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
इंडियन नेवी ऑफिशियल्स के मुताबिक, INS रणवीर ईस्टर्न नेवल कमांड से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल डेप्लॉयमेंट पर निकला हुआ था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। ब्लास्ट के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। इसकी जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी तैनात किए जाने के आदेश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें :