कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का देशव्यापी प्रदर्शन तमाम राज्यों में सड़कों पर उतरे किसान

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का देशव्यापी प्रदर्शन तमाम राज्यों में सड़कों पर उतरे किसान

newspoint 24 /newsdesk / एजेंसी इनपुट के साथ 
 

नयी दिल्ली।  कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का देशव्यापी प्रदर्शन आज शुभ से ही शुरू हो गया।  दिल्ली सहित देश के तमाम राज्यों में सड़कों पर किसानों की टोली उतर आई है। गौरतलब है कि किसान आंदोलन के बीच आज भारत बंद का आवाह्न किया गया है। अलग-अलग हाईवे पर चक्का जाम और रेलवे लाइनें भी बाधित करने का काम शुरू हो गया है । प्रदर्शनकारी किसानों की योजना सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चक्का जाम रखने और विरोध प्रदर्शन करने की है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में इस बंद का ज्यादा असर दिखाई दे सकता है।

 भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि आज शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। लोगों से अनुरोध है कि लंच के बाद ही निकलें, नहीं तो जाम में फंसे रहेंगे। एम्बुलेंस को, डॉक्टरों को, ज्यादा ज़रूरतमंदों को निकलने दिया जाएगा। दुकानदारों से भी अपील की है कि आज दुकानें बंद रखें। 

उत्तर प्रदेश में  प्रशांत कुमार एडीजी (कानून व्यवस्था) उ.प्र. ने कृषि क़ानून के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा 'भारत बंद' के ऐलान के चलते सभी ज़िला कप्तानों, डीआईजी आईजी एडीजी को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश दिए हैं। तमाम बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। 

गाज़ीपुर बॉर्डर पर कृषि क़ानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। 
संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक बंद का ऐलान किया गया है। 

अमृतसर में देवीदासपुर में अमृतसर-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शनकारी कृषि क़ानूनों के विरोध में धरना दे रहे हैं। एक प्रदर्शनकारी ने बताया, "यहां हम भारत बंद के चलते धरना दे रहे हैं। यहां हम आज पूरे दिन धरना देंगे।"
अमृतसर के पुलिस अधिकारी संजीव कुमार, अमृतसर, पंजाब ने बताया कि जहां-जहां पर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वहां पर हमने सुबह से ही फोर्स को तैनात किया हुआ है। हमने सुरक्षा के बहुत पुख्ता इंतज़ाम किए हुए हैं। 

अंबाला में शंभू टोल प्लाजा के पास दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को प्रदर्शनकारियों ने बंद किया है। 

एक प्रदर्शनकारी ने बताया, "संयुक्त किसान मोर्चा ने आज सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक के बंद का ऐलान किया था, हमने यहां सुबह 6 बजे बंद कर दिया। स्कूल या अस्पताल के लिए जाने दे रहे हैं"

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शाहबाद में दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को कृषि क़ानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बंद किया है।

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 'भारत बंद' के चलते हैदराबाद में दुकानें बंद दिखीं। 
हरियाणा: रोहतक में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 'भारत बंद' के चलते प्रदर्शनकारियों ने स्टेट हाइवे बंद किया।

कांग्रेस, आरजेडी , आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और लेफ्ट पार्टियों ने भारत बंद का समर्थन करने का ऐलान किया है। अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ ने भी भारत बंद को समर्थन देने की घोषणा की है। वहीं, सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे आंदोलन छोड़कर बातचीत का रास्ता अपनाएं। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार उनकी ओर से बताई गई आपत्ति पर विचार करने के लिए तैयार है।

 सिंघु बॉर्डर यहां भारी संख्या में प्रदर्शनकारी किसान इकट्ठा हुए हैं।

यूपी  में किसानों ने चक्का जाम किया


तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में यूपी , हरियाणा, पंजाब और दूसरे राज्यों के किसान 10 महीने से धरना दे रहे हैं। कई जगहों पर किसानों के साथ व्यापारी वर्ग, वकीलों, छात्रों ने भी भारत बंद के लिए समर्थन दिया है। वेस्ट यूपी के 27 जिलों में सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। आज अगर हाईवे पर निकलने की तैयारी में हैं, तो जरा संभलकर निकलें। सभी मुख्य मार्गों और हाईवे पर किसानों का चक्का जाम रहेगा।

Share this story