महाराष्ट्र में 11,877 नए कोरोना केस,ओमीक्रोन के 50 मामले ,अकेले 7,792 केस मुंबई से

11,877 new corona cases in Maharashtra, 50 cases of Omicron, 7,792 cases from Mumbai alone


मुंबई में नए मामलों में 27% की बढ़त हुई है। महाराष्ट्र में 11,877 नए कोरोना केस भी दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 8036 मामले अकेले मुंबई के हैं।

शनिवार को यहां 6347 पॉजिटिव केस मिले थे। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी 3194 नए कोरोना केस मिले हैं।

Newspoint24/संवाददाता /एजेंसी इनपुट के साथ

 मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 11,877 नए मामले सामने आए जो एक दिन पहले आए मामलों से 2,707 अधिक हैं और साथ ही ओमीक्रोन के 50 मामले आए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि महाराष्ट्र में नौ मरीजों की भी मौत हुई। संक्रमण के 11,877 मामलों में से 7,792 मामले मुंबई से सामने आए। बहरहाल, मुंबई महानगरपालिका के अनुसार, संक्रमण के 8,063 नए मामले आए।

शनिवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 9,170 नए मामले आए थे। राज्य में आए ओमीक्रोन के 50 मामलों में से 36 पुणे महानगरपालिका इलाकों, आठ पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका, दो-दो मामले पुणे ग्रामीण और सांगली तथा एक-एक मामला मुंबई और ठाणे से सामने आया। राज्य में अभी तक ओमीक्रोन के 510 मामले आ चुके हैं जिनमें से 193 लोग संक्रमण मुक्त हो गए हैं।

मुंबई में नए मामलों में 27% की बढ़त

मुंबई में नए मामलों में 27% की बढ़त हुई है। महाराष्ट्र में 11,877 नए कोरोना केस भी दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 8036 मामले अकेले मुंबई के हैं। शनिवार को यहां 6347 पॉजिटिव केस मिले थे। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी 3194 नए कोरोना केस मिले हैं।

महाराष्ट्र में रविवार को ओमिक्रॉन वैरिएंट के 50 नए मामले

उधर, महाराष्ट्र में रविवार को ओमिक्रॉन वैरिएंट के 50 नए मामले मिले हैं। इसी के साथ महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 500 के पार पहुंच गई है। देश में अब ओमिक्रॉन के कुल मामले बढ़कर 1703 हो गए हैं। इनमें 580 लोग ठीक हो चुके हैं। वायरस की वजह से 24 घंटे में 9 लोगों की मौत हो गई।

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को पॉजिटिविटी दर बढ़कर 4.59% पर पहुंच गई है। यहां बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3,194 केस दर्ज किए गए हैं। शनिवार को यहां कोरोना के 2,716 केस दर्ज हुए थे। दिल्ली में वायरस के 8,397 एक्टिव केस हैं।

यह भी पढ़ें : 

Omicron : बंगाल में कल से स्कूल और जिम बंद, दिल्ली-मुंबई की फ्लाइट हफ्ते में सिर्फ दो बार

Share this story