मकर संक्रांति पर सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होंगे आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा जानिये

Newspoint24.com/newsdesk/
मेष : जिस कार्य के लिए प्रयत्नशील होंगे, उसमें सफलता निश्चित ही मिलेगी। पदोन्नति और इच्छानुसार ट्रांसफर भी होगा। काम के प्रति गंभीरता आपकी प्रगति में चार चाँद लगाएगी।
वृष : अचानक परेशानी खड़ी हो सकती है। प्रियजनों से बिछुड़ना होगा। कार्यों में सफलता कठिन होगी। नए कार्यों में बाधा।
मिथुन : बीमारी की आशंका। कलह-क्लेश से परिवार में तनाव। अधिकारी नाराज। भ्रम के कारण हानि।
कर्क : यात्रा करनी होगी। खाने-पीने में सावधान रहें। प्रतिष्ठा में कमी। मानसिक भ्रम से हानि। शारीरिक श्रम में वृद्धि। र्
सिंह : रोगों का नाश होगा। शत्रु पराजित होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। खेलकूद में रुचि और सफलता मिलेगी।
कन्या : अनावश्यक मानसिक कष्ट हो सकता है सावधानी रखे । मधुमेह जैसी बीमारी आदि की आशंका। प्रियजनों से बिछुडेंगे या उनकी याद आएगी।
तुला : सभी प्रकार के सुखों में कमी रहेगी। पूरे महीने बीमारी होने की आशंका से भयभीत रहेंगे।
वृश्चिक : मान सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि। यात्रा लाभप्रद होगी । शत्रुओं को पराजित करेंगे। नवीन कार्ययोजना में सफलता।
धनु : धन का अपव्यय होगा। सुख में कमी। अनावश्यक जिद से हानि। ठगे जाने का भय रहेगा।
मकर : शारीरिक परिश्रम, धन अपव्यय। गुस्सा होने से हानि हो सकती है ।
कुंभ : गलत तरीके से योजना में धन हानि। अनावश्यक जिद से हानि। ठगे जा सकते हैं। निकटतम दोस्त धोखा देंगे।
मीन : पदोन्नति मिल सकती है। उपहार और पुरस्कार मिलेंगे। आय में वृद्धि। पुरानी बीमारी से मुक्ति। आय के नए साधन बनेंगे।