राशिफल शुक्रवार, 09 अप्रैल 2021 जानें आपका दिन कैसा रहेगा 

राशिफल शुक्रवार, 09 अप्रैल 2021 जानें आपका दिन कैसा रहेगा

ज्योतिषाचार्य गुरु बेचन त्रिपाठी ,दुर्गा मंदिर ,दुर्गा कुंड , वाराणसी उत्तर प्रदेश   प्रत्येक राशि एक चिह्न के साथ जुड़ी होती है।

 यह बारह राशियाँ मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन हैं

सामान्यतः चन्द्र राशि को ही राशि के नाम से सम्बोधित किया जाता है।   

जन्म के समय चन्द्रमा जिस राशि में स्थित हो, वही राशि चन्द्र राशि अथवा जन्म राशि कहलाती हैं।      वैदिक ज्योतिष में सूर्य राशि  से अधिक महत्ता चन्द्र राशि को दी गयी है।

Newspoint24.com/newsdesk

ज्योतिषाचार्य गुरु बेचन त्रिपाठी ,दुर्गा मंदिर ,दुर्गा कुंड , वाराणसी उत्तर प्रदेश 

आज का राशिफल 09 शुक्रवार,अप्रैल 2021

मेष राशिफल - चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

Mesha Rashiआर्थिक दृष्टि से काफी भाग्यशाली रहेंगे। सत्यता और निष्ठा से सभी कार्यों को पूरा करेंगे। व्यापार में विस्तार के लिये नयी योजना बनायेंगे। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। बड़े भाई-बहनों से सहयोग और लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ राशिफल - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

Vrishabha Rashiआपको नेतृत्व सम्बन्धी जिम्मेदारियाँ सौंपी जा सकती है। आज शाम के समय कोई रुका हुआ काम बन सकता है। शासन और प्रशासन से जुड़े लोगों को काफी सम्मान प्राप्त होगा। परिवार के लोगों से आपके सम्बन्ध मधुर व आत्मीय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप काफी सक्रिय भूमिका निभायेंगे।

मिथुन राशिफल - का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा

Mithuna Rashiव्यापारियों की बिक्री बढ़ने की काफी सम्भावना है। लेकिन आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव भी करना पड़ सकता है। उच्च दार्शनिक विचारों का आपके ऊपर प्रभाव रहेगा। सन्तान को पढ़ाई में अच्छी सफलता मिल सकती है। शासकीय सेवाओं में कार्यभार बढ़ेगा।

कर्क राशिफल - ही, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

Karka Rashiआज आपको अपेक्षानुसार लोगों से समर्थन कम मिलेगा। अपनी योजनाओं को लोगों से ज्यादा शेयर न करें। व्यापार में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। उधारी वापस करने का दबाव आपको परेशान कर सकता है। बेहतर है की आज थोड़ा शान्त रहें और धार्मिक कार्यों में मन लगायें।

सिंह राशिफल - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

Simha Rashiभ्रामक समाचारों से दूर रहें। सम्पत्ति को लेकर बड़े निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते काफी अच्छे रहेंगे। आपके मूड में बदलाव हो सकता है। लेन-देन की बड़ी समस्या हल हो सकती है। कोई छोटा उद्योग आज शुरू करने का विचार बनायेंगे। कामकाजी महिलाओं को सम्मान मिल सकता है।

कन्या राशिफल - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

Kanya Rashiउच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाने में कठिनाई होगी। विरोधियों से आपको सावधान रहना चाहिये। नयी नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। घर के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। सरकारी नियमों के पालन करने में कोताही न बरतें।

तुला राशिफल - रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते

Tula Rashiशिक्षा के क्षेत्र में आपको नये अवसर मिल सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों का आनन्द उठायेंगे। अपने लक्ष्यों को तय समय में प्राप्त कर लेंगे। बौद्धिक चर्चाओं में आपका यश बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहने वाला है। कारोबारियों को अच्छे क्लाइंट्स मिल सकते हैं।

  वृश्चिक राशिफल - तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

Vrishchika Rashiऑफिस में आपको नया काम मिल सकता है। किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने का दबाव रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। खानपान में शुद्धता का ध्यान रखें। शुगर के रोगियों को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिये।

धनु राशिफल - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ, भे

Dhanu Rashiअपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने के लिये विचार करेंगे। आपको अचानक से कहीं यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रखें। परिवार के लोगों के बीच आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। जीवनसाथी आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। लेखन कार्यों से जुड़े लोगों को उन्नत परिणाम प्राप्त होंगे।

मकर राशिफल - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

Makara Rashiप्रणय सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शिक्षा से जुड़े लोगों का मन विचलित हो सकता है। लोग आपकी उदारता से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। दृढ़ निश्चयी होकर कार्य करने से आपको लाभ होगा। मानसिक परेशानियों से राहत महसूस करेंगे। मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।

कुम्भ राशिफल - गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

Kumbha Rashiनकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखें। अपने विचारों में सन्तुलन रखें। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। नयी तकनीक को अपनाने से व्यापार में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। महत्वपूर्ण कार्यों को शुरू करने के लिये दिन बेहद शुभ है।

मीन राशिफल - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची 

Meena Rashiअपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। मन में किसी अनहोनी का डर रहेगा। सोच-समझकर ही निवेश करें वरना परेशानी में फंस सकते हैं। साझेदारों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। सर्दी-खांसी को हल्के में न लें। जीवनसाथी की सलाह पर ध्यान दें।

Share this story