मकर संक्रांति पर गुड़ ,तिल, घी का दान बृहस्पति ग्रह के दोष का निवारण करता है

Newspoint24.com/newsdesk/
मकर संक्रांति बृहस्पति को पूरे देश में मनाई जायेगी , गुरुवार को पड़ रहे इस महा पर्व पर बृहस्पति ग्रह के दोष दूर करने के लिये गुड़ , तिल और घी के दान का महत्व अत्यधिक है । गुड़ ,तिल, घी के दान से बृहस्पति ग्रह के दोष दूर होते हैं। साथ ही चावल के दान का भी अपना विशेष महत्व है। शास्त्रों में चावल के दान की महत्ता बताई गई है इसके दान से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए इनका दान अनिवार्य रूप देना चाहिए।
मकर संक्रांति पर काळा कम्बल का दान शुभ माना जाता है। किसी जरूरतमंद को दिया गया काला कम्बल का दान राहु-केतु के प्रकोप से रक्षा करता है। इस दिन अधिक से अधिक लोगों को कम्बल का दान करना चाहिए।
मकर संक्रांति के दिन जरूरतमंद को नए वस्त्र देना भी शुभ माना जाता है। नए वस्त्र ही दान में देना चाहिए,पुराने नहीं ।
खबर एक मिनट में यह भी पढ़े :
जाने कब है मकर संक्रांति पर स्नान दान का पुण्यकाल
मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्रीराम ने उड़ाई थी मकर संक्रांति पर पहली पतंग