2022 मीन का वार्षिक राशिफल:  किसी धार्मिक यात्रा पर और मांगलिक कार्यक्रम में जाने से परिवार के बीच सामंजस्य बना रहेगा इस साल आपके कई नए मित्र बनेंगे जो भविष्य में आपको फायदा पहुंचाएंगे

Yearly Horoscope of 2022 Pisces: There will be harmony between the family due to going on a religious journey and in a Manglik program. You will have to take a loan for land vehicle, this year you will make many new friends who will benefit you in future

Newspoint24/newsdesk

pisces astrological sign - zodiac pisces stock pictures, royalty-free photos & images

2022 मीन का वार्षिक राशिफल

राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद और जिम्मेदारी इस साल मिल सकती है। बिजनेस को लेकर जो योजना आप कई दिनों से बना रहे हैं, इस साल उसमें सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ भी अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर और मांगलिक कार्यक्रम में जाने से परिवार के बीच सामंजस्य बना रहेगा। भूमि वाहन के लिए कर्ज लेना पड़ेगा इस साल आपके कई नए मित्र बनेंगे जो भविष्य में आपको फायदा पहुंचाएंगे। आचार्य रामेश्वर नारायण शास्त्री महाराज जी  ( शारदा शक्तिपीठ मैहर ), जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2022... 

जनवरी
इस महीने राहु वृषभ राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा-मंगल-केतु वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, शुक्र-सूर्य धनु राशि का दसवें भाव में, बुध-शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में, गुरु मीन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। किसी का मजाक बड़ा विवाद खड़ा कर सकता है। महिलाओं को भी संभल कर रहना होगा। दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। आप सभी को साथ लेकर चलने में सफल रहेंगे। कुछ खास काम परिवार की मदद से पूरे होने के योग बन रहे हैं। यात्रा-भ्रमण का योग बनेगा एवं प्रेम में सफलता प्राप्त होगी। पड़ोस के लोगों से विवाद हो सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। संतान से कुछ विवाद हो सकता है। दलाली का काम करने वालों को बड़ा फायदा होने के योग हैं। 

लव लाइफ: लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। रोमांटिक संबंधों में नई गति आ सकती है। इस महीने आप दूसरों के प्रेम संबंधों में राय न दें तो ही अच्छा है।

नौकरी-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। प्रॉपर्टी और लेन-देन के मामलों में किस्मत का साथ भी मिल सकता है। 

हेल्थ: सेहत सामान्य रहेगी। पुराने किसी रोग में आराम, दर्द या जलन में भी कमी आ सकती है। खान-पान में बदलाव होने से महीने के कुछ दिन आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं कहे जा सकते।


फरवरी
इस महीने राहु वृषभ राशि का तीसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, शुक्र-मंगल धनु राशि का दसवें भाव में, बुध-शनि-चंद्रमा-सूर्य मकर राशि का ग्यारहवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। पुराने अटके धन की प्राप्ति संभव हो सकती है। कामकाज में सुधार रहेगा। परिवार की ओर से सहयोग मिलेगा एवं संतान भी पक्ष में रहेगी। विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। नए काम भी मिल सकते है। ऋण संबंधी समस्या का हल होगा। जिनसे सहयोग की अपेक्षा है, वह पीछे हट सकते हैं। सम्पत्ति में आंशिक लाभ मिल सकता है। नई जायदाद खरीदने की योजना भी बन सकती हैं। कुछ नए सौदे और प्रस्ताव आपके सामने आ सकते हैं। कानूनी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। 

लव लाइफ: जीवनसाथी का व्यवहार सकारात्मक और सहयोगात्मक बना रहेगा। प्रेम और सुरक्षा का भाव रिश्ते की गर्माहट को बरकरार रखेगा। जीवनसाथी के साथ कोई यात्रा भी हो सकती है। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलने का समय है। आपके काम को लेकर संदेह भी उत्पन्न हो सकता है। अधिकारियों की अपेक्षाओं का दबाव आप पर रह सकता है। व्यापार के लिहाज से समय ठीक रहेगा। किसी तरह के बड़े सौदे के योग कम हैं लेकिन छोटे-छोटे लाभ आपको मिल सकते हैं। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय थोड़ा मुश्किल हो सकता है। स्वास्थ्य में लगातार उतार-चढ़ाव से परेशान रह सकते हैं। अगर किसी पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं तो इस महीने आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। 


मार्च
इस महीने राहु वृषभ राशि का तीसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, शनि-चंद्रमा-मंगल-बुध-शुक्र मकर राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य-गुरु कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा।
सहयोग मिलेगा एवं आय बेहतर बनी रहेगी। कार्य स्थल पर पराक्रम बना रहेगा। नए सौदे की प्राप्ति होगी। लालच देने वाली स्कीम से दूर रहें। ज्यादा किसी पर भरोसा नहीं करें। सम्पत्ति के मामलों में कोई कानूनी विवाद आपके पक्ष में झुक सकता है। राहत महसूस करेंगे। नया वाहन या मशीनरी आदि खरीदने का मन भी बन सकता है। कार्य कुशलता बनी रहेगी एवं रोगों में भी सुधार होगा। मेहनत ज्यादा करनी होगी। आलस्य की अधिकता हो सकती है। न्यायालयीन मामलों में भी झंझटें बढ़ सकती हैं। पारिवारिक नजरिए से ये महीना आपके लिए कुछ चिंताओं को दूर करने वाला हो सकता है। 

लव लाइफ: जीवनसाथी आपके प्रति काफी भावुक रह सकता है। कोई उपहार या ज्वेलरी साथी को देने का मन बनेगा। आपका दाम्पत्य हर तरह से तनाव मुक्त रह सकता है। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में इस महीने आपके लिए दूसरों पर निर्भर रहना नुकसान दायक हो सकता है। अपने हिस्से का काम खुद निपटाएंगे तो स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। बिजनेस में किसी पर भी आंखें मूंद कर विश्वास ना करें। बड़े व्यापारिक सौदों में कागजी कार्यवाही जरूर करें। 

हेल्थ: तनाव खत्म हो सकते हैं और सेहत में सुधार महसूस करेंगे। पुराने किसी रोग में भी आपको इस महीने थोड़ी राहत मिलेगी। इलाज जारी रखें। कोई नया इलाज भी मिल सकता है। 


अप्रैल
इस महीने सूर्य-बुध-चंद्रमा मीन राशि का लग्न में, राहु मेष राशि का दूसरे भाव में, केतु तुला राशि का आठवें भाव में, शनि-मंगल मकर राशि का ग्यारहवें भाव में, शुक्र-गुरु कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। इस महीने आय उत्तम बनी रहेगी एवं कार्य निश्चित समय पर हो जाएंगे। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे एवं माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। कर्मचारी सहयोग प्रदान करेंगे एवं पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। जमीन संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। बाधाएं समाप्त होगी। महिलाओं को कार्य में तरक्की प्राप्त होगी। घरेलू महिलाओं को परिवार से सपोर्ट मिलेगा। मनोरंजक स्थानों पर जाने का मौका मिलेगा। लक्ष्य प्राप्त होगा एवं यात्रा सफलता पूर्वक होगी। पडोसियों से विवाद हो सकता है। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से भरपूर प्यार और सम्मान मिलेगा। संतान की चिंता खत्म होगी। रिश्ते में आपसी समझ बढ़ेगी और प्रगाढ़ता आएगी। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब में महिलाओं के लिए ये समय बहुत अच्छा रहेगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। प्रमोशन मिल सकता है। अन्य के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। काम समय पर होंगे। व्यापारिक यात्राओं में लाभ प्राप्त होगा। बाजार की हलचल आपको परेशान कर सकती है लेकिन अपने अनुभव से आप परिस्थितियों को संभाल लेने में सक्षम होंगे। 

हेल्थ: सेहत में आपका गुस्सा आपको नुकसान पहुंचा सकता है। कोई पुराना रोग भी उभरेगा। आप अपनी समस्याओं को महीने के अंत तक संभाल लेंगे।


मई
इस महीने शुक्र-गुरु मीन राशि का लग्न में, सूर्य-चंद्रमा-राहु मेष राशि का दूसरे भाव में, बुध वृषभ राशि का तीसरे भाव में, केतु तुला राशि का आठवें भाव में, शनि-मंगल कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। परिवार में विवादपूर्ण स्थिति बनेगी। व्यापार में तेजी से कार्य मिलेगा। सभी साथियों से आपको सहयोग मिलेगा। कार्यों को सराहना मिलेगी। भौतिक वस्तुओं पर व्यय होने की संभावना है। नई संपत्ति खरीदने पर विचार होगा एवं आय बेहतर बनी रहेगी एवं सहयोग भी प्राप्त होगा। परिवार में किसी से वैचारिक द्वंद हो सकता है। समकक्षों से प्रतियोगिता का सामना करना पड़ सकता है। कोई राज की बात बाहर आ सकती है। आय अच्छी रहने के कारण आप कोई नई सम्पत्ति खरीदने पर विचार कर सकते हैं। कोई नया वाहन या मशीनरी भी परिवार में आ सकती है। 

लव लाइफ: दाम्पत्य के लिए समय साधारण रहेगा। रिश्तों में गंभीरता बनी रहेगी। जीवनसाथी से आपको सहयोग और समर्थन मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई योजना बना सकते हैं।

नौकरी-बिजनेस: नौकरी के लिए समय बहुत दबाव और तनाव वाला हो सकता है। काम का अतिरिक्त बोझ आप पर रहेगा। सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। लाभ के मौके भी मिलेंगे। व्यापार के लिए श्रेष्ठ समय रहेगा। आपको लगातार नए कांट्रेक्ट या डील मिलते रहेंगे। 

हेल्थ: सेहत सामान्य रहेगी। पुराने रोग आपको परेशान करते रहेंगे। खानपान और अपनी जीवनशैली में आपको पूरा सतर्क रहना होगा। कोई भी बदपरहेजी ना करें। 


जून
इस महीने गुरु-मंगल मीन राशि का लग्न में, राहु-शुक्र मेष राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-बुध वृषभ राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का चौथे भाव में, केतु तुला राशि का आठवें भाव में, शनि कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति के मामलों में लाभ मिलेगा। जमीन के पुराने विवाद में आपको सफलता मिल सकती है। अपनी योजना को गुप्त रखकर काम करें। संचित धन की वृद्धि एवं स्थायी संपत्ति से लाभ के आसार हैं। विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन रहेगा। महिलाओं का स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। व्यापारियों को लाभ के आसार एवं नौकरी में सफलता प्राप्त होगी। बच्चों से मदद प्राप्त होगी। योजनाएं सफल होंगी। अनजान लोगों से विवाद हो सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। मित्रों से मुलाकात होगी। संतान से सहयोग मिलेगा एवं अटके कार्य पूरे होंगे। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से भरपूर प्यार और सम्मान मिलेगा। संतान की चिंता खत्म होगी। रिश्ते में आपसी समझ बढ़ेगी और प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा के भी योग बन रहे हैं। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब में महिलाओं के लिए ये समय बहुत अच्छा रहेगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। प्रमोशन मिल सकता है। अन्य के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। व्यापारिक यात्राओं मंश लाभ प्राप्त होगा। बाजार की हलचल आपको परेशान कर सकती है लेकिन अपने अनुभव से आप परिस्थितियों को संभाल लेने में सक्षम होंगे। 

हेल्थ: सेहत में आपका गुस्सा आपको नुकसान पहुंचा सकता है। कोई पुराना रोग भी उभरेगा। आप अपनी समस्याओं को महीने के अंत तक संभाल लेंगे। 


जुलाई
इस महीने गुरु मीन राशि का लग्न में, राहु-मंगल मेष राशि का दूसरे भाव में, शुक्र-बुध वृषभ राशि का तीसरे भाव में, सूर्य मिथुन राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का पांचवें भाव में, केतु तुला राशि का आठवें भाव में, शनि कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। मन विचलित रह सकता है। पुराने मित्रों से मिलने का मौका मिल सकता है। आस-पास के लोगों से विवाद हो सकता है। विद्युत एवं ऊंचाई से सावधान रहें। शेष दिनों में सब अच्छा रहेगा।  कार्य क्षमता बढ़ेगी एवं आलस्य समाप्त होगा। नए लोग आकर्षित होंगे। कार्य तय समय पर संपन्न होंगे एवं सरकारी काम में सफलता मिलेगी। जमीन संबंधी मामले आगे बढ़ सकते हैं। परिवार के लिए समय अच्छा रहेगा। आपसी मेलजोल बढ़ेगा। आपकी प्रशंसा हो सकती है। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। सहयोग और समर्थन मिलेगा।

लव लाइफ: जीवनसाथी से रिश्ते काफी रोमांटिक रह सकते हैं। कुंवारे लोगों की ओर कुछ नए लोग अकर्षित हो सकते हैं। नए रिश्तों की शुरुआत के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब में मन थोड़ा विचलित रह सकता है। फोकस करने में परेशानी महसूस करेंगे। माह में मध्य में थोड़ी राहत मिल सकती है। कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार के लिए समय सामान्य ही रहेगा। लाभ के छोटे अवसर आपके सामने आते रहेंगे। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय अच्छा है। अपने लिए कोई डाइट प्लान या वर्कआउट शेड्यूल प्लान कर सकते हैं। सेहत में काफी सुधार होने के योग बन रहे हैं। 


अगस्त
इस महीने गुरु मीन राशि का लग्न में, राहु-मंगल मेष राशि का दूसरे भाव में, शुक्र मिथुन राशि का चौथे भाव में, सूर्य कर्क राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा-बुध सिंह राशि का छठे भाव में, केतु तुला राशि का आठवें भाव में, शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। परिवार के लिए समय मिलाजुला रहेगा। किसी मांगलिक कार्य के साथ ही आपको किसी रिश्तेदार के बारे में दुःखद समाचार भी मिल सकता है। सम्पत्ति से अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। किसी प्रॉपर्टी या पुराने वाहन को बेचने का मन है तो इस महीने में आपको अच्छा लाभ दे सकते हैं। योजना पर काम करें। सरकारी कार्य सहयोग मिलने से जल्द हो जाएंगे। नई कार्य योजनाएं बनेगी। मित्र धोखा दे सकते हैं। आर्थिक आधार मजबूत रहेंगे एवं योजनाएं तय समय पर पूर्ण नहीं हो पाएंगी। जमीन से लाभ एवं व्यापार उत्तम रहेगा। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से किसी मुद्दे पर विरोध का सामना करना पड़ सकता है। इस मामले में क्रोध की बजाय शांति से काम लेंगे तो समस्या का निवारण जल्दी हो जाएगा। शेष समय अच्छा रहेगा। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में समय अनुकूल रहेगा। आपका स्वभाव थोड़ा क्रोधी हो सकता है, जिससे आप कुछ अच्छे अवसर गवाएंगे। आय अच्छी रहेगी। प्रभाव भी बना रहेगा। व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा। कुछ बढ़िया सौदे या कोई बड़ा कांट्रेक्ट आपको उत्साहित रखेगा। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको पुराने रोग या दर्द में राहत रहेगी। हालांकि परिवार में किसी बुजुर्ग की तबीयत को लेकर परेशानी हो सकती है। 


सितंबर
इस महीने गुरु मीन राशि का लग्न में, राहु मेष राशि का दूसरे भाव में, मंगल वृषभ राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-शुक्र सिंह राशि का छठे भाव में, बुध कन्या राशि का सातवें भाव में, केतु-चंद्रमा तुला राशि का आठवें भाव में, शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। कार्य का विस्तार होगा। शत्रु पीछे हटेंगे। परिवार अनुकूल रहेगा एवं सहयोग भी प्राप्त होगा। नए लोगों से लाभदायी सपंर्क होगा। संपर्कों से लाभ मिलेगा एवं नए मित्र प्राप्त होंगे। सम्पत्ति से जुड़ा कोई भी निर्णय अगर लेना हो तो आपको महीने आखिरी 15 दिनों का इंतजार करना चाहिए। इस दौरान कुछ लाभ की स्थिति बन सकती है। मांगलिक उत्सव रहेगा। संतान से प्रेम मिलेगा। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। नवविवाहितों के लिए थोड़ी तनावपूर्ण स्थिति रहेगी लेकिन आपसी मधुरता लगातार बढ़ेगी। प्रेमियों के लिए समय विपरीत हो सकता है। 

नौकरी-बिजनेस: शुरुआत में बॉस आपका विरोध करेंगे। काम का अत्यधिक दबाव रहेगा। धीरे-धीरे आपको राहत मिलेगी। कुछ अच्छी जिम्मेदारी आपके हिस्से में आएगी। महीने की शुरुआत में बिजनेस मंदा रहेगा लेकिन धीरे-धीरे उसमें सुधार होता जाएगा। 

हेल्थ: आपके लिए इस महीने कुछ थकाने वाली यात्राएं होंगी, जिनसे आपको थोड़ा तनाव महसूस होगा। शेष समय हेल्थ के लिए अच्छा रहेगा। 


अक्टूबर
इस महीने गुरु मीन राशि का लग्न में, राहु मेष राशि का दूसरे भाव में, मंगल वृषभ राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-शुक्र-बुध कन्या राशि का सातवें भाव में, केतु तुला राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति के लिए समय अच्छा है। कुछ नया करने की सोच सकते हैं। वाहन खरीदने का मन बनेगा। किसी पुराने मामले में राहत भी मिल सकती है। माता-पिता की चिंता रहेगी।  गुरु के कारण धार्मिक कार्य मे जाने का मौका मिलेगा एवं शुभ समाचार मिलेंगे। संतान से सुख प्राप्त होगा। मेहमानों को आगमन हो सकता है। हर कार्य में सफलता एवं प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। कार्य स्थान पर सुखद वातावरण रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से आपको कुछ अच्छी बात पता चल सकती है। आपसी संबंध मधुर रहेंगे। प्रेमियों के लिए सफलता वाला समय है। विवाह के प्रस्ताव भी मिलेंगे। 

नौकरी-बिजनेस: कुछ परेशानियों और चिंता के साथ महीने की शुरुआत होगी। महीने के दूसरे सप्ताह में परिस्थितियां आपके पक्ष में बन सकती है। ऑफिस का माहौल सुखद रहेगा। व्यापार में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। खास कर पेट्रोलियम और तेल से जुड़े व्यापारियों को कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय ठीक है। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है या सुधार हो सकता है। नियमित व्यायाम करते रहें। 


नवंबर
इस महीने गुरु मीन राशि का लग्न में, राहु मेष राशि का दूसरे भाव में, मंगल मिथुन राशि का चौथे भाव में, केतु-शुक्र-सूर्य-बुध तुला राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा-शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। संपर्कों का लाभ लेने में कामयाब रहेंगे। प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका प्राप्त होगा। नए क्षेत्र में प्रवेश का अवसर भी प्राप्त होगा। कोई परेशानी आने की संभावना नहीं है। ग्रहों की स्थिति से सही समय पर सही निर्णय ले पाएंगे। कार्य करने में धन की कमी नहीं आएगी। नई योजनाएं भी प्राप्त होगी। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा। संतान से कुछ अच्छा समाचार मिल सकता है। माहौल आपके अनुकूल रहेगा। कुछ धार्मिक आयोजन में भी हिस्सा ले सकते हैं। 
लव लाइफ: जीवनसाथी आपके लिए मददगार की भूमिका में भी हो सकता है। नए व्यसाय में साझेदारी पर भी विचार कर सकते हैं। प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब में आपका प्रदर्श अच्छा रहेगा। कुछ नए मौके या नई नौकरी के प्रस्ताव भी आपको मिल सकते हैं। बेरोजगारों को भी रोजगार मिल सकता है। व्यापार में समय अच्छा रहेगा। किसी मित्र के जरिए आपको कोई अच्छा टेंडर या कांट्रेक्ट मिल सकता है। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय अनुकूल रहेगा। आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। पुराने रोगों में भी आराम मिलेगा।


दिसंबर
इस महीने गुरु मीन राशि का लग्न में, राहु मेष राशि का दूसरे भाव में, मंगल वृषभ राशि का तीसरे भाव में, केतु तुला राशि का आठवें भाव में, शुक्र-सूर्य-बुध वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। वाहन से कष्ट हो सकता है। आय अच्छी बनी रहेगी। यात्रा को टालने का प्रयास करें। इस महीने कोई सुखद आश्चर्यजनक सूचना मिल सकती है। संबंधों का लाभ मिलेगा। विवादों मे विजय प्राप्त होगी एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। न्यायालय में स्थिति मजबूत होगी। दूसरों की गलती से चोट लग सकती है। परिवार आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई सुखद और आश्चर्यचकित करने वाली सूचना आपको मिल सकती है। भाइयों से सहयोग रहेगा। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा। मतभेद और गलतफहमी दूर होगी। अविवाहितों को मनचाहा रिश्ता मिल सकता है। प्रेम संबंध सुखद रहेगा। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब में किसी दूसरे के भरोसे अपना काम छोड़ना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। कोई प्रोजेक्ट बिगड़ने के योग हैं। आपको अपने ऊपर ही भरोसा करके काम करना होगा। व्यापार में आय अच्छी बनी रहेगी। आपको परेशानियां कम रहेंगी। 

हेल्थ: सेहत में स्थितियां अनुकूल हैं लेकिन किसी अन्य की गलती से आपको चोट लगने के योग बन रहे हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें। 

यह भी पढ़ें : 

2022 वार्षिक राशिफल: मेष राशि - इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे, प्रेम प्रसंगों को लेकर दूरी बनाकर रखें

2022 वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल : साल 2022 राहु के प्रभाव में रहेगा, दुश्मन नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन पूरी तरह सफल नहीं हो पाएंगे

2022 वार्षिक राशिफल मिथुन राशि : इस साल बिजनेस में आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं पुश्तैनी संपत्ति को लेकर भाइयों से विवाद हो सकता है

2022 वार्षिक राशिफल कर्क राशि : 2022 में अप्रैल से जुलाई के बीच शनि आठवें स्थान पर रहेंगे और शनि की ढैया का प्रभाव आपकी राशि पर रहेगा, अनिर्णय की स्थिति बनी रहेगी

2022 वार्षिक राशिफल सिंह राशि : 2022 में इस साल चंद्रमा और मंगल के योग के कारण भूमि, वाहन आदि चीजें खरीद सकते हैं ,देव गुरु बृहस्पति सातवें स्थान पर होने से पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी

2022 वार्षिक राशिफल तुला राशि : शनि की ढैया का प्रभाव आपकी राशि पर रहेगा, जिसके कारण स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती है, बड़ा निर्णय लेने से बचे इस साल

2022 वार्षिक राशिफल कन्या राशि : अपनी सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने में सफल रहेंगे, शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से बचें

2022 वार्षिक राशिफल वृश्चिक राशि : साल के आरंभ में मंगल स्वराशि होने से कई उपलब्धियां आपको प्राप्त होंगी पुरानी बीमारियों में आराम मिलेगा

2022 वार्षिक राशिफल धनु राशि : 29 अप्रैल से 12 जुलाई के बीच शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कम हो जाएगा इस समय आप नया भवन भूमि या वाहन खरीद सकते हैं, नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है

2022 मकर राशि का वार्षिक राशिफल : साल की शुरुआत में मंगल और चंद्रमा की युति के चलते धन लाभ के योग बनेंगे, लेकिन पैसा टिकेगा नहीं खर्च होता चला जाएगा साल की शुरुआत में बुध ग्रह शनि के साथ है

2022 कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल: नया निवेश करते समय भी पूरी तरह सावधान रहें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है ,रिश्तेदारों से किसी भी तरह की मदद की उम्मीद ना रखें

Share this story