शारजाह में 14 साल की भारतीय लड़की की मौत
Newspoint24.com/newsdesk/ शारजाह | शारजाह में एक ऊंची इमारत से गिरने के बाद 14 वर्षीय एक भारतीय लड़की की मौत हो गई। इसकी जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। शारजाह पुलिस के एक अधिकारी ने गल्फ न्यूज को बताया कि रविवार रात शहर के अल तवाउन क्षेत्र में यह घटना घटी, यह खुदखुशी का मामला है।
Jul 28, 2020, 06:43 IST
Newspoint24.com/newsdesk/
शारजाह | शारजाह में एक ऊंची इमारत से गिरने के बाद 14 वर्षीय एक भारतीय लड़की की मौत हो गई। इसकी जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।
शारजाह पुलिस के एक अधिकारी ने गल्फ न्यूज को बताया कि रविवार रात शहर के अल तवाउन क्षेत्र में यह घटना घटी, यह खुदखुशी का मामला है। मामले की छानबीन की जा रही है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरने से लड़की को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।