लखनऊ : भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में कोरोना 12 लोग पॉजिटिव : पूरे राज्य में शुक्रवार को कोविड के 4,228 नए मामले 

 

अब राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 12,327 हो गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई जा रही है।

एक दिन में 2,19,256 सैंपल की जांच हुई है। लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में कोरोना फैल गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव

प्रताप शुक्ला, महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला समेत 12 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद आज कुछ नेताओं की होने वाली जॉइनिंग को टाल दिया गया।

Newspoint24/संवाददाता  

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के केस तेजी से डबल हो रहे हैं। 24 घंटे में शुक्रवार को राज्य में कोविड के 4,228 नए मामले सामने आए हैं। यह आंकड़े 229 दिन बाद आए हैं। इससे पहले 23 मई 4715 केस मिले थे। गुरुवार को 119 लोग ठीक भी हुए हैं। अब राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 12,327 हो गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई जा रही है। एक दिन में 2,19,256 सैंपल की जांच हुई है। मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में दर्शनों के नियम बदल दिए गए हैं। बिना RTPCR की निगेटिव रिपोर्ट के श्रद्धालुओं को एंट्री नहीं दी जाएगी।

लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में कोरोना फैल गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला, महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला समेत 12 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद आज कुछ नेताओं की होने वाली जॉइनिंग को टाल दिया गया।

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री संक्रमित होने के बाद भी फ्लाइट से दिल्ली गए

इस बीच गोरखपुर में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन गुरुवार को रजही में प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल की बैठक में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने अन्य भाजपा नेताओं के साथ मंच भी साझा किया। कोरोना के हल्के लक्षण मिलने के बाद अरविंद ने कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। बावजूद इसके, उन्होंने रिपोर्ट का इंतजार नहीं किया और शाम छह बजकर 50 मिनट पर गोरखपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट से नई दिल्ली चले गए।

अब सवाल है कि संक्रमण के बाद भी उन्हें एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश कैसे मिल गया? फ्लाइट में बैठने से पहले भाजपा नेता की जांच क्यों नहीं की गई? अरविंद का पता सांसद कार्यालय दिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला और एसपी सिटी सोनम कुमार भी संक्रमित मिले

नोएडा-गाजियाबाद में 24 घंटे में कोरोना के 1328 केस

गाजियाबाद में पिछले 24 घंटे के भीतर 609 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। अब यहां एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1771 हो गई है। नोएडा में 719 नए मरीज मिले हैं। अब यहां एक्टिव केस 2404 हो गए हैं। प्रदेश के 45% केस अकेले मेरठ मंडल के मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा जिलों में मिल रहे हैं। मेरठ में इस समय एक्टिव मरीजों की संख्या 798 है।

अगर 202 से अधिक मरीज आज मिलते हैं तो यहां भी बंदिशें लागू हो जाएंगी। बता दें कि सरकार ने कोरोना को लेकर गाइडलाइन जारी की है। जहां एक हजार एक्टिव केस हो रहे हैं वहां सख्ती ज्यादा बरती जा रही है।

KGMU में ओपीडी में सिर्फ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में डॉक्टर और मेडिकल स्टॉफ कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। लखनऊ में मेदांता के बाद KGMU और लोकबंधु के डॉक्टर और हेल्थ वर्कर भी संक्रमित पाए गए। इस बीच KGMU ने परिसर में ऑफलाइन क्लास पर ब्रेक लगते हुए ऑनलाइन क्लासेज शुरू करने का ऐलान कर दिया।

अब यहां बिना ऑनलाइन पंजीकरण ओपीडी में मरीज नहीं देखे जाएंगे। ऑफलाइन पंजीकरण पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। KGMU प्रशासन ने ओपीडी में डॉक्टर की सलाह के नियम को सख्त कर दिया है। इस दौरान टीकाकरण का प्रमाण-पत्र लाना भी अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें : 

दलितों का शोषण करने वालों को मेडल देती है योगी सरकार : प्रियंका

जालौन-उरई, कालपी और माधौगढ़ सीटों पर मुख्य टक्कर भाजपा और बसपा के बीच ही होने की संभावना है

बीजेपी के पूर्व सांसद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल : आगामी समय में एके शर्मा यूपी के सीएम बन सकते हैं