उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में गंगा-यमुना नदियों के जलस्तर में आई कमी

Newspoint24.com/newsdesk/ प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों में जलस्तर आठ और नौ सेंटीमीटर घटाव पर दर्ज किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त आंकडों के अनुसार गंगा का जलस्तर रविवार को फाफामऊ में 77.74 मीटर, छताग में 73.22 मीटर और यमुना 73.83 मीटर दर्ज किया गया है। उन्होने बताया कि शनिवार
 

Newspoint24.com/newsdesk/

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों में जलस्तर आठ और नौ सेंटीमीटर घटाव पर दर्ज किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त आंकडों के अनुसार गंगा का जलस्तर रविवार को फाफामऊ में 77.74 मीटर, छताग में 73.22 मीटर और यमुना 73.83 मीटर दर्ज किया गया है।

उन्होने बताया कि शनिवार को गंगा फाफामऊ का जलस्तर क्रमश: 77.77 मीटर, छतनाग 73.30 और यमुना 73.92 मीटर दर्ज किया गया था। गंगा-यमुना में अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं है, लेकिन जल्द ही दोनो नदियां उफनाएंगी। उत्तराखंड में भारी बारिश होने पर ही गंगा का जलस्तर बढ़ता है।

जिले में गंगा का जलस्तर तभी तेजी से बढ़ता है जब हरिद्वार के भीमगौड़ा, बुलंदशहर के नरौरा बैराज से पानी छोडा जाता है। उन्होने बताया कि उत्तराखंड में बारिश हो रही है। 15 दिन के भीतर नरौरा, हरियाणा समेत अन्य नदियों का पानी छोडा जाएगा।

इसे लेकर सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड के अधिकारी और कर्मचारी सचेत हैं और नदियों के जलस्तर पर बराबर निगाह रखे हुए हैं। इसी प्रकार यमुना में उफान तब आती है जब हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश की चंबल, बेतवा, केन समेत अन्य नदियां उफान मारती हुयी इसमें मिलती हैं। हालांकि अभी बैराजों का पानी अपने उच्च स्तर तक नहीं पहुंचा है।