सम्भल में दो बाइकों की टक्कर, मां बेटे सहित तीन की मृत्यु

newspoint24.com/newsdesk सम्भल | उत्तर प्रदेश में सम्भल जिले के गुन्नौर क्षेत्र में बबराला-राजघाट मार्ग पर आज दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में मां-बेटे सहित तीन लोगों की मृत्यु हो गई जबकि अन्य दो घायल हो गये।पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुलंदशहर जिले के लेदरखेड़ा निवासी 25 वर्षीय कालू आज
 

newspoint24.com/newsdesk

सम्भल | उत्तर प्रदेश में सम्भल जिले के गुन्नौर क्षेत्र में बबराला-राजघाट मार्ग पर आज दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में मां-बेटे सहित तीन लोगों की मृत्यु हो गई जबकि अन्य दो घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुलंदशहर जिले के लेदरखेड़ा निवासी 25 वर्षीय कालू आज बाइक पर अपने साथी यादराम के साथ मीरमपुर गांव अपनी ससुराल से वापस घर जा रहे थे। रास्ते में बबराला-राजघाट
मार्ग पर आईटीआई के सामने उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में मीरमपुर निवासी 18 वर्षीय रमन और उसकी मां 43 वर्षीय कुसुम की मृत्यु हो गई।
उन्होंने बताया कि हादसे में घायल रमन की भाभी सुमन समेत दो लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।