अब मुख्यमंत्री गहलोत ने सचिन पायलट के बारें में दे डाला ये बड़ा बयान, इसके बाद अब भुगतना पड़ सकता है खामियाजा

Newspoint24.com/newsdesk/ वार्ता / जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीधे सचिन पायलट पर आराेप लगाते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री खुद विधायकों की खरीद फरोख्त में शामिल थे। श्री गहलोत ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि राज्यसभा चुनाव के समय जो बोल रहे थे कि हमारे यहां कोई खरीद फरोख्त नहीं हुई, वो तो
 

Newspoint24.com/newsdesk/ वार्ता /

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीधे सचिन पायलट पर आराेप लगाते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री खुद विधायकों की खरीद फरोख्त में शामिल थे।

श्री गहलोत ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि राज्यसभा चुनाव के समय जो बोल रहे थे कि हमारे यहां कोई खरीद फरोख्त नहीं हुई, वो तो खुद इस सौदेबाजी में शामिल थे। उन्होंने कहा-‘हमारे यहां खुद उपमुख्यमंत्री खरीद फरोख्त में शामिल था, मेरे पास सबूत हैं।’

श्री गहलोत ने कहा कि जिनको प्रलोभन दिया गया वे लोग मेरे साथ हैं, उन्होंने साफ मना कर दिया पैसे लेने से। उन्होंने कहा कि हमने 40 साल तक घिसाई की तब जाकर इन पदों तक पहुंचे, लेकिन मौजूदा नई पीढ़ी हैं इन्हें सीधे ही मिल गया, इसलिए इन्हें नहीं मालूम घिसाई क्या होती है।