छत्तीसगढ़- नक्सलियों ने किया पुलिस जवान के पिता का अपहरण

Newspoint24.com/newsdesk/ दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम गुमियापाल निवासी पुलिस जवान अजय तेलाम के पिता लच्छू तेलम का बीती रात नक्सलियों के द्वारा बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया है, नक्सलियों ने जवान की माता को बीच रास्ते पर ही छोड़ दिया और उसके पिता को ले गए हैं।जवान के पिता की
 

Newspoint24.com/newsdesk/

दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम गुमियापाल निवासी पुलिस जवान अजय तेलाम के पिता लच्छू तेलम का बीती रात नक्सलियों के द्वारा बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया है, नक्सलियों ने जवान की माता को बीच रास्ते पर ही छोड़ दिया और उसके पिता को ले गए हैं।जवान के पिता की तलाश में पुलिस लगी हुई है। ज्ञात हो कि अजय तेलाम पहले नक्सली संगठन में था, आत्मसमर्पण के बाद पुलिस में काम कर रहा है, जिससे प्रेरित होकर ग्राम गुमियापाल के अन्य नक्सली भी आत्मसमर्पण का मन बना रहे थे।जिससे नक्सलियों की परेशानी बढ़ गई थी।
जवान के पिता के अपहरण के मामले में दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि पुलिस के घर वापस आइए लोन वर्राटू अभियान से नक्सली संगठन घबरा गए हैं। बड़ी संख्या में नक्सलियों ने समर्पण किया है, साथ ही ग्राम गुमियापाल के नक्सली संगठन से जुड़े नक्सली बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण करने वाले थे, जिससे घबराये नक्सली संगठन अपहरण जैसी वारदात को अंजाम देकर भय का वातावरण बनाकर अपने वजूद को बचाने के प्रयास में लग गये हैं।