महाराष्ट्र के नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे कोरोना से संक्रमित

Newspoint24.com/newsdesk/ मुंबई । महाराष्ट्र के नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी खुद एकनाथ शिंदे ने दी है। एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र सरकार के दसवें ऐसे मंत्री हैं, जो कोरोना संक्रमित हुए हैं। इससे पहले पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण, गॄहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड, ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुश्रीफ, स्कूली शिक्षा मंत्री
 

Newspoint24.com/newsdesk/


मुंबई । महाराष्ट्र के नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी खुद एकनाथ शिंदे ने दी है।

एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र सरकार के दसवें ऐसे मंत्री हैं, जो कोरोना संक्रमित हुए हैं। इससे पहले पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण, गॄहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड, ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुश्रीफ, स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड, ऊर्जा मंत्री नितिन राउत, सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे, राज्यम॔त्री विश्वजीत कदम, बच्चू कडू और प्राजक्त तनपुरे कोरोना संक्रमित हुए हैं। अशोक चव्हाण, जितेंद्र आव्हाड और धनंजय मुंडे कोरोना से ठीक हो गए हैं जबकि अन्य के इलाज की प्रक्रिया चल रही है।
एकनाथ शिंदे के मुताबिक उन्होंने कोविड-19 का टेस्ट कराया था। उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। उनकी तबीयत ठीक है। उन्होंने अपील की है कि बीते दिनों में जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं, वे अपनी जांच करा लें और अपनी तबीयत का ख्याल रखें।