मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरियां अब बाहरी राज्य के बच्चों के लिए नहीं
Newspoint24.com/newsdesk/ भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए कहा कि अब सरकारी नौकरियां सिर्फ इसी राज्य के बच्चों के लिए होंगी।श्री चौहान ने यहां बताया कि इस संबंध में सरकार ने फैसला ले लिया और आवश्यक कानून बनाने की तैयारियां भी प्रारंभ कर दी गयी हैं। उन्होंने कहा कि
Aug 18, 2020, 12:46 IST
Newspoint24.com/newsdesk/
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए कहा कि अब सरकारी नौकरियां सिर्फ इसी राज्य के बच्चों के लिए होंगी।
श्री चौहान ने यहां बताया कि इस संबंध में सरकार ने फैसला ले लिया और आवश्यक कानून बनाने की तैयारियां भी प्रारंभ कर दी गयी हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियां अब सिर्फ इस राज्य के बच्चों के लिए दी जाएंगी। कानूनी प्रावधान किए जा रहे हैं।
श्री चौहान ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि मध्यप्रदेश के संसाधनों पर अब इस राज्य के निवासियों का हक होना चाहिए।
खबर एक मिनट में यह भी पढ़े :
छत्तीसगढ़ : कोरोना से अब तक 150 मौतें, कुल 16025 संक्रमित
पिछले 24 घंटे में किए गए रिकॉर्ड 8.97 लाख कोरोना टेस्ट