कोडरमा में वज्रपात से पुत्री की मौत और मां घायल

Newspoint24.com/newsdesk/ कोडरमा। जिले के मरकच्चो प्रखंड के पंचायत पूर्णानगर स्थित ग्राम पसियाडीह में रविवार की दोपहर वज्रपात होने से मां घायल हो गयी व 12 वर्षीय पुत्री की मौत घटनास्थल पर हो गयी। जानकारी के अनुसार पूर्णानगर पंचायत के पसियाडीह निवासी सुरेन्द्र पंडित की पत्नी सुनीता देवी (40) और पुत्री सुहानी कुमारी (12) गांव से
 

Newspoint24.com/newsdesk/

कोडरमा। जिले के मरकच्चो प्रखंड के पंचायत पूर्णानगर स्थित ग्राम पसियाडीह में रविवार की दोपहर वज्रपात होने से मां घायल हो गयी व 12 वर्षीय पुत्री की मौत घटनास्थल पर हो गयी। जानकारी के अनुसार पूर्णानगर पंचायत के पसियाडीह निवासी सुरेन्द्र पंडित की पत्नी सुनीता देवी (40) और पुत्री सुहानी कुमारी (12) गांव से जानवर चराने जंगल की ओर गए थे।

इसी दौरान रविवार की दोपहर लगभग 3 बजे बूंदाबांदी के साथ हुई वज्रपात में मां सुनीता देवी घायल हो गई व उनकी पुत्री सुहानी कुमारी की मौत घटनास्थल पर हो गई। सुनीता देवी को ग्रामीणों की मदद से पूर्णानगर स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।